By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
अपराध

किशनगंज SDPO और सहरसा DRDA निदेशक के 12 ठिकानों पर EOU की एकसाथ छापेमारी

Amit Dubey
Last updated: March 31, 2026 1:09 pm
By Amit Dubey 43 Views
Share
3 Min Read
EOU, छापेमारी, SDPO, किशनगंज, DRDA, निदेशक, सहरसा, 12 ठिकाने
SHARE

भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए EOU (आर्थिक अपराध इकाई) ने आज मंगलवार को बिहार सरकार के दो वरिष्ठ अफसरों के 12 ठिकानों पर एकसाथ छापेमारी की। राज्य के कई जिलों में हो रही रेड की यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के मामले में की गई है। EOU के ADG नैय्यर हसनैन खान के अनुसार किशनगंज के SDPO गौतम कुमार के पटना, पूर्णिया और किशनगंज में 6 ठिकानों पर रेड चल रही है। जबकि सहरसा के DRDA निदेशक वैभव कुमार के मुजफ्फरपुर और सहरसा स्थित ठिकानों पर छापे मारे गए हैं। किशनगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गौतम कुमार पर आय से 60 फीसदी अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है, वहीं सहरसा डीआरडीए निदेशक वैभव कुमार पर आय से 78 फीसदी अधिक की संपत्ति रखने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

Contents
SDPO के पास 1 करोड़ 94 लाख की अवैध संपत्तिDRDA निदेशक वैभव कुमार पर भी कसा शिकंजा
- Advertisement -

SDPO के पास 1 करोड़ 94 लाख की अवैध संपत्ति

ईओयू सूत्रों के मुताबि​क SDPO गौतम कुमार के खिलाफ जांच में आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के प्राथमिक साक्ष्य मिले थे जिसके अनुसार उनके पास लगभग 1 करोड़ 94 लाख रुपये की अतिरिक्त संपत्ति पाई गई। यह उनकी ज्ञात आय से करीब 60 प्रतिशत अधिक बताई जा रही है। एसडीपीओ के पटना, पूर्णिया और किशनगंज स्थित उनके कुल 6 ठिकानों पर EOU की टीम ने छापेमारी शुरू की। किशनगंज स्थित उनके आवास और कार्यालय में भी जांच चल रही है। पुलिस बल की मौजूदगी में किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। पूर्णिया के रंगभूमि इलाके में स्थित आवास समेत अन्य स्थानों पर भी टीम दस्तावेज खंगाल रही है।

DRDA निदेशक वैभव कुमार पर भी कसा शिकंजा

वहीं सहरसा के DRDA निदेशक वैभव कुमार के खिलाफ भी आय से अधिक संपत्ति पाई गई है। जांच में उनके पास करीब 2 करोड़ 41 लाख रुपये की अवैध संपत्ति होने के संकेत मिले, जो उनकी आय से 78 प्रतिशत अधिक बताई जा रही है। इस मामले में उनके सहरसा और मुजफ्फरपुर स्थित कुल 6 ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। टीम ने उनके आवास और अन्य संपत्तियों पर दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है। छापेमारी के दौरान परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ की जा रही है। EOU की यह कार्रवाई पटना की विशेष निगरानी अदालत से प्राप्त तलाशी वारंट के आधार पर की जा रही है। प्रारंभिक सत्यापन में पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद ही छापेमारी का निर्णय लिया गया। दोनों मामलों को मिलाकर कुल 12 अलग-अलग स्थानों पर EOU की टीम छापेमारी कर रही हैं। इस दौरान इन अफसरों के दस्तावेज, बैंक लेनदेन और संपत्ति से जुड़े रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।

TAGGED: 12 ठिकाने, DRDA, EOU, SDPO, किशनगंज, छापेमारी, निदेशक, सहरसा
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

हैवानियत, नूरसराय, महिला, रेप, कोशिश, वीडियो, वायरल, नालंदा
नालंदा के नूरसराय में महिला से सरेआम हैवानियत, कपड़े फाड़े, सीने में हाथ लगाया और वीडियो…
अपराध बिहारी समाज
मौलाना, CM योगी, मां, टिप्पणी, पूर्णिया, यूपी, STF, वायरल, वीडियो
CM योगी की मां पर टिप्पणी करने वाले मौलाना को बिहार से उठा ले गई यूपी STF
अपराध देश-विदेश बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
भगदड़, 6 लाख, मुआवजा, CM नीतीश, मर्माहत, शीतला माता, मंदिर, नालंदा, हादसा
नालंदा हादसे पर CM नीतीश मर्माहत, भगदड़ मृतकों के परिजनों को 6-6 लाख मुआवजे का ऐलान
दुर्घटना बिहारी समाज राजपाट
भगदड़, शीतला मंदिर, 8 मौत, महिलाएं, नालंदा, बिहारशरीफ
नालंदा के शीतला मंदिर में भगदड़, 8 महिलाएं दबकर मरी…12 से ज्यादा की हालत नाजुक
दुर्घटना देश-विदेश बिहारी समाज संस्कृति
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
हैवानियत, नूरसराय, महिला, रेप, कोशिश, वीडियो, वायरल, नालंदा
अपराध

नालंदा के नूरसराय में महिला से सरेआम हैवानियत, कपड़े फाड़े, सीने में हाथ लगाया और वीडियो…

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा के नूरसराय स्थित एक गांव…

By Amit Dubey
मौलाना, CM योगी, मां, टिप्पणी, पूर्णिया, यूपी, STF, वायरल, वीडियो
अपराध

CM योगी की मां पर टिप्पणी करने वाले मौलाना को बिहार से उठा ले गई यूपी STF

पूर्णिया में एक इस्लामी वक्ता मौलाना अब्दुल्ला सलीम को सादे कपड़ों में…

By Amit Dubey
भगदड़, 6 लाख, मुआवजा, CM नीतीश, मर्माहत, शीतला माता, मंदिर, नालंदा, हादसा
दुर्घटना

नालंदा हादसे पर CM नीतीश मर्माहत, भगदड़ मृतकों के परिजनों को 6-6 लाख मुआवजे का ऐलान

बिहारशरीफ स्थित शीतला माता मंदिर में आज मंगलवार सुबह मची भगदड़ में…

By Amit Dubey
भगदड़, शीतला मंदिर, 8 मौत, महिलाएं, नालंदा, बिहारशरीफ
दुर्घटना

नालंदा के शीतला मंदिर में भगदड़, 8 महिलाएं दबकर मरी…12 से ज्यादा की हालत नाजुक

नालंदा के शीतला माता मंदिर में आज मंगलवार को अचानक भगदड़ मच…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?