By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

घुमंतू समाज के युवा-युवती सम्मेलन में रोजगार, नवाचार और सामाजिक नेतृत्व पर हुआ मंथन

Swatva
Last updated: July 20, 2026 2:19 pm
By Swatva 68 Views
Share
4 Min Read
SHARE

पटना/उदयपुर (राजस्थान): राजस्थान के उदयपुर स्थित सीटीएई महाविद्यालय, महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमपीयूएटी) के प्लेसमेंट सभागार में पहली बार आयोजित घुमंतू समाज के युवा-युवती सम्मेलन में रोजगार, स्वरोजगार, नवाचार, कौशल विकास और सामाजिक नेतृत्व जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक मंथन किया गया। सम्मेलन का उद्देश्य युवाओं को नई दिशा, आत्मविश्वास और व्यावहारिक समाधान उपलब्ध कराना था।कार्यक्रम में शिक्षाविदों, विशेषज्ञों और समाज के वरिष्ठजनों ने युवाओं को बदलते समय के अनुरूप स्वयं को तैयार करने तथा पारंपरिक व्यवसायों को आधुनिक तकनीक से जोड़कर आगे बढ़ाने का संदेश दिया। औपचारिक कार्यक्रम से पहले प्रतिभागियों एवं अतिथियों के बीच परिचय और संवाद का सत्र आयोजित किया गया, जिससे विचारों के आदान-प्रदान का सकारात्मक वातावरण बना।

- Advertisement -

प्रथम सत्र में भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के सहयोग से संचालित आईसीआईसीआई आरसेटी के प्रतिनिधि कौशलेन्द्र सिंह ने निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण, टूलकिट और प्रमाणपत्र की जानकारी देते हुए युवाओं से स्वरोजगार अपनाने का आह्वान किया। उद्योगपति हेमंत जैन ने उद्यमिता और रोजगार के नए अवसरों पर अपने विचार रखे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रांत कार्यवाह दीपक शुक्ला ने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि किसी भी समाज की सबसे बड़ी शक्ति उसके युवा होते हैं। उन्होंने युवाओं से अपनी प्रतिभा और क्षमता को पहचानकर समाज व राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि एवं उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन ने कहा कि इस प्रकार का पहला सम्मेलन घुमंतू समाज के युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार की नई दिशा देगा तथा उन्होंने हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

वल्लभनगर पशु चिकित्सा महाविद्यालय के डीन डॉ. शिव शर्मा ने कहा कि घुमंतू समाज की पारंपरिक पहचान पशुपालन रही है। यदि इसे वैज्ञानिक एवं व्यवस्थित तरीके से अपनाया जाए तो यह न केवल परिवार बल्कि अन्य लोगों के लिए भी रोजगार का बड़ा माध्यम बन सकता है। सम्मेलन का सबसे महत्वपूर्ण आकर्षण संवाद सत्र रहा, जिसमें युवाओं ने रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं, कौशल विकास, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, पारंपरिक व्यवसायों और सामाजिक-आर्थिक चुनौतियों से जुड़े प्रश्न पूछे। विशेषज्ञों ने सभी प्रश्नों के व्यावहारिक समाधान प्रस्तुत किए तथा विभिन्न योजनाओं और उद्यमिता के अवसरों की जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षा, कला, खेल और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाले प्रतिभाशाली युवा-युवतियों को सम्मानित भी किया गया। समापन सत्र में प्रसिद्ध चित्रकार एवं घुमंतू जाति उत्थान न्यास के प्रांत सह-संयोजक डॉ. पुष्कर लोहार ने कहा कि समाज की सबसे बड़ी शक्ति उसके जागरूक, संस्कारित और आत्मविश्वासी युवा हैं। उन्होंने युवाओं से अपनी सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक कला, शिल्प और व्यवसायों को आधुनिक तकनीक, डिज़ाइन और डिजिटल विपणन से जोड़ने का आह्वान किया।

- Advertisement -

उन्होंने शराब, तंबाकू और अन्य नशीले पदार्थों के साथ-साथ मोबाइल एवं सोशल मीडिया की अनियंत्रित लत से दूर रहने की सलाह देते हुए कहा कि युवाओं को केवल रोजगार पाने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बनने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने घुमंतू जाति उत्थान न्यास द्वारा संचालित छह प्रमुख सामाजिक अभियानों की भी जानकारी दी और युवाओं से उनमें सक्रिय भागीदारी की अपील की। सम्मेलन में समाजसेवी एवं उद्योगपति हेमेंद्र श्रीमाली, शिक्षाविद् डॉ. शंकर माली, प्रो. विनोद यादव, डॉ. वीणा सनाढ्य, नरेन्द्र सोनी, अंजू सोनी, राहुल राठौर, नरेश यादव, चुन्नीलाल पटेल, राजनाथ, नारायण लाल एवं गणेश वागरिया सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पंकज पालीवाल एवं नाथूलाल माली ने किया।

सत्यनारायण चतुर्वेदी की रिपोर्ट 

- Advertisement -
TAGGED: घुमंतू समाज, युवा-युवती सम्मेलन
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

पत्रकारों पर हुए हमले के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो- एनयूजे, बिहार
बिहारी समाज
शिक्षित बच्चों से ही राष्ट्र का उत्थान संभव -भास्कर कुमार 
बिहारी समाज
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के प्रस्तावित परीक्षा भवन के निर्माण हेतु भूमि का किया गया निरीक्षण
बिहारी समाज
नारदीगंज में SBI मिनी ब्रांच में अवैध वसूली का आरोप, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

पत्रकारों पर हुए हमले के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो- एनयूजे, बिहार
बिहारी समाज
शिक्षित बच्चों से ही राष्ट्र का उत्थान संभव -भास्कर कुमार 
बिहारी समाज
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के प्रस्तावित परीक्षा भवन के निर्माण हेतु भूमि का किया गया निरीक्षण
बिहारी समाज
नारदीगंज में SBI मिनी ब्रांच में अवैध वसूली का आरोप, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

पत्रकारों पर हुए हमले के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो- एनयूजे, बिहार

अरवल - नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स, बिहार विगत 20 जुलाई को दिल्ली…

By Swatva
बिहारी समाज

शिक्षित बच्चों से ही राष्ट्र का उत्थान संभव -भास्कर कुमार 

अरवल - जिला शिक्षा पदाधिकारी अरवल से उनके कार्यालय कक्ष में मुलाकात…

By Swatva
बिहारी समाज

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के प्रस्तावित परीक्षा भवन के निर्माण हेतु भूमि का किया गया निरीक्षण

अरवल -बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के प्रस्तावित परीक्षा भवन के निर्माण हेतु…

By Swatva
बिहारी समाज

नारदीगंज में SBI मिनी ब्रांच में अवैध वसूली का आरोप, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

नवादा : जिले के नारदीगंज बाजार SBI मिनी ब्रांच में अवैध वसूली…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?