By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
मंथन

पुख्ता हुआ ‘मोदी हैं तो मुमकीन है’ का भरोसा

Amit Dubey
Last updated: November 7, 2025 4:10 pm
By Amit Dubey 244 Views
Share
9 Min Read
65 वोल्ट, झटका, जंगलराज, पीएम मोदी, सीतामढ़ी, रैली
SHARE

राकेश प्रवीर

Contents
अब तक की ये 11 उपलब्धियांस्वच्छ भारत अभियान में खुद उठाई झाड़ूआयुष्मान भारत योजनाजीएसटी का क्रियान्वयनडिजिटल इंडिया अभियानउज्ज्वला योजनामेक इन इंडियातीन तलाक पर प्रतिबंधकोविड-19 वैक्सीन का मुफ्त टीकाकरणकश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाना
- Advertisement -

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने प्रधानमंत्रित्व काल के 11 वर्षों में कम से कम 11 ऐसी उपलब्धियां हासिल की है जो, श्मोदी हैं तो मुमकीन है के भरोसे को पुख्ता करता है। साल 2014 से 2025 तक के पिछले 11 सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार ने कई प्रमुख नीतियाँ, योजनाएं और फैसले लिए हैं जो भारत की सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक दिशा को प्रभावित करते हैं।

अब तक की ये 11 उपलब्धियां

पीएम मोदी द्वारा अबतक 4 हजार 108 दिन में हासिल की गई ये 11 उपलब्धियां, श्असंभवश् को भी श्संभवश् बनाने की मिसाल हैं। अयोध्या में श्रीराम जन्म भूमि का करीब 500 वर्षों से जारी विवाद का खात्मा, भव्य श्रीराम मन्दिर का निर्माण और प्राण-प्रतिष्ठा, जम्मू एवं कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35 । की समाप्ति, तीन तलाक की प्रथा पर रोक, नारी वंदन अधिनियम ऐसे अनेक कदम हैं, जो असंभव सा प्रतीत होता था।

प्रधानमंत्री मोदी 26 मई 2014 से लगातार प्रधानमंत्री पद पर बने हुए हैं और इंदिरा गांधी का रिकॉर्ड तोड़ा है। जन धन योजना के तहत करोड़ों गरीबों के बैंक खाते खोले गए, जिससे वित्तीय सहायता सीधे लाभार्थियों तक पहुंचती है।स्वच्छ भारत अभियान में पीएम मोदी ने खुद झाड़ू उठाकर सफाई शुरू की, इसके बाद लोग खुद इस अभियान से जुड़ते चले गए।

- Advertisement -

पीएम मोदी देश के दूसरे ऐसे प्रधानमंत्री बन गए हैं, जो सबसे लंबे समय तक इस पद पर रहे हैं। पीएम जवाहर लाल नेहरू के बाद 25 जुलाई 2025 को नरेंद्र मोदी भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने वाले दूसरे व्यक्ति बन गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने इंदिरा गांधी के लगातार प्रधानमंत्री रहने के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने कार्यकाल में कई प्रमुख नीतिगत फैसले और विकास योजनाएं लागू की हैं, जिसका लाभ निश्चित तौर पर करोड़ों लोगों को हुआ है। कोई उनके विचारों से भले असहमत हो, मगर उनकी उपलब्धियों से इनकार नहीं कर सकता है।
जन धन योजना के तहत खोले करोड़ों बैंक खाते

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2014 में शुरू की गई जन धन योजना के तहत करोड़ों गरीबों के बैंक खाते खोले गए। सरकार की योजनाओं द्वारा दी जाने वाली वित्तीय सहायता भी इन्हीं खातों के जरिए करोड़ों लोगों तक बिना बिचौलिए के पहुंचती है। विगत 11 वर्षों में यह दुनिया की सबसे बड़ी वित्तीय समावेशन योजना बन गई है।

