By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

आखिर कांग्रेस ने टेक दिए घुटने…बतौर सीएम फेस तेजस्वी के नाम का ऐलान, सहनी होंगे डिप्टी सीएम

Amit Dubey
Last updated: October 23, 2025 1:11 pm
By Amit Dubey 349 Views
Share
3 Min Read
तेजस्वी, सीएम फेस, महागठबंधन, मुकेश सहनी, डिप्टी सीएम, ऐलान
SHARE

काफी टालमटोल और हीलाहवाली के बाद आखिर आज कांग्रेस ने राजद नेता तेजस्वी यादव को बिहार चुनाव में महागठबंधन का मुख्यमंत्री चेहरा घोषित कर दिया। महागठबंधन की ओर से आज गुरुवार को पटना में हुए अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने इसका ऐलान किया। उन्होंने कहा कि महागठबंधन तेजस्वी यादव के नेतृत्व में बिहार चुनाव लड़ेगा और चुनाव के बाद वही मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे। साथ ही महागठबंधन की तरफ से यह भी ऐलान किया गया कि मुकेश सहनी चुनाव के बाद डिप्टी सीएम बनेंगे। इसके साथ ही गहलोत ने कहा कि चुनाव के बाद कई और डिप्टी सीएम भी बनाए जाएंगे। इस मौके पर अशोक गहलोत ने तेजस्वी के सीएम और मुकेश सहनी के डिप्टी सीएम फेस होने की घोषणा के साथ ही एनडीए से यह पूछ लिया कि वह भी अब बताए कि उसका सीएम फेस कौन है? क्या चुनाव बाद नीतीश ही सीएम बनेंगे?

- Advertisement -

आज की प्रेस कॉन्प्रेंस में तेजस्वी यादव, मुकेश सहनी, मनोज झा, दीपांकर भट्टाचार्य, अशोक गहलोत, राजेश राम समेत महागठबंधन के कई बड़े नेता मौजूद थे। इस मौके पर मुकेश सहनी ने कहा कि, मैं साढ़े तीन साल से बेसब्री से इस समय का इंतजार कर रहा था। मेरे साथ पार्टी के हर एक कार्यकर्ता को इस समय का इंतजार था। इस बार बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी। विदित हो कि महागठबंधन में अंतिम समय तक सीट शेयरिंग नहीं होने की वजह से 12 सीटों पर घटक दल के प्रत्याशी आमने-सामने हो गए है और साथ ही महागठबंधन का संयुक्त संकल्प पत्र भी अभी तक नहीं बन पाया है। इस विवाद को सुलझाने के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपने वरिष्ठ नेता और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पटना भेजा है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस तेजस्वी यादव को सीएम फेस बनाने पर मान गई है और इस विवाद को खत्म कर दिया गया है। मीडिया के समक्ष बोलते हुए भाकपा माले के वरिष्ठ नेता दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि 2020 के विधानसभा चुनाव में कुछ चंद सीटों के कारण हमलोग सरकार नहीं बना पाए। आज फिर से वह समय आया है। लेकिन इस बार हम एकजुट होकर एनडीए को धूल चटा देंगे। इधर, दूसरे चरण के लिए नाम वापसी की आज अंतिम तारीख है। ऐसे में कई उम्मीदवारों के फैसले पर नजरें टिकी हैं। महागठबंधन की कोशिश है कि अंतिम समय तक समन्वय बनाकर आंतरिक मतभेदों को खत्म किया जाए ताकि चुनाव में एकजुटता का संदेश दिया जा सके।

TAGGED: ऐलान, डिप्टी सीएम, तेजस्वी, महागठबंधन, मुकेश सहनी, सीएम फेस
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

गैस कालाबाजारी की जांच करने पहुंची टीम ने होटल में पकड़ा सेक्स रैकेट
बिहारी समाज
हेडगेवार जयंती, नववर्ष व नवरात्र पर जमुई में वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का संदेश
बिहारी समाज
मुख्यमंत्री ने इशारों में बताया सम्राट चौधरी होंगे उतराधिकारी
बिहारी समाज
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा आज करेंगे संवाददाताओं से बातचीत
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

गैस कालाबाजारी की जांच करने पहुंची टीम ने होटल में पकड़ा सेक्स रैकेट
बिहारी समाज
हेडगेवार जयंती, नववर्ष व नवरात्र पर जमुई में वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का संदेश
बिहारी समाज
मुख्यमंत्री ने इशारों में बताया सम्राट चौधरी होंगे उतराधिकारी
बिहारी समाज
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा आज करेंगे संवाददाताओं से बातचीत
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
धमाका, आग, कार, चार्जिंग, इंदौर, 8 मरे, बिहार, किशनगंज
दुर्घटना

इंदौर में कार चार्जिंग के दौरान धमाके से घर में लगी आग, बिहार के 6 लोगों समेत 8 की मौत

बिहार के किशनगंज जिले के छह लोगों समेत कुल 8 लोगों की…

By Amit Dubey
गांजा, गया एयरपोर्ट, 10 करोड़, जब्त, लावारिस, 2 बैग, बैंकॉक, फ्लाइट
देश-विदेश

गया एयरपोर्ट पर 10 करोड़ का गांजा जब्त, तीन दिन से लावारिस पड़े थे बैंकाक से लाए गए दो बैग

बिहार के गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग ने बड़ी कार्रवाई…

By Amit Dubey
केसी त्यागी, छोड़ी, JDU, सदस्यता, नवीनीकरण, नहीं, इस्तीफा, जॉर्ज, नीतीश, शरद
देश-विदेश

केसी त्यागी ने छोड़ी JDU, अब नहीं करेंंगे पार्टी सदस्यता का नवीनीकरण

नीतीश कुमार के काफी करीबी रहे वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने अब…

By Amit Dubey
पप्पू यादव, हार, RS चुनाव, MGB, सिर-फुटौव्वल, तेजस्वी, आड़े हाथ
चुनाव

RS चुनाव में हार के बाद MGB में सिर-फुटौव्वल, तेजस्वी को पप्पू यादव ने आड़े हाथ लिया

बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों के लिए हुए चुनाव में NDA…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?