By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

भोजपुरी स्‍टार खेसारी लाल और कल्पना पटोवारी के कार्यक्रमों में बवाल, तोड़फोड़ व लाठीचार्ज…3 जवान जख्मी

Amit Dubey
Last updated: April 2, 2026 12:20 pm
By Amit Dubey 39 Views
Share
4 Min Read
खेसारी, कल्पना, लाठीचार्ज, हंगामा, शो, वैशाली, मुजफ्फरपुर, 3 जवान, जख्मी, बवाल
SHARE

वैशाली और मुजफ्फपुर में आयोज‍ित भोजपुरी के स्टार गायकों खेसारी लाल यादव तथा कल्पना पटोवारी के अलग—अलग कार्यक्रमों में बीती देर शाम जमकर बवाल हुआ। कुर्सियां फेंकी गईं और भारी तोड़फोड़ किया गया। दोनों ही कलाकारों के शो में हंगामे को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग और लाठीचार्ज करना पड़ा। पथराव और लाठीचार्ज के दौरान 3 जवानों के जख्मी होने की सूचना है। कल्पना पटोवारी का कार्यक्रम वैशाली महोत्सव में रखा गया था जबकि खेसारी लाल यादव का मुजफ्फरपुर पशु मेले में कार्यक्रम हो रहा था। भारी बवाल के बीच लोग कार्यक्रम छोड़कर भाग खड़े हुए और शो को बीच में ही रोकना पड़ा। दोनों ही जगहों पर हुए घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Contents
गरहा पशु मेले में पहुंचे थे खेसारी लाल यादववैशाली : कल्पना ने बांधा समां, बवाल से किरकिरी
- Advertisement -

गरहा पशु मेले में पहुंचे थे खेसारी लाल यादव

बवाल की पहली घटना मुजफ्फरपुर पशु मेले में आयोजित खेसारी के शो में हुई। यहां औराई के पूर्व भाजपा विधायक रामसूरत राय कई वर्षों से गरहा थाना क्षेत्र के गरहा में पशु मेले का आयोजन कराते आ रहे हैं। इस साल भी पशु मेले का आयोजन कराया गया ज‍िसमें बीती शाम भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव का कार्यक्रम था। इस वजह से मेले में भारी भीड़ पहुंच गई। जैसे ही खेसारी लाल ने मंच पर गाना शुरू क‍िया, हूट‍िंग शुरू हो गई। लोग मंच पर जूते-चप्पल फेंकने लगे। पुलिस ने मामले को संभालने की कोशिश की तो मामला बिगड़ गया। इसके बाद हालात संभालने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा। इस कार्यक्र के वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह लोग अचानक कार्यक्रम के दौरान स्टेज की तरफ जूते-चप्पल बरसाने लगे। दूसरी तरफ पुलिस उपद्रवियों पर लाठी चार्ज करती हुई नजर आ रही है। फिर लोग इधर-उधर भागने लगे। कार्यक्रम में एक लाख से अध‍िक लोग पहुंचे थे। मुजफ्फरपुर एसएसपी ने मेला प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने जो प्रशासन की सूचना दी थी, उसके अनुसार तकरीबन 30 से 40 हजार लोगों की भीड़ वहां आने की संभावना थी। लेकिन इस कार्यक्रम में एक से डेढ़ लाख लोग पहुंच गए थे। ज‍िसकी वजह से पुलिस प्रशासन को भी काफी मशक्कत करना पड़ी। इस पूरे घटनाक्रम में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए।

