By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

पाकिस्तानी ISI को खुफिया जानकारी भेजने वाले बिहार के दो पूर्व सैनिक दबोचे गए

Amit Dubey
Last updated: October 6, 2026 12:46 pm
By Amit Dubey
Share
3 Min Read
ISI, जासूसी, बिहार, खुफिया जानकारी, पूर्व सैनिक, दबोचे गए
SHARE

पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के जाल में फंसकर देश की महत्वपूर्ण जानकारियां भेजने और उनके लिए जासूसी करने वाले बिहार के दो पूर्व सैनिकों को असम एसटीएफ ने धर दबोचा है। ये दोनों देश की अहम सैन्य गतिविधियों को पाकिस्तान से साझा कर रहे थे। दोनों लोग पूर्व सैनिक हैं और रिटायरमेंट के बाद संविदा पर नियुक्त होकर सेना में सेवा दे रहे थे। इस मामले में बेगूसराय निवासी 39 वर्षीय रितेश कुमार सिंह और मोतिहारी के रहने वाले अभिषेक कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया है। पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में असम पुलिस की एसटीएफ ने गुवाहाटी में एक किराए के घर से इन्हें गिरफ्तार किया। सेना की गजराज इंटेलिजेंस यूनिट और केंद्रीय एजेंसियों से मिले इनपुट के आधार पर एसटीएफ ने पहले सतगांव इलाके में स्थित एक किराए के मकान में छापेमारी कर मोतिहारी निवासी अभिषेक को पकड़ा। इसके बाद बेगूसराय निवासी 39 वर्षीय रितेश कुमार सिंह को भी दबोचा गया। पुलिस के अनुसार, रितेश सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद अनुबंध पर काम कर रहा था और उसने अभिषेक की मदद की थी। दोनों के बीच संपर्क और उनकी भूमिका की जांच जारी है।

- Advertisement -

दोनों पूर्व सैनिकों की गिरफ्तारी के बाद बिहार से लेकर असम तक सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। पुलिस के अनुसार, अभिषेक कुमार सिंह पाकिस्तानी खुफिया ऑपरेटिव और आईएसआई नेटवर्क के संपर्क में था। उस पर भारतीय सेना से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां पाकिस्तान तक पहुंचाने का आरोप है। जांच एजेंसियों को आशंका है कि उसने सेना के जवानों की गतिविधियों और मूवमेंट के साथ-साथ संवेदनशील रक्षा ढांचे से जुड़ी गोपनीय जानकारी भी साझा की। इस मामले में हनीट्रैप का एंगल भी सामने आया है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के अनुसार, शुरुआती जांच में संकेत मिले हैं कि अभिषेक सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में आया था और हनीट्रैप का शिकार हुआ। हालांकि, इस नेटवर्क में उसकी वास्तविक भूमिका और उसके संपर्कों की पूरी जानकारी विस्तृत जांच के बाद ही सामने आएगी।

एसटीएफ की छापेमारी के दौरान अभिषेक के पास से मोबाइल फोन, कई सिम कार्ड और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े संवेदनशील एवं प्रतिबंधित दस्तावेज बरामद किए जाने की बात सामने आई है। जांच एजेंसियां मोबाइल फोन और सिम कार्ड के जरिए हुए संपर्कों की पड़ताल कर रही हैं। साथ ही बरामद दस्तावेजों की जांच के जरिए नेटवर्क से जुड़े दूसरे लोगों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। मामले की अंतरराष्ट्रीय संवेदनशीलता को देखते हुए इसकी जांच केंद्रीय एजेंसी को सौंपे जाने की तैयारी है। इधर, मोतिहारी के एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि मोतिहारी पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। अभिषेक के स्थानीय और स्थायी पते का भौतिक सत्यापन कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मोतिहारी पुलिस असम पुलिस और केंद्रीय जांच एजेंसियों के लगातार संपर्क में है।

TAGGED: ISI, खुफिया जानकारी, जासूसी, दबोचे गए, पूर्व सैनिक, बिहार
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

विपक्ष, हल्लाबोल, CEC, इस्तीफा, बिहार, महागठबंधन, तेजस्वी, आक्रोश मार्च, लोकभवन मार्च
दिल्ली के साथ ही बिहार में भी CEC के खिलाफ विपक्ष का हल्लाबोल, 7 को आक्रोश मार्च…8 को लोकभवन मार्च
देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति
हंस चुगेगा दाना तिनका कौआ मोती खायेगा?, जिले में भ्रष्टाचार ने तोड़ दी सारी सीमाएं
बिहारी समाज
गोविंदपुर विधायक विनीता मेहता का लखनऊ पहुंचने पर भव्य स्वागत
बिहारी समाज
अभियान बसेरा के तहत वासभूमिहीन लाभुकों से आवेदन प्राप्त करने हेतु जिले के सभी अंचलों एवं पंचायत सरकार भवनों में शिविर का आयोजन
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

विपक्ष, हल्लाबोल, CEC, इस्तीफा, बिहार, महागठबंधन, तेजस्वी, आक्रोश मार्च, लोकभवन मार्च
दिल्ली के साथ ही बिहार में भी CEC के खिलाफ विपक्ष का हल्लाबोल, 7 को आक्रोश मार्च…8 को लोकभवन मार्च
देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति
हंस चुगेगा दाना तिनका कौआ मोती खायेगा?, जिले में भ्रष्टाचार ने तोड़ दी सारी सीमाएं
बिहारी समाज
गोविंदपुर विधायक विनीता मेहता का लखनऊ पहुंचने पर भव्य स्वागत
बिहारी समाज
अभियान बसेरा के तहत वासभूमिहीन लाभुकों से आवेदन प्राप्त करने हेतु जिले के सभी अंचलों एवं पंचायत सरकार भवनों में शिविर का आयोजन
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
विपक्ष, हल्लाबोल, CEC, इस्तीफा, बिहार, महागठबंधन, तेजस्वी, आक्रोश मार्च, लोकभवन मार्च
देश-विदेश

दिल्ली के साथ ही बिहार में भी CEC के खिलाफ विपक्ष का हल्लाबोल, 7 को आक्रोश मार्च…8 को लोकभवन मार्च

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली…

By Amit Dubey

हंस चुगेगा दाना तिनका कौआ मोती खायेगा?, जिले में भ्रष्टाचार ने तोड़ दी सारी सीमाएं

नवादा : हंस चुगेगा दाना तिनका कौआ मोती खायेगा? जी हां! यही…

By Swatva
बिहारी समाज

गोविंदपुर विधायक विनीता मेहता का लखनऊ पहुंचने पर भव्य स्वागत

नवादा : जिले की गोविंदपुर विधायक विनीता मेहता का लखनऊ पहुंचने पर…

By Swatva

अभियान बसेरा के तहत वासभूमिहीन लाभुकों से आवेदन प्राप्त करने हेतु जिले के सभी अंचलों एवं पंचायत सरकार भवनों में शिविर का आयोजन

नवादा : समाहर्त्ता‌ श्री रवि प्रकाश के निर्देश के आलोक में अभियान…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?