अरवल – प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरवल, जिलाधिकारी अरवल एवं पुलिस अधीक्षक अरवल द्वारा निर्माणाधीन जिला कारागार, अरवल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता एवं निर्माणाधीन संरचनाओं का जायजा लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों से कार्य की वर्तमान स्थिति एवं प्रगति की जानकारी प्राप्त की गई।

निर्माण कार्य में गुणवत्ता मानकों का विशेष ध्यान रखते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने तथा शेष कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट
