By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
राजनीति

अर्थ का अनर्थ कर चुनावी नतीजा कैसे बदलते रहे है लालू यादव

अर्थ का अनर्थ कर चुनावी नतीजा कैसे बदलते रहे है लालू यादव

Parag Parashar
Last updated: April 30, 2024 1:01 pm
By Parag Parashar 569 Views
Share
4 Min Read
अर्थ का अनर्थ कर चुनावी नतीजा कैसे बदलते रहे है लालू यादव
SHARE

अर्थ का अनर्थ कर चुनावी नतीजा कैसे बदलते रहे है लालू यादव

- Advertisement -

इस लोकसभा चुनाव के अवसर पर भारत की राजनीति ‘अर्थ विद्रूपण’ की समस्या से ग्रस्त होकर निकृष्टतम रूप में आ गयी है। किसी बड़े नेता के बयान के अर्थ का अनर्थ कर चुनावी नतीजा बदल देने के लालू यादव की कई कहानियां है। इस बार के चुनाव में वे ऐसा करने से बाज नहीं आ रहे हैं, लेकिन उनका सामना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से है जो नहले पर दहला मारने के लिए प्रसिद्ध हैं।
लोकतंत्र के लिए चुनाव ऐसा अवसर होता है जिसमें सत्य व तथ्य के आधार पर लोकमत जागरण व प्रशिक्षण का कार्य होता है। लेकिन पिछले कुछ दशकों से चुनाव जीतने के लिए अर्थ विद्रूपण का ऐसा खेल शुरू हो गया है जिसमें लोकतंत्र और लोकहित दोनों की बलि चढ़ रही है।

बिहार में लालू ब्रांड राजनीति में अर्थ विद्रूपण का सबसे अधिक वायरल मामला नरेंद्र मोदी का बयान है।

7 नवंबर, 2013 को छत्तीसगढ़ के कांकड़ की सभा में गुजरात के मुख्य मंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि

- Advertisement -

‘‘ देश का जो काला धन विदेश में जमा है, उसके एक -एक पैसे यदि हम ले आएं तो यूं ही एक-एक व्यक्ति को 15-20 लाख रुपए मिल जाएंगे।’’
राजद के सर्वोच्च नेता लालू प्रसाद यादव ने नरेंद्र मोदी के इस कथन से ‘यदि’ शब्द को निकाल बाहर कर दिया। इसके बाद अर्थ विद्रूपण की सारी हदें पार करते हुए उन्होंने कहना शुरू कर दिया कि भारत के प्रधानमंत्री ने 2014 के पूर्व वादा किया था कि चुनाव जितने के बाद वे भारत के सभी लोगांे के बैंक खाते में वे 15 लाख जमा करा देंगे।

बिहार के गांव-गांव में लोहा सिंह का नाटक प्रसिद्ध था। रेडियों पर जब लोहा सिंह का नाटक प्रसारित होता था तब सभी लोग एकत्रित हो जाते थे। लोहा सिंह की शैली में लालू यादव ने नरेंद्र मोदी के उस कथन से यदि शब्द को विलोपित करते हुए आम सभा में 15 लाख की मांग करने लगे। सभा में शामिल लोगों का लालू यादव के उस भदेश अंदाज से खूब मनोरंजन होता था। वहीं बहुत लोग उनके इस भाषण को सत्य मान बैठे हैं। अब शहर से लेकर गांव तक बहुत लोग ऐसे मिल जाते हैं जो कहते हैं कि नरेंद्र मोदी ने 15 लाख देने का वादा किया है।

- Advertisement -

2014 के लोकसभा चुनाव में बुरी तरह से परास्त होने के बाद लालू यादव ने 2015 के विधानसभा चुनाव के अवसर आरएसएस के सरसंघचालक डा. मोहन भागवत के आरक्षण से सम्बंधित बयान को तोड़मरोड़ कर प्रस्तुत कर दिया। जब तक भाजपा और संघ लालू के उस खेल को समझते तअ तक बात बिगड़ चुकी थी। बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा बुरी तरह से हार गयी।
अब नरेंद्र मोदी ने मजहब के आधार पर आरक्षण का मुद्दा सामने लाकर आरक्षण के बल पर राजनीतिक रोटी सेंकने वालों को चित कर दिया है।
अर्थ विद्रूपण का अर्थ होता है कि किसी संदेश व वक्तव्य से कुछ शब्दों को जानबूझकर हटा देना और उस पूरे संदेश का अर्थ संकुचित कर देना या पूरी तरह से बदल देना। अब चुनाव लोग युद्ध की तरह लड़ रहे हैं जिसमें लोकतंत्र के व्यापक हित की चिंता की जगह किसी तरह कुर्सी प्राप्त करना लक्ष्य हो गया है।

TAGGED: #bihar update, #biharpolitics
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन हेतु निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने मनायी मां- पिता जी की बरसी, गरीबों को तस्लीम की वस्त्र व भोजन 
बिहारी समाज
इंटरमीडिएट परीक्षा को ले परीक्षा केन्द्रों के 500 गज परिधि में निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
योगेंद्र पासवान के साथ पूर्व व वर्तमान अधिकारियों पर कार्रवाई लगभग तय 
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन हेतु निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने मनायी मां- पिता जी की बरसी, गरीबों को तस्लीम की वस्त्र व भोजन 
बिहारी समाज
इंटरमीडिएट परीक्षा को ले परीक्षा केन्द्रों के 500 गज परिधि में निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
योगेंद्र पासवान के साथ पूर्व व वर्तमान अधिकारियों पर कार्रवाई लगभग तय 
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
RLM, विधायक, आलोक सिंह, बिहार अध्यक्ष, कुशवाहा
देश-विदेश

RLM में अब सब ठीक, विधायक आलोक सिंह होगे रालोमो के बिहार अध्यक्ष! कुशवाहा करने वाले हैं PC

बिहार में उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) में अब…

By Amit Dubey
लैंड फॉर जॉब, झटका, लालू, सुनवाई, फास्ट ट्रैक, मार्च, रोजाना
देश-विदेश

लैंड फॉर जॉब केस में लालू परिवार को तगड़ा झटका, मार्च से फास्ट ट्रैक सुनवाई

लैंड‑फॉर‑जॉब केस में लालू परिवार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं…

By Amit Dubey
संसद, NEET छात्रा, रेप-मर्डर, पप्पू यादव, धरना, हमला
अपराध

संसद परिसर तक पहुंची NEET छात्रा रेप-मर्डर की गूंज, पप्पू यादव का तीखा हमला

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा…

By Amit Dubey
विमान, हादसा, अजित पवार, निधन, पीएम, शोक, महाराष्ट्र
दुर्घटना

महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार की विमान हादसे में मौत, PM ने जताया शोक

महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन आज बुधवार की सुबह…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?