- Advertisement -

स्वच्छ भारत अभियान में खुद उठाई झाड़ू

महात्मा गांधी के सपनों को पूरा करने हेतु 2014 में पीएम मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की थी। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले खुद झाड़ू उठाई और गंदगी को साफ करना शुरू किया। इसके बाद करोड़ों लोग उनके पीछे-पीछे चल दिये। इस अभियान के तहत देशभर में 12 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण भी हुआ है। इस अभियान का सबसे ज्यादा प्रभाव ग्रामीण क्षेत्रों में देखने को मिला है। इससे खुले में शौच के लिए बाध्य महिलाओं को बड़ी राहत मिली है।

आयुष्मान भारत योजना

आयुष्मान भारत योजना गरीब परिवारों को 5 लाख रुपये तक की मुफ्त स्वास्थ्य बीमा लाभ की सुविधा देती है। ये गरीबों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इस योजना के तहर गरीब परिवारों के लोग भी प्राइवेट हॉस्पिटल में जाकर 5 लाख रुपये तक का इलाज करा सकते हैं। इसके लिए उन्हें कोई पैसा नहीं देना होता है। ये दुनिया की सबसे बड़ी सरकारी हेल्थकेयर योजना मानी जाती है।

जीएसटी का क्रियान्वयन

भारत जैसे विशाल देश में एक समान टैक्स लागू करना असंभव-सा लगता था, लेकिन इस असंभव काम को भी पीएम मोदी ने संभव कर दिखाया। गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स का क्रियान्वयन से आज भारत में व्यापार करना बेहद आसान हो गया है। आज पूरे देश में एक समान टैक्स सिस्टम लागू है। ये पीएम मोदी ही हैं, जिन्होंने श्वन नेशन, वन टैक्सश् की अवधारणा को साकार किया है। नेक्स्ट जेनेरेशन रिफॉर्म के जरिए पीएम मोदी ने टैक्स स्लैब की संख्या घटा कर जीएसटी की उपयोगिता का विस्तार किया है।

डिजिटल इंडिया अभियान

भारत में आज सबसे ज्यादा डिजिटल लेनदेन किया जाता है। पिछले दिनों भारत के न्च्प् ने टप्ै। को पीछे छोड़ दिया है। आज भारत में एक रुपये की माचिस से लेकर लाखों रुपये की कार तक डिजिटल ट्रांजेक्शन के जरिए खरीदी जा रही है। ये पीएम मोदी के डिजिटल इंडिया अभियान के कारण ही हो पाया है । भारत में न्च्प्, ठभ्प्ड ऐप जैसी तकनीकों से कैशलेस इकोनॉमी को बढ़ावा मिला है।

उज्ज्वला योजना

उज्ज्वला योजना के तहत अब तक 10 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन उपलब्ध कराए गए हैं। रसोई में धुएं से मुक्ति मिली और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिला है। भारत में पहले करोड़ों घरों का चूल्हा लड़की या उपलों से जलता था, जिसके धुएं से उनकी सेहत पर भी बुरा प्रभाव पड़ता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। मोदी के प्रयासों से ही यह सम्भव हो पाया है।

मेक इन इंडिया

मेक इन इंडिया के जरिए पीएम मोदी ने भारत को वैश्विक विनिर्माण हब बनाने की पहल की थी, जिसका मकसद विदेशी निवेश में बढ़ोतरी और रोजगार सृजन करना था। मेक इन इंडिया का उद्देश्य भारत में विनिर्माण क्षेत्र को बढ़ावा देना और देश को एक वैश्विक विनिर्माण केंद्र बनाना है। यह पहल डिफेंस क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने और देश में डिफेंस विनिर्माण को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित करती है। पीएम मोदी का ये सपना आज साकार होता नजर आ रहा है। श्ऑपरेशन सिंदूरश् के दौरान पूरी दुनिया ने स्वदेशी ब्रह्मोस और आकाशतीर मिसाइलों का लोहा मन। मेक इन इंडिया की वजह से ही आज कई विदेशी कंपनियां भारत में आकर अपना प्रोडक्ट बना रही हैं।

तीन तलाक पर प्रतिबंध

पीएम मोदी सबका साथ, सबका विकास का मंत्र लेकर आगे बढ़ते रहते हैं। यही वजह है कि पीएम मोदी ने तीन तलाक पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया। इसका मकसद मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करना था। यह एक ऐतिहासिक कानून है, जिसके पारित होने के बाद करोड़ों मुस्लिम महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव आया है। तीन तलाक पर प्रतिबंध सामाजिक सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

