By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

चिराग लाइन पर आए तो अब ‘डोल’ गए मांझी, हो न्याय अगर तो आधा दो…

Amit Dubey
Last updated: October 8, 2025 2:30 pm
By Amit Dubey 269 Views
Share
3 Min Read
मांझी, NDA, HAM, 15 सीटें, सीट बंटवार, डिमांड, चिराग
SHARE

चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही बिहार में सियासी सरगर्मी चरम पर है। NDA और महागठबंधन में सीट बंटवारा अभी तक फाइनल नहीं हो पाया है और इसे अंतिम रूप देने के लिए दोनो गठबंधनों में बैठकों का दौर जारी है। इसबीच खबर है कि NDA में चिराग पासवान की मान—मनौव्वल के बीच अब HAM नेता जीतन राम मांझी भी ‘डोल’ गए हैं। केंद्रीय मंत्री और हम प्रमुख जीतन राम मांझी ने कहा यह बयान देकर सियासी तूफान खड़ा कर दिया कि—’मैं अपमानित महसूस कर रहा हूं, अगर 15 से कम सीटें मिली तो हमारी पार्टी चुनाव नहीं लड़ेगी’। हालांकि इसके साथ ही मांझी ने यह भी कहा कि—’कम सीटें मिलती हैं तो भी हम एनडीए में ही बने रहेंगे और सारी चीजों पर संसदीय बोर्ड में चर्चा करेंगे’।

- Advertisement -

इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, ‘हो न्याय अगर तो आधा दो, यदि उसमें भी कोई बाधा हो, तो दे दो केवल 15 ग्राम, रखो अपनी धरती तमाम, HAM वही ख़ुशी से खाएंगें, परिजन पे असी ना उठाएंगे’।जीतन राम मांझी के इस तल्ख तेवर ये साफ है कि वे चेतावनी वाले मूड में आ गए हैं। उन्होंने एनडीए नेतृत्व से साफ कह दिया कि उन्हें 15 सीटों से कम मंजूर नहीं। मांझी की पार्टी ‘हम’ पिछले चुनाव में एनडीए का हिस्सा रही थी और उन्हें चार सीटें मिली थीं। इस बार वे अपने संगठन की मजबूती और दलित वोटबैंक को आधार बनाकर बड़ी हिस्सेदारी की मांग कर रहे हैं। ऐसे में अब चिराग और मांझी की पार्टी HAM की सख्त स्थिति ने NDA की सीट बंटवारे की प्रक्रिया को जटिल बना दिया है। बीजेपी जहां छोटे सहयोगियों को साथ रखकर गठबंधन की एकजुटता बनाए रखना चाहती है, वहीं चिराग और मांझी दोनों “सम्मानजनक हिस्सेदारी” की मांग पर अड़े हुए हैं।

NDA सूत्रों का कहना है कि मांझी और चिराग अपने संगठन की ताकत और दलित वोटबैंक का हवाला देकर दबाव बनाए हुए हैं। भाजपा और जदयू के सामने चुनौती यह है कि दोनों नेताओं को साथ रखते हुए गठबंधन की एकजुटता बनाए रखी जाए। बिहार की राजनीति में चिराग और मांझी दोनों के अपने-अपने समीकरण हैं और अगर यह समीकरण बिगड़ता है, तो एनडीए के लिए यह चुनावी गणित को उलझा सकता है। ऐसे में न तो भाजपा और न जदयू उन्हें नाराज़ करने का जोखिम नहीं उठा सकती है। क्योंकि मांझी और चिराग दोनों के पास अपने-अपने वोट बेस हैं। इसलिए एनडीए के दोनों बड़े दल चिराग और मांझी को खोने का रिस्क नहीं ले सकते। माना जा रहा कि थोड़ा आगे—पीछे होकर अगले एक—दो दिनों में एनडीए की सीट शेयरिंग की गुत्थी सुलझा ली जाएगी।

TAGGED: 15 सीटें, HAM, NDA, चिराग पासवान, जीतन मांझी, डिमांड, सीट शेयरिंग
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry1
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

गैस कालाबाजारी की जांच करने पहुंची टीम ने होटल में पकड़ा सेक्स रैकेट
बिहारी समाज
हेडगेवार जयंती, नववर्ष व नवरात्र पर जमुई में वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का संदेश
बिहारी समाज
मुख्यमंत्री ने इशारों में बताया सम्राट चौधरी होंगे उतराधिकारी
बिहारी समाज
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा आज करेंगे संवाददाताओं से बातचीत
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

गैस कालाबाजारी की जांच करने पहुंची टीम ने होटल में पकड़ा सेक्स रैकेट
बिहारी समाज
हेडगेवार जयंती, नववर्ष व नवरात्र पर जमुई में वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का संदेश
बिहारी समाज
मुख्यमंत्री ने इशारों में बताया सम्राट चौधरी होंगे उतराधिकारी
बिहारी समाज
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा आज करेंगे संवाददाताओं से बातचीत
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
ट्रांसफर, 4 IPS, लखीसराय, नवगछिया, नया SP, बाढ़, एसडीपीओ
अपराध

4 IPS समेत बिहार में 6 पुलिस अफसरों का तबादला, लखीसराय और नवगछिया में नए SP

नीतीश सरकार ने आज बुधवार को 4 IPS समेत कुल 6 पुलिस…

By Amit Dubey
धमाका, आग, कार, चार्जिंग, इंदौर, 8 मरे, बिहार, किशनगंज
दुर्घटना

इंदौर में कार चार्जिंग के दौरान धमाके से घर में लगी आग, बिहार के 6 लोगों समेत 8 की मौत

बिहार के किशनगंज जिले के छह लोगों समेत कुल 8 लोगों की…

By Amit Dubey
गांजा, गया एयरपोर्ट, 10 करोड़, जब्त, लावारिस, 2 बैग, बैंकॉक, फ्लाइट
देश-विदेश

गया एयरपोर्ट पर 10 करोड़ का गांजा जब्त, तीन दिन से लावारिस पड़े थे बैंकाक से लाए गए दो बैग

बिहार के गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग ने बड़ी कार्रवाई…

By Amit Dubey
केसी त्यागी, छोड़ी, JDU, सदस्यता, नवीनीकरण, नहीं, इस्तीफा, जॉर्ज, नीतीश, शरद
देश-विदेश

केसी त्यागी ने छोड़ी JDU, अब नहीं करेंंगे पार्टी सदस्यता का नवीनीकरण

नीतीश कुमार के काफी करीबी रहे वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने अब…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?