By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

सेना को खुली छूट, पाक पर हमला कब? आज CCS और CCPA की बैठक में हो जाएगा तय

Amit Dubey
Last updated: April 30, 2025 10:56 am
By Amit Dubey 514 Views
Share
3 Min Read
पहलगाम, खुली छूट, आर्मी, हमला, CCS, CCPA, बैठक, मोदी कैबिनेट
SHARE

पहलगाम आतंकी हमले से मिले दर्द का हिसाब अब भारतीय सेना दुश्मन से लेगी। आतंकवाद पर कब और कैसे लगाम कसनी है तथा कब उनपर हमला करना है, ये अब सेना खुद तय करेगी। प्रधानमंत्री मोदी ने इसके लिए सेना को फ्री हैंड दे दिया है। इसबीच पीएम मोदी की अध्यक्षता में आज बुधवार को सुबह 11 बजे सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (CCS) की बैठक होगी। यह पहलगाम हमले के बाद सीसीएस की दूसरी बैठक है। CCS में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और विदेश मंत्री एस. जयशंकर होंगे। यह बैठक पहलगाम हमले को लेकर बुलाई गई है। CCS की पहली बैठक के बाद सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कई बड़े फैसले लिए थे, जिसमें सिंधु जल संधि पर रोक, अटारी सीमा को बंद करना और वीजा रद्द करना शामिल है। इसके अलावा,CCPA की बैठक भी आज ही होने वाली है जो पहलगाम हमले के बाद निर्णायक साबित होने वाली है।

- Advertisement -

CCPA की पिछली बैठक 2019 में जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद हुई थी, जिसमें सुरक्षा स्थिति की समीक्षा और जवाबी रणनीतियों पर विचार किया गया था। उस बैठक में पाकिस्तान को दिया गया ‘मोस्ट फेवर्ड नेशन’ का दर्जा वापस लेने का फैसला हुआ था। इसके बाद, 26 फरवरी 2019 को भारतीय वायुसेना ने बालाकोट में आतंकी ठिकानों पर हवाई हमला किया था। कल मंगलवार को प्रधानमंत्री ने कहा कि सशस्त्र बलों को पहलगाम आतंकवादी हमले के खिलाफ भारत की जवाबी कार्रवाई का तरीका, लक्ष्य और समय निर्धारित करने की “पूरी अभियानगत छूट” है। मोदी ने यहां रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल और तीनों सेनाओं के प्रमुखों सहित शीर्ष रक्षा अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता के दौरान यह टिप्पणी की।

उधर खबर है कि पहलगाम में हुए भीषण आतंकवादी हमले के बाद विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) के सात अस्थायी सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों से बात की। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने स्लोवेनिया, पनामा, अल्जीरिया और गुयाना के अपने समकक्षों के साथ मंगलवार को फोन पर अलग-अलग बातचीत के दौरान पहलगाम आतंकवादी हमले पर चर्चा की। अन्य अस्थायी सदस्य देशों में डेनमार्क, पाकिस्तान और कोरिया गणराज्य शामिल हैं। विदेश मंत्री ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस से भी फोन पर बात की और इस हमले के “अपराधियों, योजनाकारों व समर्थकों” को न्याय के कटघरे में लाने की बात कही।

TAGGED: CCPA, CCS, पहलगाम, पाक पर हमला, बैठक, मोदी कैबिनेट, सेना को खुली छूट
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

गैस कालाबाजारी की जांच करने पहुंची टीम ने होटल में पकड़ा सेक्स रैकेट
बिहारी समाज
हेडगेवार जयंती, नववर्ष व नवरात्र पर जमुई में वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का संदेश
बिहारी समाज
मुख्यमंत्री ने इशारों में बताया सम्राट चौधरी होंगे उतराधिकारी
बिहारी समाज
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा आज करेंगे संवाददाताओं से बातचीत
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

गैस कालाबाजारी की जांच करने पहुंची टीम ने होटल में पकड़ा सेक्स रैकेट
बिहारी समाज
हेडगेवार जयंती, नववर्ष व नवरात्र पर जमुई में वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का संदेश
बिहारी समाज
मुख्यमंत्री ने इशारों में बताया सम्राट चौधरी होंगे उतराधिकारी
बिहारी समाज
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा आज करेंगे संवाददाताओं से बातचीत
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
ट्रांसफर, 4 IPS, लखीसराय, नवगछिया, नया SP, बाढ़, एसडीपीओ
अपराध

4 IPS समेत बिहार में 6 पुलिस अफसरों का तबादला, लखीसराय और नवगछिया में नए SP

नीतीश सरकार ने आज बुधवार को 4 IPS समेत कुल 6 पुलिस…

By Amit Dubey
धमाका, आग, कार, चार्जिंग, इंदौर, 8 मरे, बिहार, किशनगंज
दुर्घटना

इंदौर में कार चार्जिंग के दौरान धमाके से घर में लगी आग, बिहार के 6 लोगों समेत 8 की मौत

बिहार के किशनगंज जिले के छह लोगों समेत कुल 8 लोगों की…

By Amit Dubey
गांजा, गया एयरपोर्ट, 10 करोड़, जब्त, लावारिस, 2 बैग, बैंकॉक, फ्लाइट
देश-विदेश

गया एयरपोर्ट पर 10 करोड़ का गांजा जब्त, तीन दिन से लावारिस पड़े थे बैंकाक से लाए गए दो बैग

बिहार के गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग ने बड़ी कार्रवाई…

By Amit Dubey
केसी त्यागी, छोड़ी, JDU, सदस्यता, नवीनीकरण, नहीं, इस्तीफा, जॉर्ज, नीतीश, शरद
देश-विदेश

केसी त्यागी ने छोड़ी JDU, अब नहीं करेंंगे पार्टी सदस्यता का नवीनीकरण

नीतीश कुमार के काफी करीबी रहे वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने अब…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?