By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

के एल एस कॉलेज में ‘ऑयल टू चिप्स’ पर राष्ट्रीय सेमिनार

Swatva
Last updated: October 11, 2026 2:17 pm
By Swatva 1 View
Share
5 Min Read
SHARE

-कुलपति बोले : सेमीकंडक्टर तकनीक बनेगी शक्ति का नया केंद्र

नवादा : 20वीं सदी में पेट्रोलियम उत्पादों से समृद्ध देशों के आसपास वैश्विक भू-राजनीति का केंद्र रहा है, लेकिन आने वाले समय में सेमीकंडक्टर यानी चिप्स तकनीक में अग्रणी देश दुनिया में प्रभावशाली भूमिका निभायेगी । यह बात नवादा के कन्हाई लाल साहू (केएलएस) कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार में वक्ताओं ने कही। ‘ऑयल टू चिप्स’ विषय पर आयोजित सेमिनार का उद्घाटन मगध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. दिलीप कुमार केशरी सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया।

Contents
-कुलपति बोले : सेमीकंडक्टर तकनीक बनेगी शक्ति का नया केंद्रतकनीक और शोध पर ध्यान दें विद्यार्थी : -कुलपतिपेट्रोलियम से चिप्स की ओर बढ़ रही दुनियाकुलपति ने कैंटीन का किया उद्घाटनतकनीकी सत्र में शोध पत्रों पर चर्चा
- Advertisement -

तकनीक और शोध पर ध्यान दें विद्यार्थी : -कुलपति

सेमिनार में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल मगध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. दिलीप कुमार केशरी ने कहा कि विद्यार्थियों को नई तकनीक से जुड़ना चाहिए। आने वाला समय तकनीक का है। उन्होंने छात्रों और प्राध्यापकों से सीमित संसाधनों में भी शोध कार्य को प्राथमिकता देने की अपील की। साथ ही विद्यार्थियों को 40 प्रतिशत अध्ययन स्वयंभू ऐप के माध्यम से करने पर बल दिया।

उच्च शिक्षा के निदेशक डॉ. एनके अग्रवाल ने ऑनलाइन माध्यम से सेमिनार को संबोधित किया। केएलएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शैलज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि चिप्स देश के विकास और आर्थिक प्रगति की रीढ़ है। आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को हासिल करने में सेमीकंडक्टर तकनीक की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

पेट्रोलियम से चिप्स की ओर बढ़ रही दुनिया

प्राचार्य डॉ. शैलज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि डिजिटल क्रांति का प्रभाव तेजी से दिखाई दे रहा है। आने वाला समय केवल पेट्रोलियम उत्पादों पर निर्भर नहीं रहेगा। प्राकृतिक ऊर्जा स्रोतों के विकास के साथ इलेक्ट्रिक वाहन और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े उपकरणों में भी सेमीकंडक्टर की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि चीन और ताइवान जैसे देश इस क्षेत्र में तेजी से काम कर रहे हैं, जबकि भारत भी आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। सेमिनार में चिप्स और सेमीकंडक्टर तकनीक को आर्थिक विकास तथा तकनीकी आत्मनिर्भरता से जोड़कर चर्चा की।

- Advertisement -

कुलपति ने कैंटीन का किया उद्घाटन

कार्यक्रम की अध्यक्षता केएलएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शैलज कुमार श्रीवास्तव ने की। उद्घाटन सत्र में आरएमडब्ल्यू कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार, एसएन सिन्हा कॉलेज वारिसलीगंज के प्राचार्य डॉ. रामचंद्र प्रसाद सिंह, टीएस कॉलेज हिसुआ के प्राचार्य डॉ. पवन कुमार शर्मा, संचालन सचिव डॉ. एमजेड शहजादा और संयोजक डॉ. शरद सुमन मिश्रा शामिल हुए। कॉलेज के जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. अरविंद कुमार सिंह के अनुसार, कुलपति ने संस्थापक कन्हाई बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और कॉलेज की कैंटीन का उद्घाटन किया।

