By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

दरभंगा ISBT के आधुनिकीकरण का रास्ता साफ, मंत्री दिलीप जायसवाल ने दी सैरात विमुक्ति की स्वीकृति

Amit Dubey
Last updated: June 3, 2026 3:48 pm
By Amit Dubey 272 Views
Share
3 Min Read
दरभंगा, ISBT, आधुनिकीकरण, मंत्री, दिलीप जायसवाल, सैरात विमुक्ति, स्वीकृति
SHARE

उत्तर बिहार के सबसे महत्वपूर्ण परिवहन केंद्रों में शामिल दरभंगा अंतरराज्यीय बस टर्मिनल के आधुनिकीकरण की दिशा में एक बड़ी प्रशासनिक बाधा दूर हो गई है। राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल ने दरभंगा बस पड़ाव की सैरात की भूमि को सैरात सूची से विमुक्त करने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। इसके साथ ही बस टर्मिनल के व्यापक विकास, सौंदर्यीकरण तथा आधुनिक सुविधाओं के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है। मंत्री जायसवाल ने कहा कि राज्य सरकार आम नागरिकों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। दरभंगा का अंतरराज्यीय बस टर्मिनल उत्तर बिहार के लाखों यात्रियों की आवाजाही का प्रमुख केंद्र है। इसके आधुनिकीकरण से यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी तथा क्षेत्रीय विकास को भी नई गति प्राप्त होगी।

Contents
8.67 एकड़ में बन रहा अत्याधुनिक ISBTविश्रामालय व आधुनिक सुविधाओं का निर्माण
- Advertisement -

8.67 एकड़ में बन रहा अत्याधुनिक ISBT

दरभंगा ISBT के लिए सैरात विमुक्ति से संबंधित सभी निर्धारित बिंदुओं की गहन जांच एवं सत्यापन के उपरांत यह स्वीकृति प्रदान की गई है। प्रस्ताव में सैरात भूमि का संपूर्ण विवरण, मौजा, थाना संख्या, खाता एवं खेसरा संख्या, कुल रकबा, विमुक्ति के कारण, नजरी नक्शा, स्थल जांच प्रतिवेदन, चेकस्लिप तथा अनुमंडल पदाधिकारी एवं भूमि सुधार उप समाहर्त्ता का संयुक्त जांच प्रतिवेदन संलग्न किया गया था। इसके अतिरिक्त समाहर्त्ता एवं प्रमंडलीय आयुक्त की स्पष्ट अनुशंसा भी प्राप्त हुई थी। मंत्री ने बताया कि नगर विकास एवं आवास विभाग को बस पड़ाव के सौंदर्यीकरण, आधुनिक विकास, विशिष्ट अत्याधुनिक विश्रामालय सहित अन्य आवश्यक संरचनाओं के निर्माण हेतु विभाग द्वारा पूर्व में सशर्त सैद्धांतिक सहमति प्रदान की जा चुकी है। अब सैरात विमुक्ति की स्वीकृति मिलने के बाद परियोजना को आगे बढ़ाने में प्रशासनिक स्तर पर किसी प्रकार की बाधा नहीं रहेगी।

विश्रामालय व आधुनिक सुविधाओं का निर्माण

लगभग 8.67 एकड़ भूमि पर निर्माणाधीन इस अंतरराज्यीय बस टर्मिनल को आधुनिक सुविधाओं से युक्त विकसित किया जाएगा। परियोजना के तहत यात्रियों के लिए बेहतर प्रतीक्षालय, विश्रामालय, सुगम यातायात व्यवस्था, स्वच्छ परिसर तथा आधुनिक शहरी मानकों के अनुरूप बुनियादी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। जायसवाल ने कहा कि राज्य सरकार विकास कार्यों में अनावश्यक प्रशासनिक बाधाओं को दूर करते हुए जनहित की परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। दरभंगा बस टर्मिनल के आधुनिकीकरण से न केवल यात्रियों को लाभ मिलेगा बल्कि शहर के समग्र शहरी विकास को भी नई दिशा मिलेगी।

TAGGED: ISBT, आधुनिकीकरण, दरभंगा, दिलीप जायसवाल, मंत्री, सैरात विमुक्ति, स्वीकृति
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

पति को फंसाने और मुख्य आरोपी को थाने से छोड़ने का आरोप, एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग
बिहारी समाज
जिला परिवहन कार्यालय का प्रधान लिपिक गिरफ्तार
बिहारी समाज
एसपी ने किया रजौली थाना का निरीक्षण, मौजूदा व्यवस्था और लंबित कांडों की ली जानकारी
बिहारी समाज
‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा जिला
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

पति को फंसाने और मुख्य आरोपी को थाने से छोड़ने का आरोप, एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग
बिहारी समाज
जिला परिवहन कार्यालय का प्रधान लिपिक गिरफ्तार
बिहारी समाज
एसपी ने किया रजौली थाना का निरीक्षण, मौजूदा व्यवस्था और लंबित कांडों की ली जानकारी
बिहारी समाज
‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा जिला
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

पति को फंसाने और मुख्य आरोपी को थाने से छोड़ने का आरोप, एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग

नवादा : जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव निवासी स्नेहा…

By Swatva
बिहारी समाज

जिला परिवहन कार्यालय का प्रधान लिपिक गिरफ्तार

नवादा : आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) पटना की टीम ने एक हाईप्रोफाइल…

By Swatva
बिहारी समाज

एसपी ने किया रजौली थाना का निरीक्षण, मौजूदा व्यवस्था और लंबित कांडों की ली जानकारी

नवादा : जिले के बिहार-झारखंड सीमा पर रजौली में पुलिस अधीक्षक अभिनव…

By Swatva
बिहारी समाज

‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा जिला

नवादा : नगर समेत संपूर्ण जिला गणेशोत्सव के रंग में रंगा हुआ…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?