वैशाली : कल्पना ने बांधा समां, बवाल से किरकिरी

भोजपुरी कलाकार के कार्यक्रम में बवाल की दूसरी घटना वैशाली में हुई जहां वैशाली महोत्सव के दूसरे दिन लोक गायिका कल्पना पटवारी के कार्यक्रम में भारी हंगामा हो गया। दर्शकों की बेकाबू भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। महोत्सव का यह दिन दर्शकों के लिए संगीत और उत्साह से भरा था, लेकिन कुछ उपद्रवियों ने पूरा माहौल बिगाड़ दिया। दरअसल, यहां कल्पना पटवारी के मंच पर आने के लगभग आधे घंटे बाद दर्शकों में उत्साह बढ़ गया और भीड़ बेकाबू होने लगी। इसके बाद कुछ लोगों ने कुर्सियां फेंकनी शुरू कर दी। स्थिति पर काबू पाने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करते हुए लाठीचार्ज करना पड़ा। कार्यक्रम की शुरुआत कल्पना पटवारी ने उत्तर बिहार के प्रसिद्ध छठ पूजा गीत ‘उग हे सूर्य देव…’ से की। इसके अलावा उन्होंने नालंदा में हुई सामूहिक दुर्व्यवहार की घटना का जिक्र करते हुए इसे शर्मनाक बताया। इसी संदर्भ में उन्होंने भिखारी ठाकुर का प्रसिद्ध गीत ‘बेटी बेचवा’ भी प्रस्तुत किया। हंगामे के बाद जिला प्रशासन ने तुरंत हस्तक्षेप किया। अधिकारियों ने उपद्रवी तत्वों को कड़ी चेतावनी दी और स्थिति को शांत कराया। इसके बाद कार्यक्रम फिर से शुरू हुआ।

 

- Advertisement -
TAGGED: 3 जवान, कल्पना, खेसारी, जख्मी, बवाल, मुजफ्फरपुर, लाठीचार्ज, वैशाली, शो, हंगामा
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

नियंत्रित कार पलटने से भीषण हादसा, एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
बिहारी समाज
रोह में शांति व्यवस्था कायम करने को ले शांति समिति की बैठक में लोगों ने रखी अपनी बातें
बिहारी समाज
पीएम कार्यालय से नागरिकों का विश्वास समाप्त
बिहारी समाज
पेट्रोल-डीजल, बोतल, गैलन, नहीं, पंप संचालक, सख्त निर्देश, किसान, परेशान, ईरान युद्ध
अब बोतल-गैलेन में नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, पंप संचालकों को सख्त निर्देश…क्या करेंगे किसान?
बिहारी समाज राजपाट लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

नियंत्रित कार पलटने से भीषण हादसा, एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
बिहारी समाज
रोह में शांति व्यवस्था कायम करने को ले शांति समिति की बैठक में लोगों ने रखी अपनी बातें
बिहारी समाज
पीएम कार्यालय से नागरिकों का विश्वास समाप्त
बिहारी समाज
पेट्रोल-डीजल, बोतल, गैलन, नहीं, पंप संचालक, सख्त निर्देश, किसान, परेशान, ईरान युद्ध
अब बोतल-गैलेन में नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, पंप संचालकों को सख्त निर्देश…क्या करेंगे किसान?
बिहारी समाज राजपाट लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

नियंत्रित कार पलटने से भीषण हादसा, एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

नवादा। बिहार के नवादा जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर…

By Swatva
बिहारी समाज

रोह में शांति व्यवस्था कायम करने को ले शांति समिति की बैठक में लोगों ने रखी अपनी बातें

नवादा : जिले के रोह प्रखंड मुख्यालय में श्रीरामनवमी शोभायात्रा के दौरान…

By Swatva

पीएम कार्यालय से नागरिकों का विश्वास समाप्त

नवादा : "हर डाल पर उल्लू बैठा है, अंजामे गुलिस्तां क्या होगा?…

By Swatva
पेट्रोल-डीजल, बोतल, गैलन, नहीं, पंप संचालक, सख्त निर्देश, किसान, परेशान, ईरान युद्ध
बिहारी समाज

अब बोतल-गैलेन में नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, पंप संचालकों को सख्त निर्देश…क्या करेंगे किसान?

ईरान युद्ध से मिडिल ईस्ट में भारी तनाव के बीच केंद्र और…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?