By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

सब फाइनल! BJP का सीएम और निशांत एकमात्र डिप्टी CM, नई सरकार का खाका आया सामने

Amit Dubey
Last updated: March 6, 2026 1:33 pm
By Amit Dubey 166 Views
Share
5 Min Read
नई सरकार, फाइनल, BJP, सीएम, निशांत, डिप्टी CM, बिहार
SHARE

बिहार में सीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले के बाद अब खबर है कि राज्य की राजनीति ने नई करवट ले ली है। बिहार के नए सीएम के नाम पर मुहल लग चुकी है और नई सरकार का खाका भी सामने आ गया है। जानकारी सामने आ रही है कि बिहार की नई सरकार में 2 नहीं बल्कि 1 ही डिप्टी सीएम हो सकता है। यह लगभग तय है कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ही एकमात्र उप मुख्यमंत्री होंगे। नए सीएम और नई सरकार को लेकर नीतीश कुमार ने आज अपने आवास पर जदयू की एक बड़ी बैठक बुलाई है। जानकारी के अनुसार बिहार की नई एनडीए सरकार में बीजेपी का सीएम समेत कुल 15 मंत्री हो सकते हैं। वहीं जेडीयू खेमे से एक उपमुख्यमंत्री और 15 मंत्री हो सकते हैंं। इसमें सहयोगी दलों लोजपा आर के 2 और हम तथा रालोसपा के एक—एक मंत्री हो सकते हैंं। इधर भाजपा सूत्रों ने बताया कि बीजेपी किसी छुपे रुस्तम को बतौर सीएम सामने ला सकती है। इनमें केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय और बिहार के पूर्व मंत्री तथा पूर्व सीएम जगन्नथ मिश्र के पुत्र नीतीश मिश्र का नाम उभर कर सामने आया है। बताया जाता है कि हाल के विस चुनाव में मिथिलांचल में मिले अपार सपोर्ट के बदले भाजपा मिथिला वालों के लिए रिटर्न गिफ्ट के तौर पर निशांत मिश्र के नाम पर बतौर सीएम विचार कर रही है।

Contents
JDU-BJP के 15-15 मंत्री का फॉर्मूलास्पीकर बीजेपी का ही, जेडीयू की बैठकवरिष्ठ नेताओं से नीतीश करेंगे बात
- Advertisement -

JDU-BJP के 15-15 मंत्री का फॉर्मूला

सूत्रों ने बताया कि अगर सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार डिप्टी सीएम बनते हैं तो जेडीयू का एक ही डिप्टी सीएम होगा। इसके अलावा जेडीयू कोटे से भी कुल 15 मंत्रियों को सरकार में जगह दी जाएगी। इसके अलावा सहयोगी पार्टियों—लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) से दो मंत्रियों को जगह मिल सकती है। उपेंद्र कुशवाहा की आरएलएम और जीतन राम मांझी की हम पार्टी को एक-एक मंत्री पद मिल सकता है।

स्पीकर बीजेपी का ही, जेडीयू की बैठक

इसके अलावा नई सरकार में स्पीकर फिर से बीजेपी का ही होगा। इस वक्त गया सदर से बीजेपी विधायक प्रेम कुमार विधानसभा के स्पीकर हैं। बीते दिन सीएम नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करके कहा था कि वो राज्यसभा जाना चाहते हैं। इसके बाद उन्होंने राज्यसभा के लिए पर्चा भी भर दिया। सीएम नीतीश के पर्चा भरने के दौरान गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी मौजूद थे। हालांकि, नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले का उनकी पार्टी में काफी विरोध भी हो रहा है। आज शुक्रवार को नीतीश के आवास के बाहर जदयू प्रदेश महा​सचिव त्रिलोकी दास धरने पर बैठ गए। उन्होंने नीतीश से बिहार में ही अपनी सेवा जारी रखने की भावनात्मक अपील की।

