By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
दुर्घटना

लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत

Amit Dubey
Last updated: August 17, 2026 11:23 am
By Amit Dubey 83 Views
Share
3 Min Read
भगदड़, लखीसराय, 7 मरे, अशोकधाम, सावन, सोमवारी
SHARE

सावन की तीसरी सोमवारी पर आज लखीसराय के प्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर में उमड़ी अपार भीड़ के बीच अचानक भगदड़ मच गई जिसमें सात महिलाओं की मौत हो गई। बताया जाता है कि कतार में लगे श्रद्धालुओं के पास बिजली का एक पोल गिरने के बाद करंट दौड़ने की अफवाह फैल गई जिसके बाद वहां भगदड़ मच गई। जानकारी के अनुसार तीसरी सोमवारी पर करीब 50 हजार श्रद्धालु जलाभिषेककरने के लिए आज मंदिर पहुंचे थे। इनमें अधिकतर संख्या महिलाओं की थी। भगदड़ के बाद श्रद्धालु इधर-उधर भागने लगे और कई एक-दूसरे के नीचे दब गए। इस हादसे में कुल 19 लोगों के घायल होने की सूचना है और इनमें से कुछ की हालत गंभीर है। फिलहाल वहां प्रशासन की टीम रेस्क्यू अभियान चला रही है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वाकये पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे की घोषणा की है।

Contents
करंट की अफवाह के बाद लोग भागने लगेसभी मृतक महिलाएं, 19 लोग घायल
- Advertisement -

करंट की अफवाह के बाद लोग भागने लगे

बताया जाता है कि सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के महासंयोग पर बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए अशोकधाम मंदिर में आज सुबह से ही हजारों भक्तों की कतार लगी हुई थी। लोगों की भारी भीड़ के बीच जलाभिषेक की होड़ मची थी। इसी बिजली का पोल गिरने के कारण करंट फैलने की अफवाह फैल गई। इसके बाद लोग इस झूठी अफवाह वाली करंट से बचने के लिए इधर-उधर भागले लगे और भगदड़ मच गई। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि सुबह जब हजारों शिवभक्त कतारों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे, तभी अचानक भीड़ में किसी ने चिल्ला दिया कि गिरे हुए पोल में करंट प्रवाहित हो रहा है। इससे श्रद्धालुओं में दहशत फैल गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए अंधाधुंध इधर-उधर भागने लगे। चूंकि भीड़ में महिलाओं की संख्या अधिक थी, इसलिए मृतकों में औरतें ही ज्यादा शामिल हैं।

सभी मृतक महिलाएं, 19 लोग घायल

इसबीच बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और अधिकारियों को घायलों के मुफ्त और त्वरित इलाज के कड़े निर्देश दिए। इसके साथ ही राज्य सरकार ने मृतकों के परिवारों को 4-4 लाख रुपये का अनुग्रह अनुदान देने का एलान किया है। फिलहाल मंदिर परिसर में लखीसराय डीएम और एसपी कैंप कर राहत और बचाव कार्य की निगरानी कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि घटना से ठीक पहले लखीसराय स्टेशन पर दो ट्रेनें पहुंची थी जिससे आसपास के इलाकों से भारी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में जल चढ़ाने के लिए पहुंचे थे। इससे अचानक मंदिर में काफी भीड़ बढ़ गई थी। इसी दौरान अफवाह के चलते लोग डर से भागने लगे और एक दूसरे के उपर गिरते चले गए।

TAGGED: 7 मरे, अशोकधाम, भगदड़, लखीसराय, सावन, सोमवारी
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

नहीं रहे हिसुआ के चर्चित सामाजिक कार्यकर्ता व शिक्षाविद के.पी. शाही, शिक्षा जगत में शोक की लहर
बिहारी समाज
राज्य अल्पसंख्यक आयोग सदस्य अफरोजा का वर्दवान में जोरदार स्वागत
बिहारी समाज
प्रणय हत्याकांड के विरोध में सड़क पर उतरे लोग, चार मांगों को लेकर निकाला कैंडल मार्च
बिहारी समाज
ऑनलाइन, लूडो, विवाद, नाबालिग, दोस्त, मारी गोली
ऑनलाइन लूडो के विवाद में नाबालिग ने दोस्त को मारी गोली, हालत गंभीर
अपराध बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

नहीं रहे हिसुआ के चर्चित सामाजिक कार्यकर्ता व शिक्षाविद के.पी. शाही, शिक्षा जगत में शोक की लहर
बिहारी समाज
राज्य अल्पसंख्यक आयोग सदस्य अफरोजा का वर्दवान में जोरदार स्वागत
बिहारी समाज
प्रणय हत्याकांड के विरोध में सड़क पर उतरे लोग, चार मांगों को लेकर निकाला कैंडल मार्च
बिहारी समाज
ऑनलाइन, लूडो, विवाद, नाबालिग, दोस्त, मारी गोली
ऑनलाइन लूडो के विवाद में नाबालिग ने दोस्त को मारी गोली, हालत गंभीर
अपराध बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

नहीं रहे हिसुआ के चर्चित सामाजिक कार्यकर्ता व शिक्षाविद के.पी. शाही, शिक्षा जगत में शोक की लहर

नवादा : जिले की हिसुआ प्रखंड के लिए दुखद खबर सामने आई…

By Swatva
बिहारी समाज

राज्य अल्पसंख्यक आयोग सदस्य अफरोजा का वर्दवान में जोरदार स्वागत

नवादा : राज्य अल्पसंख्यक आयोग सदस्य जिले के गोविंदपुर प्रखंड मुख्यालय बाजार की…

By Swatva
बिहारी समाज

प्रणय हत्याकांड के विरोध में सड़क पर उतरे लोग, चार मांगों को लेकर निकाला कैंडल मार्च

नवादा : जिले के हिसुआ नगर परिषद क्षेत्र के पांचूगढ़ में हुए चर्चित…

By Swatva
ऑनलाइन, लूडो, विवाद, नाबालिग, दोस्त, मारी गोली
अपराध

ऑनलाइन लूडो के विवाद में नाबालिग ने दोस्त को मारी गोली, हालत गंभीर

राजधानी पटना से सटे दानापुर में एक हैरान करने वाली वारदात में…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?