दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी 27 साल के लंबे इंतजार के बाद दिल्ली की विधानसभा में वापसी करती नजर आ रही है। शुरुआत से अब तक भाजपा ,रुझान में बानी हुई है। वहीँ, दिल्ली में लगातार दो बार सरकार चलाने वाली आम आदमी पार्टी सिमटती दिख रही है। आम आदमी पार्टी के फायर नेता भी हारते दिख रहे हैं। खबर है कि केजरीवाल सरकार के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया करीब 600 वोट से हार गए हैं। वहीँ, नई दिल्ली सीट से अरविन्द केजरीवाल को भाजपा के प्रवेश वर्मा ने हरा दिया है। मुख्यमंत्री आतिशी ककलाजी सीट से भाजपा के रमेश बिधूड़ी को हरा दिया है।
मालूम हो कि दिल्ली में कूल 70 विधानसभा सीटों पर पांच फरवरी को मतदान हुआ था और इस बार 60.54 फीसदी मतदान हुआ है, जबकि दिल्ली में पिछली बार 62.60 प्रतिशत मतदान हुआ था।