By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
अपराध

पूर्व DGP एसके सिंघल पर आंखें क्यों मूंदे रहे नीतीश? EOU के चौंकाने वाले खुलासे

Amit Dubey
Last updated: September 13, 2024 5:26 pm
By Amit Dubey 641 Views
Share
4 Min Read
पूर्व DGP, एसके सिंघल, EOU चार्जशीट, कई खुलासे, कमीशन, टेंडर, नीतीश की चुप्पी पूर्व DGP, एसके सिंघल, EOU चार्जशीट, कई खुलासे, कमीशन, टेंडर, नीतीश की चुप्पी
SHARE

नीतीश कुमार के चहेते अफसर रहे पूर्व डीजीपी एसके सिंघल पर ईओयू ने अपनी चार्जशीट में गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि एसके सिंघल ने बिहार पुलिस चयन भर्ती केंद्रीय परिषद के अध्यक्ष रहते हुए प्रश्नपत्र छपवाने की एवज में 10 फीसदी कमीशन लिया था। मामला एक वर्ष पूर्व का है जब बिहार में सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हो गया था। जांच में ईओयू ने यह खुलासा किया कि एसके सिंघल ने सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर छापने का टेंडर ऐसी कंपनी को दिया जो महज एक साल पहले बनी और उसे टेंडर देने की एवज में 10 पर्सेंट की कमीशन ली गई।

Contents
प्रश्नपत्र छपाई टेंडर में 10% कमीशनरिटायरमेंट के बाद भी की गई नियुक्ति
- Advertisement -

प्रश्नपत्र छपाई टेंडर में 10% कमीशन

यह बात भी सामने आई कि छपाई वाली जगह से ही सिपाही भर्ती का पेपर लीक किया गया। परीक्षा से पहले बिहार के 74 जगहों पर पेपर लीक की बात सामने आई थी। एसके सिंघल पेपरलीक सामने आने के बाद कहते रहे कि ऐसा नहीं हुआ है। लेकिन जब सरकार की फजीहत होने लगी तब इसकी जांच ईओयू को सौंप दी गई। सिपाही भर्ती परीक्षा भी रद्द करनी पड़ी। अब ईओयू ने इस मामले में चार्जशीट फाइल की है।

ईओयू की चार्जशीट में खुलासा हुआ कि एस के सिंघल के कार्यकाल में 10 फीसदी कमीशन ली गई। उन्होंने सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर छापने का टेंडर ऐसी कंपनी को दिया जो महज एक साल पहले बनी थी। कंपनी के पास प्रश्नपत्र छापने का कोई संसाधन नहीं था। उससे पहले उत्पाद विभाग में भर्ती परीक्षा का पेपर छापने का ठेका भी इसी कंपनी को दिया गया। उसमें भी एसके सिंघल ने 10 फीसदी कमीशन लिया।

रिटायरमेंट के बाद भी की गई नियुक्ति

सबसे चौंकाने वाली बात यह कि 2022 के दिसंबर में एसके सिंघल डीजीपी के पद से रिटायर हो गए थे। रिटायरमेंट के बाद उन्हें सरकार ने जनवरी 2023 में बिहार में सिपाही भर्ती के लिए बने केंद्रीय परिषद समिति का अध्यक्ष बना दिया। यानी सिपाही भर्ती का पूरा जिम्मा एसके सिंघल को सौंप दिया गया। पेपरलीक कांड के बाद दिसंबर 2023 में अचानक सरकार ने एसके सिंघल को सिपाही भर्ती परिषद के अध्यक्ष पद से हटा दिया। अब इतना कुछ होने के बाद भी 15 मार्च 2024 को बिहार में बिजली सप्लाई करने वाली कंपनी बिहार स्टेट पावर (होल्डिंग) कंपनी लिमिटेड में एसके सिंघल को सलाहकार नियुक्त कर दिया गया है।

- Advertisement -

इस नियुक्ति में तय हुआ कि एसके सिंघल को बिहार स्टेट पावर (होल्डिंग) कंपनी लिमिटेड के निदेशक के बराबर वेतन भत्ता और पावर मिलेगा। उस दौर में इस कंपनी के CMD आईएएस संजीव हंस हुआ करते थे। ये वही संजीव हंस हैं जिनके घर का दरवाजा ब्रेक कर ईडी की टीम जांच करने पहुंची थी। ईओयू ने जांच में यह भी पाया कि सिंघल ने अपने पद पर रहते हुए लापरवाही बरती और नियमों का पालन नहीं किया। हालांकि उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं मिले हैं।

TAGGED: EOU चार्जशीट, एसके सिंघल, कई खुलासे, कमीशन, टेंडर, नीतीश की चुप्पी, पूर्व DGP
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

गैस कालाबाजारी की जांच करने पहुंची टीम ने होटल में पकड़ा सेक्स रैकेट
बिहारी समाज
हेडगेवार जयंती, नववर्ष व नवरात्र पर जमुई में वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का संदेश
बिहारी समाज
मुख्यमंत्री ने इशारों में बताया सम्राट चौधरी होंगे उतराधिकारी
बिहारी समाज
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा आज करेंगे संवाददाताओं से बातचीत
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

गैस कालाबाजारी की जांच करने पहुंची टीम ने होटल में पकड़ा सेक्स रैकेट
बिहारी समाज
हेडगेवार जयंती, नववर्ष व नवरात्र पर जमुई में वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का संदेश
बिहारी समाज
मुख्यमंत्री ने इशारों में बताया सम्राट चौधरी होंगे उतराधिकारी
बिहारी समाज
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा आज करेंगे संवाददाताओं से बातचीत
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
ट्रांसफर, 4 IPS, लखीसराय, नवगछिया, नया SP, बाढ़, एसडीपीओ
अपराध

4 IPS समेत बिहार में 6 पुलिस अफसरों का तबादला, लखीसराय और नवगछिया में नए SP

नीतीश सरकार ने आज बुधवार को 4 IPS समेत कुल 6 पुलिस…

By Amit Dubey
गांजा, गया एयरपोर्ट, 10 करोड़, जब्त, लावारिस, 2 बैग, बैंकॉक, फ्लाइट
देश-विदेश

गया एयरपोर्ट पर 10 करोड़ का गांजा जब्त, तीन दिन से लावारिस पड़े थे बैंकाक से लाए गए दो बैग

बिहार के गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग ने बड़ी कार्रवाई…

By Amit Dubey
फायरिंग, मुजफ्फरपुर, गायघाट, पॉक्सो आरोपी, पुलिस टीम, हमला, ग्रामीण, मौत, SHO, 3 जवान, जख्मी
अपराध

पॉक्सो आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, फायरिंग में ग्रामीण की मौत…SHO समेत 3 जवान जख्मी

मुजफ्फरपुर के गायघाट में एक पॉक्सो आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम…

By Amit Dubey
केसी त्यागी, छोड़ी, JDU, सदस्यता, नवीनीकरण, नहीं, इस्तीफा, जॉर्ज, नीतीश, शरद
देश-विदेश

केसी त्यागी ने छोड़ी JDU, अब नहीं करेंंगे पार्टी सदस्यता का नवीनीकरण

नीतीश कुमार के काफी करीबी रहे वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने अब…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?