By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
अपराध

DPS समेत 4 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में खालिस्तानी संगठन का जिक्र

Amit Dubey
Last updated: July 21, 2026 3:38 pm
By Amit Dubey 97 Views
Share
3 Min Read
4 स्कूल, बम, धमकी, ईमेल, दानापुर, खालिस्तानी संगठन
SHARE

राजधानी पटना से सटे दानापुर में चार प्रमुख स्कूलों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दिये जाने की खबर है। धमकी के बाद पुलिस और प्रशासनिक महकमे मेंं हड़कंप मच गया। मामला सामने आने के पश्चात तत्काल सभी स्कूल प्रशासन ने तमाम बच्चों और शिक्षकों को सुरक्षित बाहर निकाला। इधर सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीमें भी चारों स्कूलों में पहुंच गईं और सभी स्कूलों की गहन तलाशी शुरू कर दी। जिन स्कूलों को ईमेल वाली धमकी मिली है उनमें दिल्ली पब्लिक स्कूल का सीनियर और जूनियर दोनों विंग, आर्मी पब्लिक स्कूल, रेडियंट इंटरनेशनल स्कूल शामिल हैं। सुरक्षा एजेंसियां इन चारों स्कूल परिसरों के हर हिस्से की बारीकी से जांच कर रही हैं।

- Advertisement -

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार धमकी भरे ईमेल में खुद को खालिस्तानी आतंकी संगठन से जुड़ा बताते हुए स्कूलों को निशाना बनाने की बात कही गई है। हालांकि ईमेल में किए गए दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस फिलहाल ईमेल के स्रोत और इसे भेजने वाले की पहचान करने में जुटी है। एहतियात के तौर पर स्कूलों को खाली करा दिया गया है और बच्चों को सुरक्षित उनके अभिभावकों के हवाले किया जा रहा है। पुलिस ने पूरे इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी है और आसपास के क्षेत्रों में भी निगरानी तेज कर दी गई है।

दानापुर के एएसपी ने बताया कि ईमेल के जरिए चार स्कूलों को धमकी मिली है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल सभी स्कूलों को खाली कराकर सुरक्षा घेरा बना दिया। बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और अन्य विशेषज्ञ टीमें पूरे परिसर की गहन जांच कर रही हैं। फिलहाल किसी भी संदिग्ध वस्तु के इन स्कूलों से तलाशी में मिलने की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ईमेल भेजने वाले की पहचान और उसके स्रोत का पता लगाने में जुटी है। इसमें पटना पुलिस के साइबर विशेषज्ञों की भी मदद ली जा रही है। सुरक्षा के मद्देनज़र स्कूल परिसर और आसपास के इलाकों में पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती की गई है। फिलहाल जांच जारी है और पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

TAGGED: 4 स्कूल, ईमेल, खालिस्तानी संगठन, दानापुर, धमकी, बम
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

ब्रेकींग ख़बर : मंडल कारा में विचाराधीन बंदी ने की फांसी लगाकर आत्महत्या
बिहारी समाज
गंगा जी के पानी पर महादलितों का क्यों नही है हक?
बिहारी समाज
12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर मोतिहारी में बैठक, अधिकाधिक मामलों के निष्पादन पर जोर
लेटेस्ट न्यूज़
हंसमुख स्वभाव और विकास कार्यों से चर्चित हैं करजान के पूर्व मुखिया ‘पांचों बाबू’
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

ब्रेकींग ख़बर : मंडल कारा में विचाराधीन बंदी ने की फांसी लगाकर आत्महत्या
बिहारी समाज
गंगा जी के पानी पर महादलितों का क्यों नही है हक?
बिहारी समाज
12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर मोतिहारी में बैठक, अधिकाधिक मामलों के निष्पादन पर जोर
लेटेस्ट न्यूज़
हंसमुख स्वभाव और विकास कार्यों से चर्चित हैं करजान के पूर्व मुखिया ‘पांचों बाबू’
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

ब्रेकींग ख़बर : मंडल कारा में विचाराधीन बंदी ने की फांसी लगाकर आत्महत्या

नवादा : मंडल कारा में विचाराधीन बंदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या ली।मृतक ने…

By Swatva

गंगा जी के पानी पर महादलितों का क्यों नही है हक?

- गंगा जल की पाइपलाइन बगल से गुजरी, फिर भी प्यासा है…

By Swatva
बिहारी समाज

हंसमुख स्वभाव और विकास कार्यों से चर्चित हैं करजान के पूर्व मुखिया ‘पांचों बाबू’

पटना/बाढ़ : पटना जिले के अथमलगोला प्रखंड की करजान पंचायत विधानसभा क्षेत्र…

By Swatva
कांग्रेस, भाजपा, मारपीट, सदाकत आश्रम, घेराव
देश-विदेश

पटना में कांग्रेसियों ने भाजपाइयों को जमकर कूटा, सदाकत आश्रम घेरने पहुंचे थे

राजधानी पटना में आज बुधवार को कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम पर बीजेपी…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?