By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

जानें कौन हैं बिहार के नए राज्यपाल जनरल सैयद अता हसनैन?

Amit Dubey
Last updated: March 6, 2026 12:48 pm
By Amit Dubey 43 Views
Share
4 Min Read
बिहार, गवर्नर, अता हसनैन, ले.जनरल, सेना
SHARE

केंद्र की मोदी सरकार ने बिहार समेत कई राज्यों के राज्यपाल बदल दिये हैं। रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन को बिहार का नया राज्यपाल बनाया गया है। उन्हें वर्तमान राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान की जगह नियुक्त किया गया है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि बिहार में गवर्नर बदलने का यह काम ऐसे समय में हो रहा है, जब नीतीश कुमार राज्यसभा जा रहे हैं और प्रदेश में नए सीएम के नाम पर कयासबाजियों का दौर शुरू है। सैयद अता हसनैन भारतीय सेना के एक टॉप जनरल, रणनीतिकार, विद्वान और लेखक की पहचान रखते हैं। उन्होंने अपनी जिंदगी के 40 साल भारतीय फौज को दिए हैं। खासकर जम्मू-कश्मीर में उन्होंने काफी साल फोर्स का नेतृत्व किया है। J&K में 15वीं चिनार कोर की इन्होंने कमान संभाली जिस दौरान ‘हार्ट्स डॉक्ट्रिन’ को लागू किया। इस नीति में सुरक्षा अभियान के साथ आम लोगों से संवाद और सहयोग बढ़ाना अहम होता है। इस नीति को घाटी में उग्रवाद कम करने की दिशा में बड़ा कदम माना गया और आम लोगों का सेना पर भरोसा काफी बढ़ गया।

Contents
शेरवुड कॉलेज से पढ़ाई, डीयू से ग्रेजुएशनले. जनरल को मिले सम्मान और पदक
- Advertisement -

शेरवुड कॉलेज से पढ़ाई, डीयू से ग्रेजुएशन

जनरल हसनैन ने उत्तराखंड में नैनीताल के शेरवुड कॉलेज से पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास में बीए ऑनर्स किया और फिर लंदन के ‘रॉयल कॉलेज ऑफ डिफेंस स्टडीज’ और हवाई के ‘एशिया पैसिफिक सेंटर फॉर सिक्योरिटी स्टडीज’ से वैश्विक सुरक्षा और रक्षा रणनीतियों का शिक्षा ली थी। इसके बाद सैयद अता हसनैनन ने इंडियन मिलिट्री एकेडमी से ग्रेजुएशन करने के बाद वे गढ़वाल राइफल्स की चौथी बटालियन में शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने सेना में सेवा के उच्च मानदंडों को प्राप्त किया तथा चिनार कोर की कमान संभाली। कश्मीर घाटी की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालते हुए उन्होंने ‘जनसंपर्क’ और ‘रणनीति’ का बेहतरीन तालमेल दिखाया। इसके बाद उन्होंने भारतीय सेना की प्रमुख स्ट्राइक फोर्स 21 कोर की कमान का नेतृत्व किया। 2013 में सेवानिवृत्ति से पहले उन्होंने सेना मुख्यालय में सैन्य सचिव के महत्वपूर्ण पद पर भी कार्य किया।

ले. जनरल को मिले सम्मान और पदक

अपने 40 साल के करियर में जनरल हसनैन को उनकी विशिष्ट सेवा के लिए कई अवॉर्ड से नवाजा गया। इसमें परम विशिष्ट सेवा पदक, उत्तम युद्ध सेवा पदक, अति विशिष्ट सेवा पदक, सेना पदक, विशिष्ट सेवा पदक, सियाचिन ग्लेशियर मेडल और UN मिशन पदक शामिल हैं। ले जनरल हसनैन 2013 में सेना से विदा लेने के बाद भी सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहे। 2018 में उन्हें कश्मीर केंद्रीय विश्वविद्यालय का चांसलर नियुक्त किया गया। वह राष्ट्रीय सुरक्षा, भू-राजनीति और रक्षा मामलों पर एक प्रमुख स्तंभकार और वक्ता के रूप में अपनी राय रखते रहे हैं। परिवार की बात करें तो सैयद अता हसनैन की पत्नी सबीहा हसनैन एक मल्टीनेशनल कंपनी में सीनियर एग्जिक्यूटिव हैंं उनकी दो बेटियां हैंं। एक हाई-प्रोफाइल सार्वजनिक जीवन के बावजूद, उन्होंने अपने पारिवारिक जीवन को निजी और गरिमापूर्ण बनाए रखा है।

TAGGED: अता हसनैन, गवर्नर, बिहार, ले.जनरल, सेना
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

10-10 हजार रुपये ले चुकी महिलाओं के रोजगार का सर्वे शुरू, ड्यूटी पर लगे जीविका कर्मचारी
बिहारी समाज
ककोलत की वादियों से पिरौटा के खेतों तक: जापानी मेहमानों ने जिया असली भारतीय गांव का जीवन
बिहारी समाज
हृदयगति रुकने से युवक की मौत, दो बच्चों के सर से उठा पिता का साया 
बिहारी समाज
रेप, मर्डर, छात्र, सहपाठी, 8वीं कक्षा, पूर्णिया
8वीं के लड़के ने सहपाठी छात्रा से किया रेप, हत्या कर बांस से लटकाई बॉडी
अपराध बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़ शिक्षा
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

10-10 हजार रुपये ले चुकी महिलाओं के रोजगार का सर्वे शुरू, ड्यूटी पर लगे जीविका कर्मचारी
बिहारी समाज
ककोलत की वादियों से पिरौटा के खेतों तक: जापानी मेहमानों ने जिया असली भारतीय गांव का जीवन
बिहारी समाज
हृदयगति रुकने से युवक की मौत, दो बच्चों के सर से उठा पिता का साया 
बिहारी समाज
रेप, मर्डर, छात्र, सहपाठी, 8वीं कक्षा, पूर्णिया
8वीं के लड़के ने सहपाठी छात्रा से किया रेप, हत्या कर बांस से लटकाई बॉडी
अपराध बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़ शिक्षा
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
नीतीश, बैठक, सीएम हाउस, राज्यसभा, जदयू, धरना
देश-विदेश

क्यों जा रहे राज्यसभा? आज नेताओं-कार्यकर्ताओं को बतायेंगे नीतीश

नीतीश कुमार ने स्वास्थ्य कारणों और बदलते राजनीतिक समीकरणों को देखते हुए…

By Amit Dubey
नई सरकार, फाइनल, BJP, सीएम, निशांत, डिप्टी CM, बिहार
देश-विदेश

सब फाइनल! BJP का सीएम और निशांत एकमात्र डिप्टी CM, नई सरकार का खाका आया सामने

बिहार में सीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले के बाद…

By Amit Dubey
नंदकिशोर, BJP, गवर्नर, नागालैंड, बिहार, अता हसनैन
देश-विदेश

टिकट कटा, परंतु BJP के लिए रात-दिन एक कर दिया…नंदकिशोर यादव बनाए गए नागालैंड के राज्यपाल

केंद्र की मोदी सरकार ने बिहार समेत कई राज्यों के राज्यपाल बदल…

By Amit Dubey
नीतीश, 75 वर्ष,निशांत, राज्यसभा, जदयू, कैंडिडेट
देश-विदेश

75 के नीतीश क्या बेटे निशांत को बनाएंगे RS कैंडिडेट? JDU में सियासी सरगर्मी तेज

नीतीश कुमार 1 मार्च को 75 साल के हो गए। 1951 में…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?