बाढ़ : बिहार में बदलाव लाने के लिये जन सुराज पार्टी संघर्षरत है और बिहार में व्यापक भ्रष्टाचार को मिटाने तथा जन सुराज के उद्देश्य से लोगों को अवगत कराने के लिये पार्टी कार्ययकर्ता घर-घर जायेगें। यह बातें अनुमंडल मुख्यालय के पास एनएच- 31 पर स्थित जन सुराज के जिला कार्यालय में आयोजित कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक में जन सुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार भारती ने मीडियाकर्मियों से कही।
जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार भारती ने कहा कि हमारे नेता प्रशांत किशोर द्वारा जिन-जिन एजेंडा की चर्चा की जाती है,उसे राज्य राज्य सरकार आसन्न विधान सभा के मद्देनजर कमोवेश लागू किया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष श्रीभारती ने कहा कि जन सुराज सत्ता में आई तो बिहार से मजदूरों और बेरोजगारों का पलायन होने से हर संभव रोक लगायेगी और मजदूरों एवं बेरोजगारों को काम देगी।बहीं जन सुराज के प्रदेश महासचिव सुभाष कुशवाहा ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एमजीएम कॉलेज पर किये गये अपने अवैध कब्जे से मुक्त कर अपनी नैतिकता का परिचय दें।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये जन सुराज के जिलाध्यक्ष महेश प्रसाद सिंह ने कहा कि आसन्न विधान सभा चुनाव के पहले या चुनाव के बाद किसी पार्टी के साथ गठबंधन नही करेगी और जन सुराज पार्टी सिर्फ घर-घर जाकर लोगों को जगाने का काम करेगी। जिलाध्यक्ष श्रीसिंह ने कहा कि फिलहाल जन सुराज अपने पार्टी कार्यकर्ताओं को मजबूत कर आगामी विधान सभा के लिये रणनीति तैयार करेगी। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष राम किशोर सिंह, दिनेश सिंह, अंनत सिंह, अरुण कुमार निराला, प्रमोद सिंह उर्फ कारू मुखिया, नवीन कुमार पांडेय, जिला कार्यालय प्रभारी मोहन प्रकाश सिंह, जितेंद्र कुमार सहित अनेकों कार्ययकर्ता मौजूद थे।
सत्यनारायण चतुर्वेदी की रिपोर्ट