वरिष्ठ नेताओं से नीतीश करेंगे बात

इस बीच नीतीश कुमार ने जेडीयू की एक बड़ी और अहम बैठक पटना में बुलाई है। बताया जा रहा है कि सीएम नीतीश कुमार इस बैठक में अपने फैसले के बारे में बताएंगे। सूत्रों ने बताया कि इस बैठक में बताया जाएगा कि स्वास्थ्य कारणों से नीतीश कुमनार ने राज्यसभा जाने का फैसला किया है। इस बैठक में ये भी बताया जाएगा कि अगली सरकार उन्हीं के मार्गदर्शन से चलेगी। बैठक में नई सरकार के गठन को लेकर चर्चा होने वाली है। माना जा रहा है कि नई सरकार में जदयू कोटे से 15 मंत्री शामिल हो सकते हैं। आज शाम की बैठक में नीतीश कुमार पार्टी सदस्यों से बातचीत कर अपने फैसले को भी समझाने की कोशिश करेंगे। साथ ही कहा जा रहा है कि वह जदयू को यह भी विश्वास दिलाएंगे कि भले ही राज्यसभा जा रहे हैं लेकिन बिहार की राजनीति पर नजर बनाए रखेंगे।

- Advertisement -
TAGGED: BJP, डिप्टी CM, नई सरकार, निशांत, फाइनल, बिहार, सीएम
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

9 मई को व्यवहार न्यायालय अरवल परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का किया जाएगा आयोजन
बिहारी समाज
IAS, सीके अनिल, तबादला, राजस्व, हड़ताल, विजय सिन्हा, मतभेद
राजस्व विभाग से हटाए गए IAS सीके अनिल, हड़ताल और विजय सिन्हा से मतभेद का खामियाजा
देश-विदेश राजपाट
JDU, विधायक, पप्पू पांडेय, गिरफ्तारी, रोक, कोर्ट, 7 मई, भू-कब्जा, फरार
JDU विधायक पप्पू पांडेय की गिरफ्तारी पर 7 मई तक रोक, भू-कब्जा केस में 15 दिनों से हैं फरार
अपराध देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति राजपाट लेटेस्ट न्यूज़
हाथियों ने उजाड़ा आशियाना तो भड़क उठे ग्रामीण, किया पथ जाम
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

9 मई को व्यवहार न्यायालय अरवल परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का किया जाएगा आयोजन
बिहारी समाज
IAS, सीके अनिल, तबादला, राजस्व, हड़ताल, विजय सिन्हा, मतभेद
राजस्व विभाग से हटाए गए IAS सीके अनिल, हड़ताल और विजय सिन्हा से मतभेद का खामियाजा
देश-विदेश राजपाट
JDU, विधायक, पप्पू पांडेय, गिरफ्तारी, रोक, कोर्ट, 7 मई, भू-कब्जा, फरार
JDU विधायक पप्पू पांडेय की गिरफ्तारी पर 7 मई तक रोक, भू-कब्जा केस में 15 दिनों से हैं फरार
अपराध देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति राजपाट लेटेस्ट न्यूज़
हाथियों ने उजाड़ा आशियाना तो भड़क उठे ग्रामीण, किया पथ जाम
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

9 मई को व्यवहार न्यायालय अरवल परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का किया जाएगा आयोजन

अरवल - जिला प्रशासन, अरवल के तत्वावधान में आमजनों को सुलभ, त्वरित…

By Swatva
IAS, सीके अनिल, तबादला, राजस्व, हड़ताल, विजय सिन्हा, मतभेद
देश-विदेश

राजस्व विभाग से हटाए गए IAS सीके अनिल, हड़ताल और विजय सिन्हा से मतभेद का खामियाजा

बिहार की सम्राट सरकार ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के प्रधान…

By Amit Dubey
JDU, विधायक, पप्पू पांडेय, गिरफ्तारी, रोक, कोर्ट, 7 मई, भू-कब्जा, फरार
अपराध

JDU विधायक पप्पू पांडेय की गिरफ्तारी पर 7 मई तक रोक, भू-कब्जा केस में 15 दिनों से हैं फरार

गोपालगंज मे कुचायकोट विधानसभा सीट से JDU के बाहुबली विधायक अमरेंद्र कुमार…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

हाथियों ने उजाड़ा आशियाना तो भड़क उठे ग्रामीण, किया पथ जाम

नवादा : जिले के गोविंदपुर में हाथियों का कहर लगातार जारी है।…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?