By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
अपराध

लिव-इन में रह रहे महिला-पुरुष की हत्या, डबल मर्डर से दहला सासाराम

Amit Dubey
Last updated: September 7, 2026 11:15 am
By Amit Dubey 1 View
Share
3 Min Read
डबल, मर्डर, सासाराम, लिव-इन, महिला-पुरुष, हत्या
SHARE

रोहतास जिले के सासाराम में बीती देर रात डबल मर्डर की वारदात से सनसनी फैल गई। यहां सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बनरसिया गांव में घर की छत पर सो रहे एक लिव-इन रिलेशन में रहने वाले पुरुष और महिला की हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान मणि भूषण कुमार और ननकी देवी के रूप में की गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले का अनुसंधान शुरू किया। बताया जाता है कि दोनों की अज्ञात अपराधियों ने घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी मिली है कि मणि भूषण कुमार मूल रूप से बेतिया का रहने वाला था। गोली लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। दोहरे हत्याकांड के बाद इलाके में भय का माहौल है और मृतक दंपति के बच्चे भी घटना से काफी डरे हुए हैं।

Contents
देर रात घर में घुसकर हत्यापुरानी रंजिश में हत्या की आशंका
- Advertisement -

देर रात घर में घुसकर हत्या

स्थानीय लोगों ने बताया कि मणि भूषण कुमार और ननकी देवी बेदा इलाके के बनरसिया गांव में साथ रह रहे थे। देर रात कुछ लोग उनके घर में घुसे और दोनों की हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। ननकी देवी और मणि भूषण कुमार बेदा मोड़ के समीप वेबीज भंडार की दुकान चलाते थे। दोनों के चार बच्चे हैं। इनमें दो बेटे अभिषेक कुमार और सन्नी कुमार तथा दो बेटियां हैं। परिजनों के अनुसार, दंपति ने अपनी एक बेटी की शादी कर दी थी, जबकि दूसरी बेटी अभी अविवाहित है। अचानक हुई इस घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। आसपास के लोगों ने पुलिस को वारदात की सूचना दी। पुलिस टीम ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई शुरू की।

पुरानी रंजिश में हत्या की आशंका

शुरुआती जांच में हत्या के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस ने अभी हत्या की वजह को लेकर कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं दिया है और विभिन्न एंगल से जांच कर रही है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, ननकी देवी के पहले पति कृष्णा बिन्द की करीब पांच साल पहले बीमारी के कारण मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद ननकी देवी ने अपने देवर मणि भूषण कुमार के साथ मिलकर बेदा मोड़ के पास ‘वेज कॉर्नर’ नाम से भोजनालय शुरू किया था। भोजनालय चलाने के दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आए। इसके बाद दोनों काफी समय तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहे थे।

TAGGED: डबल मर्डर, महिला-पुरुष, लिव—इन, सासाराम, हत्या
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

IRCTC, घोटाला, लालू, झटका, आरोप तय, टला, 10 सितंबर, अगली डेट
IRCTC केस में लालू फैमिली को फिर झटका, 10 सितंबर तक टला आरोप तय करने पर फैसला
अपराध देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति लेटेस्ट न्यूज़
सभापति, JDU, विधान परिषद, NDA, सहमति, बीजेपी
JDU को मिलेगा विधान परिषद सभापति पद, NDA में बन गई सहमति
देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति राजपाट
बाढ़, 12, जिले, गंगा, हथीदह, स्टेशन
हथीदह स्टेशन पर चढ़ सकता है गंगा का पानी, 12 जिलों में बाढ़ से हाहाकार
देश-विदेश बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
कस्तूरबा विद्यालय व एएनएम कॉलेज में सुरक्षा व्यवस्था की एसडीएम ने की जांच
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

IRCTC, घोटाला, लालू, झटका, आरोप तय, टला, 10 सितंबर, अगली डेट
IRCTC केस में लालू फैमिली को फिर झटका, 10 सितंबर तक टला आरोप तय करने पर फैसला
अपराध देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति लेटेस्ट न्यूज़
सभापति, JDU, विधान परिषद, NDA, सहमति, बीजेपी
JDU को मिलेगा विधान परिषद सभापति पद, NDA में बन गई सहमति
देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति राजपाट
बाढ़, 12, जिले, गंगा, हथीदह, स्टेशन
हथीदह स्टेशन पर चढ़ सकता है गंगा का पानी, 12 जिलों में बाढ़ से हाहाकार
देश-विदेश बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
कस्तूरबा विद्यालय व एएनएम कॉलेज में सुरक्षा व्यवस्था की एसडीएम ने की जांच
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
IRCTC, घोटाला, लालू, झटका, आरोप तय, टला, 10 सितंबर, अगली डेट
अपराध

IRCTC केस में लालू फैमिली को फिर झटका, 10 सितंबर तक टला आरोप तय करने पर फैसला

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने IRCTC होटल घोटाले से जुड़े मनी…

By Amit Dubey
सभापति, JDU, विधान परिषद, NDA, सहमति, बीजेपी
देश-विदेश

JDU को मिलेगा विधान परिषद सभापति पद, NDA में बन गई सहमति

बिहार विधान परिषद के सभापति का पद जदयू कोटे में जाएगा। इसपर…

By Amit Dubey
बाढ़, 12, जिले, गंगा, हथीदह, स्टेशन
देश-विदेश

हथीदह स्टेशन पर चढ़ सकता है गंगा का पानी, 12 जिलों में बाढ़ से हाहाकार

बिहार में बाढ़ के कारण मचे हाहाकार से 12 जिलों के 22…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

कस्तूरबा विद्यालय व एएनएम कॉलेज में सुरक्षा व्यवस्था की एसडीएम ने की जांच

नवादा : जिले की रजौली अनुमंडल मुख्यालय में छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था को…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?