By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

JDU ने जारी की 57 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, श्याम रजक को फुलवारी शरीफ से टिकट

Amit Dubey
Last updated: October 15, 2025 1:12 pm
By Amit Dubey 462 Views
Share
3 Min Read
JDU, पहली लिस्ट, 57 प्रत्याशी, श्याम रजक, फुलवारी शरीफ
SHARE

एनडीए में भाजपा की सहयोगी दूसरी सबसे बड़ी पार्टी JDU ने भी आज बुधवार को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। बिहार विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे पर एनडीए में लंबे समय से जारी असमंजस और नाराज़गी के बीच जदयू ने अपनी पहली लिस्ट में कुल 57 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया। इसमें पांच मंत्रियों को दोबारा मैदान में उतारा गया है। कुछ सीटिंग विधायकों का पार्टी ने टिकट काट दिया है। इसके अलावा जिन सीटों पर चिराग पासवान ने कैंडिडेट उतारने का ऐलान किया था, वहीं से जेडीयू ने कैंडिडेट उतार दिया है। चिराग ने मोरवा, सोनबरसा, मटिहानी और राजगीर से कैंडिडेट उतारने का ऐलान किया था लेकिन जेडीयू ने यहां से अपने कैंडिडेट उतार दिए हैं।

- Advertisement -

इस लिस्ट के साथ ही जेडीयू ने एक बार फिर यह साफ कर दिया है कि इस बार चुनाव में चेहरों का संतुलन और सियासी अनुभव दोनों ही अहम होंगे। सूची में सबसे ज्यादा चर्चा जिस नाम की है, वह है पूर्व मंत्री श्याम रजक का। जेडीयू ने उन्हें फुलवारी शरीफ विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। श्याम रजक 2020 के विधानसभा चुनाव में राजद के टिकट पर मैदान में थे, लेकिन उस वक्त यह सीट वाम दलों के हिस्से में चली गई थी। इसके बाद उन्होंने आरजेडी छोड़कर दोबारा जेडीयू का दामन थाम लिया था। अब नीतीश कुमार ने उन्हें फिर से मौका देकर साफ संदेश दिया है कि पुराने सहयोगियों को पार्टी में अहमियत दी जा रही है।

जेडीयू की इस लिस्ट में इनको मिला टिकट

  1. राजगीर से कौशल किशोर
  2. बिहारीगंज से निरंजन मेहता
  3. सिंहेश्वर से रमेश ऋषिदेव
  4. मधेपुरा से कविता साहा
  5. सोनबरसा से रत्नेश सदा
  6. महिषी से गुंजेश्वर साह
  7. कुशेश्वरस्थान से अतिरेक कुमार
  8. सूर्यगढ़ा से रामानंद मंडल
  9. जमालपुर से नचिकेता मंडल
  10. मटिहानी से राजकुमार सिंह
  11. हसनपुर से राजकुमार राय
  12. बरौली से मंजीत सिंह
  13. बेलदौर से पन्ना सिंह पटेल
  14. मसौढ़ी से अरुण मांझी
  15. विभूतिपुर से रामबालक सिंह की पत्नी
  16. मांझी से रणधीर सिंह (प्रभुनाथ सिंह के बेटे)
  17. आलमनगर से नरेंद्र नारायण यादव
  18. बेनीपुर से विनय चौधरी
  19. दरभंगा ग्रामीण से ईश्वर मंडल
  20. बहादुरपुर से मदन सहनी
  21. गायघाट से कोमल सिंह
  22. मीनापुर से अजय कुशवाहा
  23. सकरा से आदित्य कुमार
  24. कांटी से अजीत कुमार
  25. कुचायकोट से अमरेंद्र पांडेय
  26. भोरे से सुनील कुमार
  27. हथुआ से रामसेवक सिंह
  28. जीरादेई से भिष्म कुशवाहा
  29. रघुनाथपुर से विकाश सिंह उर्फ जीशु सिंह
TAGGED: 57 प्रत्याशी, JDU, पहली लिस्ट, फुलवारी शरीफ, श्याम रजक
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

गैस कालाबाजारी की जांच करने पहुंची टीम ने होटल में पकड़ा सेक्स रैकेट
बिहारी समाज
हेडगेवार जयंती, नववर्ष व नवरात्र पर जमुई में वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का संदेश
बिहारी समाज
मुख्यमंत्री ने इशारों में बताया सम्राट चौधरी होंगे उतराधिकारी
बिहारी समाज
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा आज करेंगे संवाददाताओं से बातचीत
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

गैस कालाबाजारी की जांच करने पहुंची टीम ने होटल में पकड़ा सेक्स रैकेट
बिहारी समाज
हेडगेवार जयंती, नववर्ष व नवरात्र पर जमुई में वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का संदेश
बिहारी समाज
मुख्यमंत्री ने इशारों में बताया सम्राट चौधरी होंगे उतराधिकारी
बिहारी समाज
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा आज करेंगे संवाददाताओं से बातचीत
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
ट्रांसफर, 4 IPS, लखीसराय, नवगछिया, नया SP, बाढ़, एसडीपीओ
अपराध

4 IPS समेत बिहार में 6 पुलिस अफसरों का तबादला, लखीसराय और नवगछिया में नए SP

नीतीश सरकार ने आज बुधवार को 4 IPS समेत कुल 6 पुलिस…

By Amit Dubey
धमाका, आग, कार, चार्जिंग, इंदौर, 8 मरे, बिहार, किशनगंज
दुर्घटना

इंदौर में कार चार्जिंग के दौरान धमाके से घर में लगी आग, बिहार के 6 लोगों समेत 8 की मौत

बिहार के किशनगंज जिले के छह लोगों समेत कुल 8 लोगों की…

By Amit Dubey
गांजा, गया एयरपोर्ट, 10 करोड़, जब्त, लावारिस, 2 बैग, बैंकॉक, फ्लाइट
देश-विदेश

गया एयरपोर्ट पर 10 करोड़ का गांजा जब्त, तीन दिन से लावारिस पड़े थे बैंकाक से लाए गए दो बैग

बिहार के गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग ने बड़ी कार्रवाई…

By Amit Dubey
केसी त्यागी, छोड़ी, JDU, सदस्यता, नवीनीकरण, नहीं, इस्तीफा, जॉर्ज, नीतीश, शरद
देश-विदेश

केसी त्यागी ने छोड़ी JDU, अब नहीं करेंंगे पार्टी सदस्यता का नवीनीकरण

नीतीश कुमार के काफी करीबी रहे वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने अब…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?