By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

गंगा नदी के तेज कटाव से मोकामा में बढ़ी चिंता, कई गांवों पर मंडराया खतरा

Swatva
Last updated: July 16, 2026 10:59 pm
By Swatva 53 Views
Share
3 Min Read
SHARE

पटना/मोकामा: पटना जिले के मोकामा प्रखंड में गंगा नदी का कटाव लगातार तेज होता जा रहा है। मोकामा घाट, पचमहला और औंटा क्षेत्र में गंगा के रौद्र रूप को देखकर स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले लगभग पांच दिनों में गंगा करीब 20 फीट जमीन अपने आगोश में ले चुकी है, जिससे कई गांवों पर खतरा मंडराने लगा है।

- Advertisement -

स्थानीय लोगों के अनुसार, मोकामा घाट स्थित सीआरपीएफ फायरिंग रेंज तथा औंटा में नव-निर्मित प्राथमिक उपचार केंद्र की दूरी गंगा नदी से अब लगभग 45 मीटर रह गई है। यदि कटाव की यही रफ्तार बनी रही तो आने वाले दिनों में इन परिसंपत्तियों पर भी खतरा उत्पन्न हो सकता है। हाल ही में बिहार बाढ़ नियंत्रण समिति के अध्यक्ष, जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता, सहायक अभियंता सहित अन्य अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कटाव रोकने के लिए नदी किनारे स्लोप बनाकर सैंड बैग लगाने के निर्देश दिए थे।

ग्रामीणों का कहना है कि गत रविवार शाम गंगा में ड्रेजर मशीन से कार्य किया गया, जिसके बाद नदी की मुख्य धारा को कुछ समय के लिए किनारे से हटाकर बीच की ओर मोड़ा गया। इससे अस्थायी राहत मिली, लेकिन स्थानीय लोगों का मानना है कि यह स्थायी समाधान नहीं है। उनका कहना है कि इस मार्ग से बड़े जहाजों की नियमित आवाजाही होती है और जहाज गुजरने के दौरान उठने वाली तेज लहरें कटाव को और बढ़ा देती हैं।

ग्रामीणों के अनुसार, मोकामा घाट से औंटा तक लगभग चार किलोमीटर के दायरे में पिछले कुछ दिनों में सैकड़ों एकड़ भूमि गंगा में समा चुकी है। सोमवार को भी कई स्थानों पर कटाव जारी रहा, जिससे आसपास के गांवों के लोगों में भय और चिंता का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जल संसाधन विभाग ने सोमवार से सैंड बैग लगाकर बचाव कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया था, लेकिन समाचार लिखे जाने तक कार्य प्रारंभ नहीं हो सका। इस संबंध में विभाग के मुख्य अभियंता एजाज कलीम ने बताया कि सीआरपीएफ और विभागीय अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित किया जा रहा है तथा शीघ्र ही बचाव कार्य शुरू किया जाएगा।

- Advertisement -

उधर, मोकामा घाट से औंटा के बीच बसे कई गांवों के लोग बचाव कार्य शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो कटाव और तेज होने से कई गांवों तथा सरकारी परिसंपत्तियों को भारी नुकसान हो सकता है। लगातार बढ़ते कटाव के कारण पूरे क्षेत्र में भय का माहौल है। स्थानीय लोग सरकार और जल संसाधन विभाग से तत्काल स्थायी उपाय करने की मांग कर रहे हैं, ताकि गांवों, कृषि भूमि और सार्वजनिक संपत्तियों को सुरक्षित रखा जा सके।

सत्यनारायण चतुर्वेदी की रिपोर्ट 

- Advertisement -
TAGGED: barh, barh khabar, गंगा नदी, बाढ़ खबर, बाढ़ न्यूज
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

एनटीपीसी बाढ़ में श्रम संहिताओं पर जागरूकता कार्यशालाओं का आयोजन
बिहारी समाज
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 211 नए डिग्री कॉलेजों में पठन-पाठन का किया शुभारंभ, कई बड़ी योजनाओं की घोषणा
बिहारी समाज
एनटीपीसी सेलो गेट पर ट्रक चालकों की हड़ताल, सीआईएसएफ कर्मियों पर अभद्र व्यवहार का आरोप
बिहारी समाज
बाहुबली विधायक अनंत कुमार सिंह ने घोसवरी राजकीय डिग्री कॉलेज के नए भवन एवं शैक्षणिक सत्र का किया उद्घाटन
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

एनटीपीसी बाढ़ में श्रम संहिताओं पर जागरूकता कार्यशालाओं का आयोजन
बिहारी समाज
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 211 नए डिग्री कॉलेजों में पठन-पाठन का किया शुभारंभ, कई बड़ी योजनाओं की घोषणा
बिहारी समाज
एनटीपीसी सेलो गेट पर ट्रक चालकों की हड़ताल, सीआईएसएफ कर्मियों पर अभद्र व्यवहार का आरोप
बिहारी समाज
बाहुबली विधायक अनंत कुमार सिंह ने घोसवरी राजकीय डिग्री कॉलेज के नए भवन एवं शैक्षणिक सत्र का किया उद्घाटन
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

एनटीपीसी बाढ़ में श्रम संहिताओं पर जागरूकता कार्यशालाओं का आयोजन

पटना/बाढ़। एनटीपीसी बाढ़ में श्रम प्रवर्तन अधिकारी (केंद्रीय), पटना-I, रामानंद यादव द्वारा…

By Swatva
बिहारी समाज

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 211 नए डिग्री कॉलेजों में पठन-पाठन का किया शुभारंभ, कई बड़ी योजनाओं की घोषणा

पटना/भागलपुर। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भागलपुर के गोराडीह स्थित नवस्थापित राजकीय महाविद्यालय…

By Swatva
बिहारी समाज

एनटीपीसी सेलो गेट पर ट्रक चालकों की हड़ताल, सीआईएसएफ कर्मियों पर अभद्र व्यवहार का आरोप

पटना/बाढ़: पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत पंडारक प्रखंड स्थित एनटीपीसी थाना…

By Swatva
बिहारी समाज

बाहुबली विधायक अनंत कुमार सिंह ने घोसवरी राजकीय डिग्री कॉलेज के नए भवन एवं शैक्षणिक सत्र का किया उद्घाटन

पटना/घोसवरी: बिहार सरकार द्वारा राज्य के 211 नए डिग्री कॉलेजों के संचालन…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?