By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

दिलीप जायसवाल के राजस्व विभाग में खलबली, एक हफ्ते में 23 अफसरों पर गिरी गाज

Amit Dubey
Last updated: June 3, 2026 12:14 pm
By Amit Dubey 71 Views
Share
4 Min Read
श्रावणी मेला, राजस्व, भूमि सुधार, विभाग, 13 जिले, 2.25 करोड़, आवंटित
SHARE

​बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 8 अंचल अधिकारियों एवं राजस्व अधिकारियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की है। राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल द्वारा अनुमोदित निर्णय के तहत विभिन्न मामलों में विभागीय कार्रवाई, आरोप पत्र गठन, वेतन वृद्धि पर रोक तथा विशेष जांच जैसे कदम उठाए गए हैं। इसके अलावा राजस्व एंव भूमि सुधार विभाग में सभी सीओ के लिए एक अहम आदेश भी जारी किया गया है। इसके तहत अंचलाधिकारियों को शपथ पत्र देकर बताना होगा कि उनके इलाके में कोई भूमिहीन परिवार नहीं है।

- Advertisement -

इस संबंध में मंत्री जायसवाल ने स्पष्ट किया है कि सरकारी जमीन, दाखिल-खारिज, परिमार्जन तथा राजस्व प्रशासन से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, भ्रष्टाचार या लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभाग की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत दोषी अधिकारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। ताजा कार्रवाई के तहत रोहतास जिले के डिहरी की तत्कालीन अंचल अधिकारी एवं वर्तमान में सेवानिवृत्त सीमा रानी पर विभागीय कार्यवाही संचालित करने का निर्णय लिया गया है। उन पर सरकारी भूमि से संबंधित अभिलेखों में जालसाजी कर सरकारी जमीन के बंदरबांट के मामले को गंभीरता से नहीं लेने, दाखिल-खारिज अपील के आदेश का अनुपालन नहीं करने तथा नियमों के विरुद्ध अपने चहेते कर्मी को लाभ पहुंचाने के आरोप हैं।

इसी तरह औरंगाबाद के तत्कालीन राजस्व अधिकारी तथा वर्तमान में बक्सर जिले के इटाढ़ी अंचल अधिकारी संतोष कुमार प्रीतम पर गैरमजरूआ मालिक खाते की भूमि को रैयती बताकर दाखिल-खारिज की अनुशंसा करने का आरोप सिद्ध होने पर संचयी प्रभाव के बिना एक वेतन वृद्धि पर रोक लगाने का दंड दिया गया है। जबकि गोपालगंज जिले के बरौली के तत्कालीन राजस्व अधिकारी विजय कुमार सिंह, जिन्हें निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने जनवरी 2026 में रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था, उनके विरुद्ध आरोप पत्र गठित किया गया है। वर्तमान में वे निलंबित हैं। उधर पूर्वी चंपारण के रामगढ़वा अंचल अधिकारी राजा कुमार पर राजस्व कार्यों में बिचौलियों के माध्यम से रिश्वतखोरी, भ्रष्टाचार तथा परिमार्जन जैसे महत्वपूर्ण मामलों के समय पर निष्पादन में विफल रहने के आरोप लगे हैं। उनके विरुद्ध भी आरोप पत्र गठित किया गया है।

वहीं पश्चिम चंपारण के रामनगर के तत्कालीन अंचल अधिकारी एवं वर्तमान में भू-अर्जन कार्यालय, पश्चिम चंपारण में पदस्थापित राजस्व अधिकारी-सह-कानूनगो विनोद कुमार मिश्रा पर विभिन्न दाखिल- खारिज वादों में गैरमजरूआ भूमि का खाता-खेसरा बदलकर स्वीकृति देने के आरोप में आरोप पत्र गठित किया गया है। एक अन्य मामले में मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर की तत्कालीन अंचल अधिकारी रूचि कुमारी पर बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण (बियाडा) की भूमि को निजी व्यक्ति के पक्ष में दाखिल-खारिज करने के गंभीर आरोप लगे हैं। मामले की गहन जांच के लिए मुख्यालय स्तर पर दो सदस्यीय जांच दल गठित किया गया है। इसके अलावा बेगूसराय जिले के साहेबपुरकमाल के तत्कालीन प्रभारी अंचल अधिकारी तथा वर्तमान में सुपौल के अपर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी चंदन कुमार पर बाढ़ राहत मद की राशि में 11.47 लाख रुपए की वित्तीय अनियमितता का आरोप है। इस मामले में भी आरोप पत्र गठित किया गया है। इसी तरह पश्चिम चंपारण के बगहा-1 के अंचल अधिकारी उदय शंकर मिश्रा पर गैरमजरूआ खाते की भूमि का खाता बदलकर बिना स्थलीय जांच के दाखिल-खारिज स्वीकृत करने के आरोप में आरोप पत्र गठित किया गया है।

- Advertisement -

 

TAGGED: 23 अफसर, कार्रवाई, दिलीप जायसवाल, राजस्व विभाग
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

जंगली रास्ते से शराब तस्करी का भंडाफोड़, स्वीफ्ट कार से 324 बोतल बियर व शराब जब्त, 4 नामजद 
बिहारी समाज
एएसआई पर परिजनों को धमकाने का आरोप, वायरल ऑडियो से पुलिस महकमे में मचा बवाल
बिहारी समाज
13 साल के छात्र का शव बरामद, ईंट भट्ठा के पास प्लास्टिक में छिपाकर रखा मिला शव
बिहारी समाज
जनप्रतिनिधियों के साथ वर्चुअल उन्मुखीकरण कार्यक्रम का किया गया आयोजन
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

जंगली रास्ते से शराब तस्करी का भंडाफोड़, स्वीफ्ट कार से 324 बोतल बियर व शराब जब्त, 4 नामजद 
बिहारी समाज
एएसआई पर परिजनों को धमकाने का आरोप, वायरल ऑडियो से पुलिस महकमे में मचा बवाल
बिहारी समाज
13 साल के छात्र का शव बरामद, ईंट भट्ठा के पास प्लास्टिक में छिपाकर रखा मिला शव
बिहारी समाज
जनप्रतिनिधियों के साथ वर्चुअल उन्मुखीकरण कार्यक्रम का किया गया आयोजन
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

जंगली रास्ते से शराब तस्करी का भंडाफोड़, स्वीफ्ट कार से 324 बोतल बियर व शराब जब्त, 4 नामजद 

नवादा : जिले के रजौली थाना क्षेत्र के फुलवरिया डैम मोड़ के…

By Swatva

एएसआई पर परिजनों को धमकाने का आरोप, वायरल ऑडियो से पुलिस महकमे में मचा बवाल

नवादा : बिहार पुलिस के एक सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) पर अपने…

By Swatva
बिहारी समाज

13 साल के छात्र का शव बरामद, ईंट भट्ठा के पास प्लास्टिक में छिपाकर रखा मिला शव

नवादा : जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र के धमौल गांव में 13…

By Swatva
बिहारी समाज

जनप्रतिनिधियों के साथ वर्चुअल उन्मुखीकरण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

अरवल - जिलाधिकारी-सह-अध्यक्ष, जिला जल एवं स्वच्छता समिति, अरवल अमृषा बैंस की…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?