राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ गई है। ब्लड शुगर बढ़ने की वजह से उनकी तबीयत बिगड़ी है। सूत्रों के अनुसार लालू यादव को कुछ दिनों से एक घाव हो गया था जो लगातार इलाज के बाद भी ठीक नहीं हो रहा। पटना में डॉक्टरों ने उन्हें दिल्ली जाने की सलाह दी है। लालू आज बुधवार को ही किसी भी समय दिल्ली के लिए रवाना होंगे। परिवार के करीबी सूत्रों के मुताबिक, उनकी सेहत में अचानक गिरावट आई, जिसके बाद डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें इलाज के दिल्ली ले जाने की तैयारी की जा रही है।
लालू यादव किडनी, हृदय और डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं। हाल ही में उनके स्वास्थ्य में सुधार हुआ लेकिन एक घाव निकल आया था जिसकी चिकित्सा राबड़ी आवास पर ही की जा रही थी। लालू को हाई ब्लड शूगर की भी शिकायत है। सूत्रों के अनुसार शूगर के कारण ही उनका घाव ठीक नहीं हो रहा जिस कारण उन्हें इलाज के दिल्ली रेफर किया गया है। बता दें, इससे पहले भी लालू यादव इलाज और अपने रूटीन चेकअप के लिए दिल्ली जाते रहे हैं। वहीं लालू यादव की तबीयत बिगड़ने पर उनके परिवार के लोग डॉक्टरों के संपर्क में हैं। वहीं राजद कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भी चिंता की लहर दौड़ गई है, और वे उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार ब्लड शुगर लेवल बढ़ने के कारण लालू यादव की तबीयत खराब हो गयी है, जिसके बाद डॉक्टरों से संपर्क किया गया। अब डॉक्टरों की सलाह पर लालू प्रसाद यादव को इलाज के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा। वहीं लालू यादव की तबियत खराब होने की सूचना के बाद राबड़ी आवास में गहमागहमी का माहौल है। जानकारी के अनुसार पटना से लालू यादव को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया जा सकता है। बताया जा रहा है कि लालू यादव पिछले कुछ दिनों से बीमार महसूस कर रहे थे, लेकिन आज उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई है। वह पटना में राबड़ी आवास पर डॉक्टरों की निगरानी में हैं। बिहार के पूर्व सीएम ने पिछले कुछ सालों में कई बीमारियों का इलाज करवाया है, जिसमें 2022 में सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट भी शामिल है।