By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
राजनीति

जुमे की नमाज के लिए होली में दो घंटे का ब्रेक, दरभंगा मेयर अंजुम आरा पर भड़की बीजेपी

Amit Dubey
Last updated: March 12, 2025 11:29 am
By Amit Dubey 601 Views
Share
3 Min Read
दरभंगा मेयर, अंजुम आरा, होली ब्रेक, जुमे की नमाज,भड़की बीजेपी
SHARE

होली और जुमा एक ही दिन पड़ने से देशभर में मचे बवाल के बीच अब दरभंगा की मेयर अंजुम आरा ने एक ऐसी बात कह दी जो इस सारे विवाद में आग में घी डालने वाला साबित हो रहा है। दरभंगा की मेयर अंजुम आरा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि होली के दिन जुमे की नमाज के समय को किसी भी सूरत में नहीं बदला जा सकता। ऐसे में जुमे की नमाज को देखते दरभंगा में होली खेलने पर दो घंटे का ब्रेक लगा देना चाहिए। इधर दरभंगा मेयर के इस सुझाव पर भाजपा भड़क गई। भाजपा नेता और विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने मेयर के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, होली पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा। वो मेयर आतंकवादी मानसिकता वाली महिला है। उसके परिवार को हम जानते हैं। वो कैसे रोक लेगी होली। होली नहीं रुकेगी, नहीं रुकेगी, नहीं रुकेगी।

- Advertisement -

होली खेलने वाले मस्जिद से दूरी बनाकर रखें

दरअसल होली और जुमे की नमाज एक ही दिन पड़ने को लेकर दरभंगा जिला प्रशासन ने एक शांति बैठक का आयोजन किया था। इस बैठक में दरभंगा नगर निगम की मेयर अंजुम आरा ने प्रशासन से अपील की कि 12:30 बजे से 2:00 बजे तक होली के उत्सव को अस्थायी रूप से रोका जाए। हालांकि मेयर द्वारा सुझाए गए समय पर होली स्थगित करने के सुझाव पर दरभंगा डीएम ने असहमति जताई और कहा कि इससे पहले भी लोग मिलकर होली और रमजान मना चुके हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस बार भी दोनों त्योहार सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाएंगे।

इसबीच दरभंगा मेयर अंजुम आरा के बयान के बाद तमाम राजनीतिक दलों के नेताओं की प्रतिक्रिया आ रही है। जहां जदयू ने इसपर सधी हुई प्रतिक्रिया दी है वहीं आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि दरभंगा मेयर का जो बयान आया है इसका हिंदुस्तान में कोई स्थान नहीं है। ये देश अपने नियम, कानून और संविधान से चलेगा। यहां पर सभी धर्मों को अपने-अपने पर्व त्यौहार मनाने की आजादी है। ये बिहार की धरती है उत्तर प्रदेश का संभल नहीं है। यहां गंगा-यमुना तहजीब किसी भी कीमत पर कायम रहेगी। यहां लोग होली भी मनाएंगे और रमजान के जुमे की नमाज भी अदा करेंगे। चुनावी साल में बीजेपी सांप्रदायिकता का जहर फैलाना चाहती है। ये किसी कीमत पर संभव नहीं है। वहीं पटना में भाजपा के प्रवक्ता नीरज कुमार ने भी कहा कि दरभंगा मेयर का फरमान बर्दाश्त के काबिल नहीं है। जुमा हो या होली सब मनाया जाएगा। उनका बयान धार्मिक भावनाओं में उन्माद फैलाने वाला है।

TAGGED: अंजुम आरा, जुमे की नमाज, दरभंगा मेयर, भड़की बीजेपी, होली ब्रेक
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन हेतु निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने मनायी मां- पिता जी की बरसी, गरीबों को तस्लीम की वस्त्र व भोजन 
बिहारी समाज
इंटरमीडिएट परीक्षा को ले परीक्षा केन्द्रों के 500 गज परिधि में निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
योगेंद्र पासवान के साथ पूर्व व वर्तमान अधिकारियों पर कार्रवाई लगभग तय 
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन हेतु निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने मनायी मां- पिता जी की बरसी, गरीबों को तस्लीम की वस्त्र व भोजन 
बिहारी समाज
इंटरमीडिएट परीक्षा को ले परीक्षा केन्द्रों के 500 गज परिधि में निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
योगेंद्र पासवान के साथ पूर्व व वर्तमान अधिकारियों पर कार्रवाई लगभग तय 
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
RLM, विधायक, आलोक सिंह, बिहार अध्यक्ष, कुशवाहा
देश-विदेश

RLM में अब सब ठीक, विधायक आलोक सिंह होगे रालोमो के बिहार अध्यक्ष! कुशवाहा करने वाले हैं PC

बिहार में उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) में अब…

By Amit Dubey
लैंड फॉर जॉब, झटका, लालू, सुनवाई, फास्ट ट्रैक, मार्च, रोजाना
देश-विदेश

लैंड फॉर जॉब केस में लालू परिवार को तगड़ा झटका, मार्च से फास्ट ट्रैक सुनवाई

लैंड‑फॉर‑जॉब केस में लालू परिवार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं…

By Amit Dubey
संसद, NEET छात्रा, रेप-मर्डर, पप्पू यादव, धरना, हमला
अपराध

संसद परिसर तक पहुंची NEET छात्रा रेप-मर्डर की गूंज, पप्पू यादव का तीखा हमला

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा…

By Amit Dubey
विमान, हादसा, अजित पवार, निधन, पीएम, शोक, महाराष्ट्र
दुर्घटना

महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार की विमान हादसे में मौत, PM ने जताया शोक

महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन आज बुधवार की सुबह…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?