पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सारण लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी राजीव प्रताप रूडी ने बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ कलेक्टेरियट पहुंच नामांकन पर्चा दाखिल किया। इस दौरान वे दौरान पूरी तरह से वह भगवामय दिखे। उनकी पत्नी और दोनों पुत्रियां भी नामांकन कक्ष में उनके साथ में मौजूद थी। नामांकन दाखिल करने के बाद मीडिया से बात करते हुए बीजेपी प्रत्याशी राजीव प्रताप रूडी ने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद के संविधान बदलने के बयान को सिरे से खारिज किया और कहा कि बिहार में अब लालटेन युग नहीं आने वाला। परिवारवादियों की लिमिटेड कंपनी की हकीकत लोग जान चुके हैं।
राजनाथ सिंह ने लालू परिवार पर साधा निशाना
इसके बाद रूड़ी राजेंद्र स्टेडियम पहुंचे जहां केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। जनसभा में बोलते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि रूडी कुशल पायलट हैंं। वे सारण में सारे विरोधियों को उड़ाकर रख देंगे। उन्होंने कहा कि सारण की जनता को पीएम मोदी की गारंटी पर पूरा भरोसा है। समझ लें कि इस चुनाव में आप सिर्फ राजीव प्रताप रूडी को नहीं चुन रहे, बल्कि एक बड़ी शख्सियत को चुन रहे हैं। इसलिए सोच समझकर वोट डालियेगा।
रूड़ी कुशल पायलट, सभी को उड़ाकर रख देंगे
इसके बाद राजनाथ सिंह ने लालू परिवार को निशाने पर ले लिया। उन्होंने कहा कि बिहार में लालटेन युग की वापसी नहीं होनी चाहिए। ये लोग लालटेन लाकर क्या करना चाहते हैं, फिर जंगलराज और भ्रष्टाचार में बिहार को डुबो देंगे। देश में बड़ी साजिश चल रही हे। धर्म के नाम पर आरक्षण की व्यवस्था की मांग की जा रही है। कैसे देंगे आप ऐसे लोगों को समर्थन। ये लोग जनता की आंखों में धूल झोंककर सियासत करते हैं। कांग्रेस-आरजेडी को वोट मत दीजिएगा। इन लोगों को आने नहीं दीजिएगा।