By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
अपराध

लालगंज से राजद टिकट पर चुनाव लड़ रही बाहुबली मुन्ना शुक्ला की बेटी शिवानी को हत्या की धमकी

Amit Dubey
Last updated: October 23, 2025 4:25 pm
By Amit Dubey 420 Views
Share
3 Min Read
धमकी, शिवानी शुक्ला, लालगंज, मुन्ना शुक्ला
SHARE

लालगंज से राजद टिकट पर चुनाव लड़ रही बाहुबली मुन्ना शुक्ला की बेटी को जान से मारने की धमकी मिली है। बिहार विधानसभा चुनाव के बीच लालगंज सीट से RJD उम्मीदवार शिवानी शुक्ला को जान से मारने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। बाहुबली मुन्ना शुक्ला की बेटी शिवानी को धमकी मिलने के बाद पुलिस ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है और जांच शुरू कर दी है। मामले में वैशाली के एसडीपीओ सदर-2 गोपाल मंडल ने बताया कि बीते दिन जिला कंट्रोल रूम से करताहां थानाध्यक्ष को सूचना दी गई कि मोबाइल नंबर-7479749222 से एक व्यक्ति ने सूचना दी है कि घटारो में कोई बड़ी घटना होने वाली है। थानाध्यक्ष ने जब उस नंबर पर फोन किया तो नंबर स्विच ऑफ आ रहा था। देर शाम करीब 6.56 पर करताहां थाना के सरकारी नंबर पर उस नंबर से फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने थानाध्यक्ष से कहा कि राजद उम्मीदवार शिवानी शुक्ला के पास काफी पैसा है। अगर वह रंगदारी नहीं देगी तो घटारो आने पर उसको गोली मार देंगे। बचा सकते हैं, तो बचा लीजिए।

- Advertisement -

इसके बाद पुलिस अलर्ट हो गई। जिला तकनीकी शाखा से जब उसका एसडीआर निकाला गया तो पता चला कि वह नंबर रणधीर कुमार का है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपित ने पुलिस को बताया कि जिस नंबर से धमकी दी गई है, वह नंबर उसके नाम पर रजिस्टर्ड है, लेकिन उसका उपयोग हैदराबाद में रह रहा उसका भाई रंजीत कुंवर करता है। जिला तकनीकी शाखा के सहयोग से जब मोबाइल का टावर लोकेशन पता किया गया तो वह हैदराबाद में मिला। पूछताछ में यह भी पता चला कि आरोपित रंजीत हत्या के मामले में हाजीपुर जेल तथा हैदराबाद में दुष्कर्म के एक मामले में जेल भी जा चुका है। एसडीपीओ ने बताया कि इस घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं, राजद उम्मीदवार की सुरक्षा भी बढ़ा दी है। जिला प्रशासन की ओर से उन्हें दो सशस्त्र सुरक्षाकर्मी उपलब्ध कराया गया है। वहीं, आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक टीम हैदराबाद रवाना हो गई।

विदित हो कि मुन्ना शुक्ला की 28 वर्षीय बेटी शिवानी शुक्ला ने लंदन की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स से एलएलएम की पढ़ाई पूरी की है। RJD ने इसबार के विधानसभा चुनाव में उन्हें लालगंज सीट से उम्मीदवार बनाया है। शिवानी शुक्ला जो अपने पिता मुन्ना शुक्ला की विरासत को आगे बढ़ा रही हैं। शिवानी शुक्ला को खिलाफ मिली इस धमकी ने स्पष्ट कर दिया है कि लालगंज विधानसभा का यह चुनावी मुकाबला बेहद संवेदनशील और चुनौतीपूर्ण हो गया है। इस घटना ने पूरे चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी को और कड़ा कर दिया है।

TAGGED: धमकी, मुन्ना शुक्ला, लालगंज, शिवानी शुक्ला
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

गैस कालाबाजारी की जांच करने पहुंची टीम ने होटल में पकड़ा सेक्स रैकेट
बिहारी समाज
हेडगेवार जयंती, नववर्ष व नवरात्र पर जमुई में वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का संदेश
बिहारी समाज
मुख्यमंत्री ने इशारों में बताया सम्राट चौधरी होंगे उतराधिकारी
बिहारी समाज
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा आज करेंगे संवाददाताओं से बातचीत
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

गैस कालाबाजारी की जांच करने पहुंची टीम ने होटल में पकड़ा सेक्स रैकेट
बिहारी समाज
हेडगेवार जयंती, नववर्ष व नवरात्र पर जमुई में वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का संदेश
बिहारी समाज
मुख्यमंत्री ने इशारों में बताया सम्राट चौधरी होंगे उतराधिकारी
बिहारी समाज
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा आज करेंगे संवाददाताओं से बातचीत
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
ट्रांसफर, 4 IPS, लखीसराय, नवगछिया, नया SP, बाढ़, एसडीपीओ
अपराध

4 IPS समेत बिहार में 6 पुलिस अफसरों का तबादला, लखीसराय और नवगछिया में नए SP

नीतीश सरकार ने आज बुधवार को 4 IPS समेत कुल 6 पुलिस…

By Amit Dubey
गांजा, गया एयरपोर्ट, 10 करोड़, जब्त, लावारिस, 2 बैग, बैंकॉक, फ्लाइट
देश-विदेश

गया एयरपोर्ट पर 10 करोड़ का गांजा जब्त, तीन दिन से लावारिस पड़े थे बैंकाक से लाए गए दो बैग

बिहार के गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग ने बड़ी कार्रवाई…

By Amit Dubey
फायरिंग, मुजफ्फरपुर, गायघाट, पॉक्सो आरोपी, पुलिस टीम, हमला, ग्रामीण, मौत, SHO, 3 जवान, जख्मी
अपराध

पॉक्सो आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, फायरिंग में ग्रामीण की मौत…SHO समेत 3 जवान जख्मी

मुजफ्फरपुर के गायघाट में एक पॉक्सो आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम…

By Amit Dubey
केसी त्यागी, छोड़ी, JDU, सदस्यता, नवीनीकरण, नहीं, इस्तीफा, जॉर्ज, नीतीश, शरद
देश-विदेश

केसी त्यागी ने छोड़ी JDU, अब नहीं करेंंगे पार्टी सदस्यता का नवीनीकरण

नीतीश कुमार के काफी करीबी रहे वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने अब…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?