नवादा : जिले के वारिसलीगंज नगर परिषद मुड़लाचक शिवाजी नगर मोहल्ला स्थित वार्ड संख्या 7 के आम रास्ता में जल जमाव के चलते लोगों को हो रही परेशानी से छुटकारा दिलाने की मांग महल्ला वासियों ने आवेदन देकर कार्यपालक पदाधिकारी समीर कुमार चौधरी से की है।
कार्यपालक पदाधिकारी को दिए गए आवेदन में सेवानिवृत प्रधानाध्यापक रामलखन प्रसाद, जदयू जिला महासचिव अधिवक्ता चंद्रमौलि शर्मा, अरुण कुमार, आंगनवाडी सेविका सुनीता कुमारी, पूर्व मुखिया अनिरुद्ध प्रसाद आदि समेत दो दर्जन से अधिक मोहल्ला वासियों ने कहा है कि मुड़लाचक देवीस्थान के उत्तर से सेवकस्थान तक जानेवाली आम रास्ते में कई महीने से नाली का पानी जमा रहने के कारण आंगनवाडी में पढ़ने वाले छोटे-छोटे बच्चे गिरकर अक्सर घायल हो जाते हैं।
इस रास्ता से होकर हर किसी का जाना मुश्किल हो गया है। महल्ला वासियों ने जल जमाव के चलते मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से बचाने की मांग की है। इसके साथ ही, शिवाजी नगर के वार्ड संख्या 7 के नाली के पानी का निकासी मुख्य सड़क के बगल होकर गुजरने वाले नाला में मिलाने की मांग की है। कार्यपालक पदाधिकारी ने समस्या से निजात दिलाने का आश्वासन दिया है।
भईया जी की रिपोर्ट