By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
अपराध

दिवंगत ईओ के परिवार को 25 लाख, राजकीय सम्मान के साथ दाह संस्कार…मुख्यमंत्री ने की घोषणा

Amit Dubey
Last updated: April 29, 2026 1:03 pm
By Amit Dubey 65 Views
Share
3 Min Read
ईओ, हत्या, परिवार, 25 लाख, राजकीय सम्मान, दाह संस्कार, सीएम, सम्राट चौधरी
SAMRAT CHAUDHARY
SHARE

सुल्तानगंज नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण प्रसाद की हत्या को लेकर सीएम सम्राट चौधरी ने गहरा दुख जताते हुए उनके परिवार को 25 लाख के आर्थिक मदद का ऐलान किया है। सोशल मीडिया पर सीएम सम्राट चौधरी ने परिवार को आर्थिक सहायता के ऐलान के साथ ही लिखा कि दिवंगत अधिकारी का दाह-संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ सम्पन्न कराने का निर्णय सरकार द्वारा लिया गया है। सीएम सम्राट चौधरी ने कृष्ण भूषण प्रसाद की हत्या को लेकर संवेदना जाहिर करते हुए कहा कि—’अत्यंत ही दुःखद घटना में सुल्तानगंज नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी श्री कृष्ण भूषण कुमार जी का असामयिक निधन हो गया। उन्होंने अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया। शोक संतप्त परिजनों के प्रति इस अपूरणीय क्षति पर गहरी संवेदनाएं प्रकट करते हैं’।

Contents
नगर परिषद कार्यालय में हुई थी गोलीबारीपूरे इलाके में जबर्दस्त तनाव का माहौल
- Advertisement -

नगर परिषद कार्यालय में हुई थी गोलीबारी

कल मंगलवार को भागलपुर के सुल्तानगंज नगर परिषद कार्यालय में दिनदहाड़े घुसे बदमाशों ने अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। इस हमले में कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नगर सभापति राज कुमार गुड्डू गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो घटना के समय चेयरमैन और कार्यपालक पदाधिकारी अपने कक्ष में बैठे थे। कार्यालय में अन्य कर्मचारी और स्टैंडिंग कमिटी के सदस्य भी मौजूद थे। तभी अचानक तीन से पांच की संख्या में बदमाश बाइक पर सवार होकर पहुंचे और सीधे कार्यालय के अंदर घुस गए। अपराधियों ने आते ही ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोली चलने की आवाज से पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

पूरे इलाके में जबर्दस्त तनाव का माहौल

जब हमले के बाद वहां हालात थोड़े संभले तो देखा गया कि चेयरमैन और ईओ गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिरे पड़े थे। दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया फिर दोनों को बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भेजा गया। वहां डॉक्टरों ने ईओ कृष्ण भूषण प्रसाद को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि उन्हें तीन गोलियां लगी थीं। वहीं, इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामधनी यादव, जो नगर परिषद की उपसभापति नीलम देवी के पति थे, को भी पुलिस ने देर रात और आज तड़के के दरम्यान मुठभेड़ में मार गिराया है। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।

TAGGED: 25 लाख, ईओ, दाह संस्कार, परिवार, राजकीय सम्मान, सम्राट चौधरी, हत्या
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

डीएम ने नारद: संग्रहालय का किया निरीक्षण, नए भवन निर्माण एवं पांडुलिपि संरक्षण पर जोर
बिहारी समाज
तेजस्वी, रामधनी यादव, नितिन नवीन, तस्वीर, शेयर, NDA, सुशासन, हमला
तेजस्वी ने रामधनी यादव संग नितिन नवीन की तस्वीर शेयर कर बोला NDA के सुशासन पर हमला
अपराध देश-विदेश राजनीति
एचपीवी (HPV) टीकाकरण एवं हीट वेव (लू) से बचाव को ले डीएम ने की समीक्षा
बिहारी समाज
आरटीआई कार्यकर्ता को मोबाइल पर मिली हत्या की धमकी, उच्च न्यायालय से लेकर अधिकारियों को आवेदन दे सुरक्षा की गुहार 
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

डीएम ने नारद: संग्रहालय का किया निरीक्षण, नए भवन निर्माण एवं पांडुलिपि संरक्षण पर जोर
बिहारी समाज
तेजस्वी, रामधनी यादव, नितिन नवीन, तस्वीर, शेयर, NDA, सुशासन, हमला
तेजस्वी ने रामधनी यादव संग नितिन नवीन की तस्वीर शेयर कर बोला NDA के सुशासन पर हमला
अपराध देश-विदेश राजनीति
एचपीवी (HPV) टीकाकरण एवं हीट वेव (लू) से बचाव को ले डीएम ने की समीक्षा
बिहारी समाज
आरटीआई कार्यकर्ता को मोबाइल पर मिली हत्या की धमकी, उच्च न्यायालय से लेकर अधिकारियों को आवेदन दे सुरक्षा की गुहार 
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

डीएम ने नारद: संग्रहालय का किया निरीक्षण, नए भवन निर्माण एवं पांडुलिपि संरक्षण पर जोर

नवादा : जिला पदाधिकारी श्री रवि प्रकाश ने नारद: संग्रहालय का निरीक्षण…

By Swatva
तेजस्वी, रामधनी यादव, नितिन नवीन, तस्वीर, शेयर, NDA, सुशासन, हमला
अपराध

तेजस्वी ने रामधनी यादव संग नितिन नवीन की तस्वीर शेयर कर बोला NDA के सुशासन पर हमला

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भागलपुर के सुल्तानगंज नगर परिषद…

By Amit Dubey

एचपीवी (HPV) टीकाकरण एवं हीट वेव (लू) से बचाव को ले डीएम ने की समीक्षा

नवादा : जिला पदाधिकारी श्री रवि प्रकाश की अध्यक्षता में उनके कार्यालय…

By Swatva

आरटीआई कार्यकर्ता को मोबाइल पर मिली हत्या की धमकी, उच्च न्यायालय से लेकर अधिकारियों को आवेदन दे सुरक्षा की गुहार 

नवादा : जिले के बहुचर्चित आरटीआई कार्यकर्ता प्रणव कुमार चर्चिल को हत्या…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?