By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

CISF जवान को विदा करने स्टेशन जा रही थी पत्नी, ऑटो पर गिट्टी लदा हाइवा पलटा…ड्राइवर समेत 3 की मौत

Amit Dubey
Last updated: April 30, 2026 1:36 pm
By Amit Dubey 443 Views
Share
3 Min Read
हाइवा, गिट्टी, पलटा, ऑटो, CISF जवान, पत्नी, ड्राइवर, मौत, स्टेशन, खगड़िया
SHARE

खगड़िया के महेशखूंट में आज गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में ऑटो सवार पति—पत्नी और ड्राइवर बीच सड़क जिंदा दफन हो गए। जानकारी के अनुसार महेशखूंट थाना इलाके के गौछारी के पास गिट्टी लदे एक अनियंत्रित हाइवा ने ऑटो को इस कदर रौंदा कि उसमें सवार दंपति और ड्राइवर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि ऑटो पूरी तरह हाइवा के नीचे दब गया और उसमें सवार लोग गिट्टी के ढेर के नीचे दबकर जिंदा दफन हो गए। जानकारी के अनुसार ऑटो में सवार लोग हाइवा ट्रक के नीचे आ गए और ट्रक पर लदी गिट्टी ऑटो पर गिर गई। इससे मौके पर ही तीनों लोगों की मौत हो गई। बताया जाता है कि मृतक दंपति उक्त ऑटो से मानसी स्टेशन जा रहे थे, जहां सीआईएसफ में तैनात पति को ट्रेन पकड़नी थी जबकि पत्नी अपने पति को सी—ऑफ करने उसके साथ स्टेशन तक जा रही थी।

Contents
ड्यूटी ज्वाइन करने जा रहे थे झारखंडक्रेन की मदद से निकाले गए शव
- Advertisement -

ड्यूटी ज्वाइन करने जा रहे थे झारखंड

हादसे के मृतकों की पहचान CISF जवान विपिन कुमार और उनकी शिक्षक पत्नी दीपमाला कुमारी तथा आटो ड्राइवर टनकेश कुमार के रूप में की गई है। बताया गया कि CISF जवान विपिन अपने गांव मालिया में छुट्टी बिताकर ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए झारखंड के लिए जाने हेतु ट्रेन पकड़ने स्टेशन जा रहे थे। उनकी पत्नी दीपमाला, जो पेशे से एक शिक्षिका थीं, अपने पति को मानसी स्टेशन तक छोड़ने के लिए साथ जा रही थीं। घर से निकलते वक्त सब कुछ सामान्य था, लेकिन एनएच-31 पर अचानक आए एक हाइवा ने सब कुछ चंद सेकेंड में ही खत्म कर दिया। फिलहाल, पुलिस ने हाइवा और क्षतिग्रस्त ऑटो को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

क्रेन की मदद से निकाले गए शव

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गिट्टी लदा हाईवा ऑटो के ऊपर ही पलट गया। हादसे के बाद सड़क पर गिट्टी का अंबार लग गया, जिसके नीचे तीनों शव दब गए। स्थानीय पुलिस और प्रशासन को शवों को बाहर निकालने के लिए क्रेन की मदद लेनी पड़ी। घंटों की मशक्कत के बाद क्रेन से गिट्टी हटाई गई और गाड़ी के मलबे से तीनों बॉडी को निकाला गया। इस हादसे में सीआईएसएफ जवान के गांव के ही रहने वाले ऑटो चालक टनकेश कुमार की भी जान चली गई। हादसे की खबर मिलते ही घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मृतक के परिजन शंभू चौरसिया ने रोते हुए बताया कि परिवार ने खुशियों के साथ विपिन को विदा किया था, लेकिन स्टेशन पहुंचने से पहले ही यह अनहोनी हो गई। सूचना मिलते ही परबत्ता विधायक डॉ. संजीव कुमार भी मौके पर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया।

TAGGED: CISF जवान, ऑटो, खगड़िया, गिट्टी, ड्राइवर, पत्नी, पलटा, मौत, स्टेशन, हाइवा
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

शराब, तस्कर, मुठभेड़, गोपालगंज, PMCH रेफर
गोपालगंज में शराब तस्कर से मुठभेड़, जबड़े में गोली लगने के बाद PMCH रेफर
अपराध बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
मनचाहा ट्रांसफर दूंगा, लेकिन इसके बाद पढ़ाई में कोई बहाना नहीं चलेगा : सीएम सम्राट चौधरी
बिहारी समाज
बंगला विवाद : नोटिस की अवधि खत्म, राबड़ी ने सरकार को पत्र लिखकर मांगा एक महीने का समय
बिहारी समाज
कलश यात्रा के साथ सप्त दिवसीय शिव-राधा कृष्ण यज्ञ का शुभारंभ
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

शराब, तस्कर, मुठभेड़, गोपालगंज, PMCH रेफर
गोपालगंज में शराब तस्कर से मुठभेड़, जबड़े में गोली लगने के बाद PMCH रेफर
अपराध बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
मनचाहा ट्रांसफर दूंगा, लेकिन इसके बाद पढ़ाई में कोई बहाना नहीं चलेगा : सीएम सम्राट चौधरी
बिहारी समाज
बंगला विवाद : नोटिस की अवधि खत्म, राबड़ी ने सरकार को पत्र लिखकर मांगा एक महीने का समय
बिहारी समाज
कलश यात्रा के साथ सप्त दिवसीय शिव-राधा कृष्ण यज्ञ का शुभारंभ
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
शराब, तस्कर, मुठभेड़, गोपालगंज, PMCH रेफर
अपराध

गोपालगंज में शराब तस्कर से मुठभेड़, जबड़े में गोली लगने के बाद PMCH रेफर

गोपालगंज के श्रीपुर थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान शराब तस्करों…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

मनचाहा ट्रांसफर दूंगा, लेकिन इसके बाद पढ़ाई में कोई बहाना नहीं चलेगा : सीएम सम्राट चौधरी

कैमूर। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शिक्षकों के स्थानांतरण नीति को…

By Swatva
बिहारी समाज

बंगला विवाद : नोटिस की अवधि खत्म, राबड़ी ने सरकार को पत्र लिखकर मांगा एक महीने का समय

- लालू की सेहत का हवाला दे राबड़ी ने मांगी एक महीने…

By Swatva
बिहारी समाज

कलश यात्रा के साथ सप्त दिवसीय शिव-राधा कृष्ण यज्ञ का शुभारंभ

-पूर्व मुखिया सह पैक्स अध्यक्ष ने उपलब्ध कराया ठंडा जल व शीतल…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?