कोविड-19 वैक्सीन का मुफ्त टीकाकरण

कोरोना वायरस संक्रमण के दौरान जब पूरा विश्व खौफ के साए में था, लाखों लोग अपनी जान गंवा चुके थे। वायरस से बचने के लिए कोई दवा नहीं थी। तब भारत ने कोरोना वैक्सीन का ईजाद किया और उसे पूरे देशवासियों को इसे मुफ्त में उपलब्ध कराया। यह भारत में विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान था। इतना ही नहीं भारत ने कई देशों को भी वैक्सीन उपलब्ध कराई।

कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाना

जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को हटाया गया, यह मोदी सरकार की एक बड़ी उपलब्धि है। किसी ने कभी सोचा भी नहीं था कि कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाया जा सकता है, लेकिन मोदी सरकार ने कानूनी तरीके से अनुच्छेद 370 को हटाया और आज वहां इसका असर देखने को भी मिल रहा है। कश्मीर में आज रोजगार के साधन बढ़ रहे हैं।

नरेंद्र मोदी 17 सितम्बर, 2025 को अपने जन्म के अमृत वर्ष में प्रवेश कर जाएंगे। इस अवसर पर उनकी अबतक की अनेक उपलब्धियां न केवल चर्चा के केंद्र में होंगी, बल्कि ‘संकल्प से सिद्धि’ के उनके अभियान की सफलता और सार्थकता को भी रेखांकित करेगी।

TAGGED: उपलब्धियां, भरोसा, मुमकीन, मोदी
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

गवन के आरोपित को सुनायी गयी सात साल का कारावास और अर्थ दंड की सजा
बिहारी समाज
शिक्षित और सशक्त बेटी ही सशक्त समाज और राष्ट्र की है नीव – शिम्पू कुमारी
बिहारी समाज
नियोजन सह मार्गदर्शन मेला युवाओं के लिए है महत्वपूर्ण मंत्र- मंत्री
बिहारी समाज
माघी पूर्णिमा मेले को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था पर एसडीएम गरिमा लोहिया ने दिए निर्देश
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

गवन के आरोपित को सुनायी गयी सात साल का कारावास और अर्थ दंड की सजा
बिहारी समाज
शिक्षित और सशक्त बेटी ही सशक्त समाज और राष्ट्र की है नीव – शिम्पू कुमारी
बिहारी समाज
नियोजन सह मार्गदर्शन मेला युवाओं के लिए है महत्वपूर्ण मंत्र- मंत्री
बिहारी समाज
माघी पूर्णिमा मेले को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था पर एसडीएम गरिमा लोहिया ने दिए निर्देश
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
मुजफ्फरपुर, होटल, बाप-बेटा, लटकता शव, कोलकाता, बकाया, वसूली
अपराध

मुजफ्फरपुर के होटल में बाप-बेटे का लटकता मिला शव, कोलकाता से आए थे बकाया वसूलने

मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बैरिया बस स्टैंड के पास स्थित…

By Amit Dubey
CBI, जांच, सिफारिश, NEET छात्रा, हैवानियत, मौत, नीतीश सरकार
अपराध

NEET छात्रा से हैवानियत और मौत की CBI जांच की सिफारिश, सरकार ने आखिर हत्या माना

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET छात्रा के साथ हैवानियत और…

By Amit Dubey
RLM, विधायक, आलोक सिंह, बिहार अध्यक्ष, कुशवाहा
देश-विदेश

RLM में अब सब ठीक, विधायक आलोक सिंह होगे रालोमो के बिहार अध्यक्ष! कुशवाहा करने वाले हैं PC

बिहार में उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) में अब…

By Amit Dubey
नीतीश, कैबिनेट, सरकारी, सेवक, डिजिटल, प्रतिबंधन, रील, पोस्ट, कमेंट
देश-विदेश

सरकारी कर्मियों के रील, लाइव, कमेंट और पोस्ट पर सख्त डिजिटल प्रतिबंध, नीतीश कैबिनेट का फैसला

बिहार सरकार ने सरकारी कर्मियों के सोशल मीडिया पोस्ट पर अब आचार…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?