दरभंगा में बहादुरपुर प्रखंड के BDO डॉ. आनंद कुमार विभूति के किराए के आवास पर आज मंगलवार की सुबह आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की टीम ने छापेमारी की। दरभंगा स्थित सैदनगर मोहल्ले के जमकपुरी स्थित आवास पर पहुंची EOU की टीम ताजा समाचार मिलने तक बीडीओ के घर के अलग-अलग हिस्सों की तलाशी लेने में जुटी है। टीम दस्तावेजों और अन्य सामानों की जांच कर रही है। इलाके में पुलिस की भारी तैनाती के बीच छापेमारी की कार्रवाई से आसपास के इलाके में भी हलचल बढ़ गई है। छापेमारी किस मामले से जुड़ी है और जांच के दौरान टीम को क्या-क्या मिला है, इसकी जानकारी कार्रवाई पूरी होने के बाद ही सामने आने की उम्मीद है। ईओयू के विश्वस्त सूत्रों के अनुसार बीडीओ के खिलाफ यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के आरोप में की जा रही है, लेकिन इसकी पुष्टि अभी बाकी है। इसबीच खबर है कि बीडीओ आनंद कुमार विभूति के आवास के बाहर बहादुरपुर थाने की पुलिस तैनात है। किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं है। आवास में सिर्फ उनकी पत्नी हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारी अब तक घर नहीं आए है।
सुबह-सुबह पहुंची EOU की टीम
जानकारी के अनुसार आर्थिक अपराध इकाई की टीम आज मंगलवार की सुबह बहादुरपुर BDO डॉ. आनंद कुमार विभूति के किराए के आवास पर पहुंची। टीम ने घर की तलाशी शुरू करते हुए आवास में आने और जाने के रास्तों को बंद कर दिया। आवास के विभिन्न हिस्सों में दस्तावेजों और अन्य सामानों की जांच की जा रही है। EOU की कार्रवाई के दौरान टीम के अधिकारी घर के अंदर मौजूद दस्तावेजों और अन्य सामग्री की बारीकी से जांच कर रहे हैं। खबर है कि टीम के सदस्य आय और घोषित संपत्तियों समेत जमीन और ज्वेलरी आदि की जानकारी जुटाने में लगे हैं। फिलहाल EOU की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि BDO डॉ. आनंद कुमार विभूति के आवास पर यह छापेमारी किस मामले में की जा रही है। कार्रवाई को लेकर आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार डा. आनंद विभूति करीब दो माह पहले मुजफ्फरपुर जिले के कांटी प्रखंड से स्थानांतरित होकर बहादुरपुर बीडीओ के पद पर आए हैं। छापेमारी के दौरान टीम द्वारा आवास में मौजूद दस्तावेजों और अन्य सामग्रियों की जांच किए जाने की बात सामने आ रही है। फिलहाल ईओयू की कार्रवाई को लेकर प्रशासनिक महकमे में भी चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, छापेमारी पूरी होने के बाद ही कार्रवाई के कारण और बरामदगी से संबंधित स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। टीम की कार्रवाई जारी है। ईओयू के विश्वस्त सूत्रों के अनुसार बीडीओ के खिलाफ यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के आरोप में की जा रही है, लेकिन इसकी पुष्टि अभी बाकी है। इसबीच खबर है कि बीडीओ आनंद कुमार विभूति के आवास के बाहर बहादुरपुर थाने की पुलिस तैनात है। किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं है। आवास में सिर्फ उनकी पत्नी हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारी अब तक घर नहीं आए है।