By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

तेजस्वी को मिला AIMIM का साथ, कांग्रेस के 3 MLA गायब…NDA का पांचों सीटें जीतने का दावा

Amit Dubey
Last updated: March 16, 2026 12:05 pm
By Amit Dubey 37 Views
Share
5 Min Read
चुनाव, राज्यसभा, तेजस्वी, AIMIM, साथ, कांग्रेस, 3 MLA, गायब, NDA, 5 सीटें, दावा, जीत
SHARE

बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों के लिए मतदान शुरू जारी है और ओवैसी की पार्टी AIMIM द्वारा तेजस्वी की राजद को समर्थन से यह चुनाव काफी रोचक हो गया है। सबकी निगाहें पांचवीं सीट पर टिकी है, जबकि एनडीए और महागठबंधन ने इसमें पूरा दमखम लगा दिया है। AIMIM और बहुजन समाज पार्टी के विधायक राज्यसभा चुनाव में आरजेडी के साथ आ गए हैं। लेकिन इधर महागठबंधन के एक अहम सहयोगी कांग्रेस के 3 विधायकों ने महागठबंधन की चिंता बढ़ा दी है। वाल्मिकीनगर विधायक सुरेन्द्र कुशवाहा, फारबिसगंज विधायक मनोज विश्वास और एक अन्य कांग्रेस विधायक से पार्टी नेताओं का संपर्क नहीं हो पा रहा है। इसके अलावा AIMIM के भी एक विधायक पर महागठबंधन के नेताओं को संदेह है।

Contents
डर गया विपक्ष, एनडीए का दावाकांग्रेस के 4 MLA लापताएनडीए की चुनावी रणनीति
- Advertisement -

डर गया विपक्ष, एनडीए का दावा

इधर विधानसभा परिसर में आज सुबह से ही काफी गहमागहमी बनी हुई है। मतदान केंद्र पर पहुंचे NDA के मंत्रियों और विधायकों ने न केवल अपनी जीत का पूरा भरोसा जताया, बल्कि विपक्ष पर जोरदार हमला बोला और साथ ही क्रॉस-वोटिंग की संभावना के भी संकेत दिए। मंत्री संजय कुमार पासवान ने कहा कि डर के मारे विपक्ष ने अपने विधायकों को होटल में कैद कर रखा था। लेकिन खबर मिली है कि वहां से भी 2-4 विधायक भाग निकले हैं। जब अपने ही घर में भरोसा न हो, तो जीत की उम्मीद कैसे की जा सकती है? वहीं जेडीयू के वरिष्ठ नेता और मंत्री विजय चौधरी ने विपक्ष की होटल पॉलिटिक्स पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य सभा चुनाव के नतीजे लगभग तय है। उन्होंने कहा, ‘चुनाव हो रहे हैं और नतीजे भी स्पष्ट हैं। एनडीए के पांचों उम्मीदवार प्रबल और प्रचंड बहुमत से जीतेंगे।

कांग्रेस के 4 MLA लापता

इसबीच खबर है कि महागठबंधन ने अपने सभी विधायकों को एक होटल में रुकने को कहा था। बीते दिन रविवार दोपहर से ही विधायक यहां इकट्ठा हो रहे थे। बसपा के इकलौते विधायक सतीश यादव और AIMIM के विधायक भी होटल पहुंचे। हालांकि, कांग्रेस के 4 विधायक अब तक होटल नहीं पहुंचे। इनमें से दो विधायकों से कोई संपर्क नहीं हो रहा है। चनपटिया से विधायक अभिषेक रंजन और किशनगंज विधायक कमरुल होदा ही होटल पहुंचे थे। दो अन्य विधायक मनोहर प्रसाद, आबिदुर रहमान से नेताओं की बात हो रही है। लेकिन बाल्मिकीनगर विधायक सुरेन्द्र कुशवाहा, फारबिसगंज विधायक मनोज विश्वास से पार्टी नेता संपर्क नहीं कर पा रहे हैं। मालूम हो कि सुरेंद्र कुशवाहा 2015 का चुनाव उपेन्द्र कुशवाहा की पार्टी से लड़ चुके हैं और हाल में ही उनसे उपेन्द्र कुशवाहा की पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने मुलाकात भी की थी। वहीं मनोज विश्वास भी जदयू से राजद होते हुए कांग्रेस में शामिल हुए थे। इन दोनों विधायकों के क्रॉस वोटिंग की आशंका है।

