बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तबीयत आच शनिवार की सुबह अचानक काफी खराब हो गई। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया है। बताया गया कि मुख्यमंत्री को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री को हाथ में बहुत ही तेज दर्द हो रहा है। आशंका है कि चुनावी दौरों की भागमभाग और लगातार सक्रियता के कारण नीतीश कुमार के स्वास्थ्य पर काफी असर पड़ा है।
हाथों में तेज दर्द की शिकायत
जानकारी के अनुसार आज सुबह नींद से उठने के बाद उन्हें हाथों में तेज दर्द की शिकायत हुई। दर्द बढ़ने पर उन्हें पटना के मेदांता अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल सूत्रों से मिली सूचना के अनुसार मुख्यमंत्री का हड्डी रोग विभाग में ईलाज किया जा रहा है। डॉक्टरों की एक टीम नीतीश कुमार की देखरेख कर रही है। यह भी कहा जा रहा कि मुख्यमंत्री का फुल बॉडी चेक अप किया जाएगा क्योंकि वे इधर बार—बार बीमार पड़ रहे हैं।