By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

RJD के 18 विधायक संपर्क मे, JDU के ताजा दावे से सियासी उबाल

Amit Dubey
Last updated: December 22, 2025 4:12 pm
By Amit Dubey 200 Views
Share
3 Min Read
राबड़ी, बंगला,JDU,चेक, पंखा, AC, टोटी, गीजर, नीरज
SHARE

जदयू के मुख्य प्रवक्ता और विधान पार्षद नीरज कुमार ने एक बार फिर दावा किया है कि राजद के कई विधायक उनके संपर्क में हैं और वे आरजेडी छोड़कर जदयू में शामिल होना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि खरमास बाद राजद में बड़ा ‘खेल’ होने वाला है। आरजेडी के कई विधायक पाला बदल सकते हैं। राजधानी पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान उनके इस दावे के बाद बिहार में एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है। नीरज कुमार ने साफ कहा कि राजद के 18 विधायक उनके संपर्क में हैं। आरजेडी ने इस दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये सब बयानबाजी एनडीए में जदयू और भाजपा के बीच चल रही खींचतान और एकदूसरे को डराने के लिए नंबर गेम के तौर पर की जा रही है। इससे राजद की सेहत पर कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है।

- Advertisement -

इधर राजनीति विश्लेषक जदयू के इस दावे को अगले साल होने वाली राज्यसभा की पांच सीटों के लिए चुनाव से जोड़कर देख रहे हैं। दरअसल, अगले साल बिहार से राज्यसभा की 5 सीटें खाली हो रही हैं। अभी इनमें से दो जदयू, दो राजद की और एक बीजेपी के पास है। बीजेपी वाली सीट पर उपेंद्र कुशवाहा राज्यसभा सांसद हैं। इन पांच सीटों को एनडीए जीतने का दावा कर रहा है। इसे लेकर ही मीडिया से बात करते हुए जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने ये दावा किया कि राजद के 18 विधायक उनके संपर्क में हैं।

नीरज कुमार ने कहा भी कि एनडीए की नजरें बिहार से राज्यसभा की पांचों सीटें जीतने पर है। जनता ने एनडीए को प्रचंड जनादेश दिया। हमारे लिए लहर और तेजस्वी के लिए कहर। राजद पार्टी के विधायक बहुत बैचेन हैं। कई विधायक हमारे संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव में नेतृत्व क्षमता नहीं है। इसलिए वहां विधायकों में बेचैनी है और उनके बीच भगदड़ मचनी तय है। इधर भाजपा ने भी जदयू के इस दावे का समर्थन किया है। भाजपा विधायक शैलेंद्र ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व से प्रभावित होकर आरजेडी के कई विधायक एनडीए में शामिल होना चाहते हैं। उनके आने पर सबका स्वागत करेंगे। राजद के विधायक चुनाव के बाद से ही हताश—निराश हैं क्योंकि उनका नेता पार्टी संभालने की जगह विदेश घुमने में लगा है। उसे पार्टी की कोई फिक्र नहीं है। ऐसे में राजद विधायकों को अपना भविष्य अंधकारमय दिख रहा है।

TAGGED: 18 विधायक, JDU, RJD, नीरज कुमार, पाला बदल, संपर्क
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

नगर के बेली शरीफ में गाड़ी पार्किंग विवाद, दो गुट भिड़े, दो घायल
बिहारी समाज
पिरौटा में ‘कादो -की होली’ का तड़का, जब जापानी सितारों पर चढ़ा मिट्टी का रंग
बिहारी समाज
पीट-पीटकर हत्या, महिलाओं के बीच रास्ते को ले झगड़ा, चचेरे भाई से चल रहा जमीनी विवाद
बिहारी समाज
गैस टैंकर से लाया जा रहा 461 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, वाहन जब्त, चालक गिरफ्तार
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

नगर के बेली शरीफ में गाड़ी पार्किंग विवाद, दो गुट भिड़े, दो घायल
बिहारी समाज
पिरौटा में ‘कादो -की होली’ का तड़का, जब जापानी सितारों पर चढ़ा मिट्टी का रंग
बिहारी समाज
पीट-पीटकर हत्या, महिलाओं के बीच रास्ते को ले झगड़ा, चचेरे भाई से चल रहा जमीनी विवाद
बिहारी समाज
गैस टैंकर से लाया जा रहा 461 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, वाहन जब्त, चालक गिरफ्तार
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
नीतीश, 75 वर्ष,निशांत, राज्यसभा, जदयू, कैंडिडेट
देश-विदेश

75 के नीतीश क्या बेटे निशांत को बनाएंगे RS कैंडिडेट? JDU में सियासी सरगर्मी तेज

नीतीश कुमार 1 मार्च को 75 साल के हो गए। 1951 में…

By Amit Dubey
राज्यसभा, चुनाव, पवन सिंह, कुशवाहा, मांझी, BJP
लेटेस्ट न्यूज़

पवन सिंह, कुशवाहा, मांझी…BJP ने बढ़ाईं सभी की धड़कनें

राज्यसभा चुनाव के लिए बिहार में अभी तक नामों की घोषणा किसी…

By Amit Dubey
मनोरंजन

दर्शकों से सौ प्रतिशत समर्पण मांगती है ‘अस्सी’

प्रशांत रंजन सिने माध्यम की सार्थकता इस बात में सर्वाधिक है कि…

By Swatva Desk
पटना, HC, 42, विधायक, नोटिस, प्रेम कुमार, बिजेंद्र यादव, जवाब तलब
देश-विदेश

बिहार के 42 विधायकों को पटना HC का नोटिस, प्रेम कुमार…बिजेंद्र यादव…सभी से जवाब तलब

बिहार विधानसभा चुनाव समेत राज्य में समय—समय पर हुए विभिन्न चुनावों में…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?