नवादा : जिले बुन्देलखण्ड थाना क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है।दो नौनिहाल मासूमों की हत्या बाद एक मां ने फंदे से लटकर मौत को गले लगा ली।घटना जिले बुंदेलखंड थाना क्षेत्र के दर्जी टोला मोहल्ले की बतायी गयी है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतका के पति सऊदी अरब मे काम कर रहा था। सूचना के आलोक में पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मौत का कारण ढूंढने का प्रयास कर रही है। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।
भईया जी की रिपोर्ट