तकनीकी सत्र में शोध पत्रों पर चर्चा

सेमिनार में कुल 65 शोध सारांश प्राप्त हुए। तकनीकी सत्र में डॉ. एमजेड शहजादा, डॉ. राहुल सूर्य दिनेश, डॉ. मुकेश कुमार और डॉ. शरद सुमन मिश्रा ने ‘ऑयल टू चिप्स’ विषय पर अपने विचार रखे। अनेक शोधार्थियों और विद्यार्थियों ने अपने शोध पत्र प्रस्तुत किये। सत्र के दौरान विद्यार्थियों ने वक्ताओं से सवाल पूछे, जिनका जवाब दिया गया।

- Advertisement -

वरीय प्राध्यापक डॉ. आशीष कुमार कुंडु ने ऑफलाइन सत्र का संचालन किया, जबकि डॉ. अभय प्रताप सिंह ने ऑनलाइन सत्र का संचालन किया। सह-संयोजन डॉ. राहुल सूर्य दिनेश और कोषाध्यक्ष डॉ. मुकेश कुमार ने किया। संयोजक डॉ. शरद सुमन मिश्रा ने धन्यवाद ज्ञापन किया। तकनीकी सत्र के अंत में डॉ. मनोज कुमार शाह ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

कार्यक्रम में कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. ललन प्रसाद, प्रो. नरेश चंद्र शर्मा, डॉ. साधना कुमारी, डॉ. ज्ञान प्रकाश रत्नेश, डॉ. सुधाकर उपाध्याय, डॉ. अमरनाथ चटर्जी, प्रो. अभिषेक आशीष, प्रो. आजम, डॉ. पदम प्रबोध, प्रो. सत्येंद्र पासवान, प्रो. अशोक कुमार गुप्ता, डॉ. वाहिद हसन रजा, डॉ. शिवचंद्र कुमार, प्रो. विकास कुमार निराला, डॉ. गोपाल प्रसाद, डॉ. अमरदीप कुमार सहित अन्य शिक्षक, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

भईया जी की रिपोर्ट 

TAGGED: NAWADA, nawada khabar, Nawada news, नवादा, नवादा खबर, नवादा न्यूज
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

मंत्री निशांत कुमार के स्वागत की तैयारी में जुटी जदयू, 13 अक्टूबर को पहुंचेंगे नवादा 
बिहारी समाज
सदर अस्पताल की जांच करने पहुंचीं स्वास्थ्य विभाग की डायरेक्टर इन चीफ
बिहारी समाज
43.62 करोड़ से 20 फीट चौड़ी होगी 11.5 किमी सड़क, इंदिरा चौक से सुपौल तक जाना होगा आसान, जाम से मिलेगी राहत
बिहारी समाज
लाखों की लागत से बने यात्री शेड में बांध जा रहीं बकरियां, दूसरे में चल रही नाई की दुकान
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

मंत्री निशांत कुमार के स्वागत की तैयारी में जुटी जदयू, 13 अक्टूबर को पहुंचेंगे नवादा 
बिहारी समाज
सदर अस्पताल की जांच करने पहुंचीं स्वास्थ्य विभाग की डायरेक्टर इन चीफ
बिहारी समाज
43.62 करोड़ से 20 फीट चौड़ी होगी 11.5 किमी सड़क, इंदिरा चौक से सुपौल तक जाना होगा आसान, जाम से मिलेगी राहत
बिहारी समाज
लाखों की लागत से बने यात्री शेड में बांध जा रहीं बकरियां, दूसरे में चल रही नाई की दुकान
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

मंत्री निशांत कुमार के स्वागत की तैयारी में जुटी जदयू, 13 अक्टूबर को पहुंचेंगे नवादा 

नवादा : जिले के गोविंदपुर प्रखंड मुख्यालय में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की…

By Swatva
बिहारी समाज

सदर अस्पताल की जांच करने पहुंचीं स्वास्थ्य विभाग की डायरेक्टर इन चीफ

- परिवार हेल्प लिपिक से 4 दिन में मांगे दस्तावेज नवादा : सदर…

By Swatva

43.62 करोड़ से 20 फीट चौड़ी होगी 11.5 किमी सड़क, इंदिरा चौक से सुपौल तक जाना होगा आसान, जाम से मिलेगी राहत

नवादा : नगर में जाम की समस्या से परेशान लोगों को जल्द राहत…

By Swatva
बिहारी समाज

लाखों की लागत से बने यात्री शेड में बांध जा रहीं बकरियां, दूसरे में चल रही नाई की दुकान

नवादा : जिले के रजौली प्रखंड क्षेत्र के हरदिया में राष्ट्रीय राजमार्ग 20…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?