By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

कला-संस्कृति मंत्री डॉ. प्रमोद चंद्रवंशी को पाटलिपुत्र सिने सोसाइटी ने सौंपा ज्ञापन

कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने प्रतिनिधिमंडल की सभी बातों को ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार फिल्म उद्योग के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। ज्ञापन में उठाए गए सभी मुद्दों की विभागीय स्तर पर. . . .

Swatva Desk
Last updated: May 20, 2026 5:57 pm
By Swatva Desk 735 Views
Share
3 Min Read
कला-संस्कृति मंत्री डॉ. प्रमोद चंद्रवंशी को ज्ञापन सौंपता पाटलिपुत्र सिने सोसाइटी का प्रतिनिधिमंडल
SHARE

पटना: बिहार में फिल्म निर्माण को उद्योग का दर्जा देने और नवोदित प्रतिभाओं को संस्थागत समर्थन देने की मांग को लेकर पाटलिपुत्र सिने सोसाइटी का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को बिहार सरकार के कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी से उनके कार्यालय में मिला। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को एक 17 सूत्री विस्तृत ज्ञापन सौंपकर वर्तमान फिल्म नीति में व्यापक संशोधन की मांग की।

Contents
सिनेमाघर, एफटीआईआई और सेंसर बोर्ड पर ध्यान:नवोदित फिल्मकारों के लिए नीति:मंत्री ने दिया आश्वासन:
- Advertisement -

सिनेमाघर, एफटीआईआई और सेंसर बोर्ड पर ध्यान:

प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री के समक्ष स्पष्ट रूप से कहा कि राज्य की जो वर्तमान फिल्म नीति है, उसमें मुख्य रूप से पर्यटन की दृष्टि से फिल्मों की शूटिंग का परमिशन दिया जा रहा है, जबकि बिहार में फिल्म उद्योग को स्थायी रूप से खड़ा करने के लिए यहां बनी फिल्मों का प्रदर्शन सबसे बड़ी आवश्यकता है। ज्ञापन में कहा गया कि फिल्म सिटी की स्थापना से अधिक जरूरी बिहार में बंद और जर्जर हो चुके सिनेमाघरों का पुनरुद्धार करना है। इसके अतिरिक्त बिहार में एफटीआईआई, पुणे और सेंसर बोर्ड के शाखा कार्यालय में खुलना चाहिए, ताकि राज्य में सिने उद्योग को गति मिले।

नवोदित फिल्मकारों के लिए नीति:

वर्तमान फिल्म नीति के अधिकांश प्रावधान स्थापित फिल्मकारों के लिए उपयुक्त हैं। नवोदित फिल्मकारों को स्क्रिप्ट लेखन, निर्माण, प्रशिक्षण और अनुदान के लिए विशेष प्रावधानों और नए संशोधनों की जरूरत है। बिहार में अत्यंत अल्प संसाधन में नई फिल्में बन रही हैं। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि इन फिल्मों के वितरण, विपणन और प्रदर्शन के लिए बिहार सरकार को अभिभावक की भूमिका में आना चाहिए। इसके लिए राज्य स्तरीय फिल्म वितरण मंच और सरकारी स्क्रीनिंग नीति बनाई जाए।

मंत्री ने दिया आश्वासन:

कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने प्रतिनिधिमंडल की सभी बातों को ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार फिल्म उद्योग के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। ज्ञापन में उठाए गए सभी मुद्दों की विभागीय स्तर पर शीघ्र समीक्षा की जाएगी और बिहार राज्य तथा यहां के नवोदित फिल्मकारों के हित में सकारात्मक निर्णय लिए जाएंगे। इस भेंट के दौरान बिहार राज्य फिल्म विकास एवं वित्त निगम की महाप्रबंधक रुबी ने फिल्म निगम की वर्तमान गतिविधियों की जानकारी दी।

- Advertisement -

मंत्री को ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल में जानेमाने फिल्म विश्लेषक प्रो. जय देव, पाटलिपुत्र सिने सोसाइटी के अध्यक्ष आनंद प्रकाश नारायण सिंह, सचिव अभिषेक कुमार, संयोजक प्रशांत रंजन और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म समीक्षक विनोद अनुपम शामिल थे।

TAGGED: Bihar cinema, Bihar Film Policy, film, Patliputra Cine Society
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love1
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

सहयोग शिविरों में प्राप्त आवेदनों के निष्पादन एवं आगामी शिविर की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा
बिहारी समाज
सरकारी स्कूल में चोरी, भंडार कक्ष का ताला तोड़ चावल- खिलौना व वर्तन की चोरी 
बिहारी समाज
देवघर से उत्तर प्रदेश लौट रही बोलेरो अंडरपास की दीवार से टकराई, मां-बेटे की मौत, सात घायल
बिहारी समाज
भूमि सुधार, राजस्व, मंत्री, फर्जी निबंधन, दाखिल-खारिज, कार्रवाई
फर्जी निबंधन के आधार पर दाखिल-खारिज करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
बिहारी समाज राजपाट
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

सहयोग शिविरों में प्राप्त आवेदनों के निष्पादन एवं आगामी शिविर की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा
बिहारी समाज
सरकारी स्कूल में चोरी, भंडार कक्ष का ताला तोड़ चावल- खिलौना व वर्तन की चोरी 
बिहारी समाज
देवघर से उत्तर प्रदेश लौट रही बोलेरो अंडरपास की दीवार से टकराई, मां-बेटे की मौत, सात घायल
बिहारी समाज
भूमि सुधार, राजस्व, मंत्री, फर्जी निबंधन, दाखिल-खारिज, कार्रवाई
फर्जी निबंधन के आधार पर दाखिल-खारिज करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
बिहारी समाज राजपाट
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

सहयोग शिविरों में प्राप्त आवेदनों के निष्पादन एवं आगामी शिविर की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

पटना : जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने मंगलवार को सहयोग शिविरों में…

By Swatva

सरकारी स्कूल में चोरी, भंडार कक्ष का ताला तोड़ चावल- खिलौना व वर्तन की चोरी 

नवादा : जिले के सिरदला प्रखंड क्षेत्र के राजकीय मध्य विद्यालय, कुशाहन…

By Swatva
बिहारी समाज

देवघर से उत्तर प्रदेश लौट रही बोलेरो अंडरपास की दीवार से टकराई, मां-बेटे की मौत, सात घायल

पटना/बख्तियारपुर : देवघर से पूजा-अर्चना कर उत्तर प्रदेश लौट रही एक बोलेरो…

By Swatva
भूमि सुधार, राजस्व, मंत्री, फर्जी निबंधन, दाखिल-खारिज, कार्रवाई
बिहारी समाज

फर्जी निबंधन के आधार पर दाखिल-खारिज करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा है…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?