एनडीए की चुनावी रणनीति

राज्‍यसभा चुनाव में एनडीए क्रॉस वोटिंग के साथ-साथ विपक्षी खेमे के विधायकों को एब्सेंट कराने की रणनीति पर भी काम कर रहा है। भाजपा के एक नेता ने पहचान जाहिर न करने की शर्त पर बताया कि जो विपक्षी विधायक हमें वोट करने के लिए तैयार नहीं हैं, हमने उन्हें एब्सेंट होने के लिए मनाया है। ताकि विनिंग कोटा 41 से घट जाए और हमारे उम्मीदवार की जीत हो जाए। मालूम हो कि आज 16 मार्च को बिहार, हरियाणा और ओडिशा में राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग चल रही है। इस बार राज्यसभा में खाली हुई 37 सीटों में से 26 सीटों पर उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध चुन लिए गए हैं। जबकि बाकी 11 सीटों के नतीजे आज शाम घोषित किए जाएंगे। इस चुनाव में बिहार की पांच, ओडिशा की चार और हरियाणा की दो सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं।

- Advertisement -
TAGGED: .कांग्रेस, 3 MLA, 5 सीटें, AIMIM, NDA, गायब, चुनाव, जीत, तेजस्वी, दावा, राज्यसभा, साथ
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

गिरफ्तार, पूर्व MP, प्रभुनाथ सिंह, भतीजा, बक्सर, शराब, पुलिस, धौंस, पूर्व MLA, बेटा, JDU, MLA, भाई
पूर्व MP और बाहुबली प्रभुनाथ सिंह का भतीजा बक्सर में गिरफ्तार, शराब पीकर पुलिस पर जमा रहा था धौंस
अपराध देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति राजपाट लेटेस्ट न्यूज़
पीयू एलुमनी मीट: पुराने चेहरों पर छाई नई मुस्कान, यादों व वादों का चला दौर
बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़ शिक्षा
खुरी नदी पुल के पास से बाइक चोरी, एक माह में दूसरी घटना से वाहन स्वामियों में दहशत
बिहारी समाज
गुलाब देकर एक हुए दो टूटते परिवार, 7033 मामलों का हुआ निपटारा
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

गिरफ्तार, पूर्व MP, प्रभुनाथ सिंह, भतीजा, बक्सर, शराब, पुलिस, धौंस, पूर्व MLA, बेटा, JDU, MLA, भाई
पूर्व MP और बाहुबली प्रभुनाथ सिंह का भतीजा बक्सर में गिरफ्तार, शराब पीकर पुलिस पर जमा रहा था धौंस
अपराध देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति राजपाट लेटेस्ट न्यूज़
पीयू एलुमनी मीट: पुराने चेहरों पर छाई नई मुस्कान, यादों व वादों का चला दौर
बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़ शिक्षा
खुरी नदी पुल के पास से बाइक चोरी, एक माह में दूसरी घटना से वाहन स्वामियों में दहशत
बिहारी समाज
गुलाब देकर एक हुए दो टूटते परिवार, 7033 मामलों का हुआ निपटारा
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
गिरफ्तार, पूर्व MP, प्रभुनाथ सिंह, भतीजा, बक्सर, शराब, पुलिस, धौंस, पूर्व MLA, बेटा, JDU, MLA, भाई
अपराध

पूर्व MP और बाहुबली प्रभुनाथ सिंह का भतीजा बक्सर में गिरफ्तार, शराब पीकर पुलिस पर जमा रहा था धौंस

बक्सर पुलिस ने बिहार में महाराजगंज के पूर्व सांसद बाहुबली प्रभुनाथ सिंह…

By Amit Dubey
नीतीश, सांड़, हेलीपैड, बेगूसराय, CM, हेलीकॉप्टर, लैंडिंग, दौड़े, पुलिसवाले
देश-विदेश

CM नीतीश का हेलीकॉप्टर उतरने से  ठीक पहले हेलीपैड पर दौड़ गया सांड़, भागते दिखे पुलिसवाले

बेगूसराय में आज शनिवार को CM नीतीश के दौरे के दौरान एक…

By Amit Dubey
ले.ज.(रि), अता हसनैन, शपथ, बिहार, 43वें, राज्यपाल
देश-विदेश

ले.ज.(रि) सैयद अता हसनैन ने ली बिहार के 43वें राज्यपाल पद की शपथ

सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन ने आज शनिवार को पटना में…

By Amit Dubey
RS, चुनाव, विधायक, वोट, वोटिंग ग्रुप, एक रात, पहले, NDA, सम्राट चौ.
चुनाव

RS चुनाव में कौन विधायक किसे देगा वोट…वोटिंग से ठीक पहले वाली रात बताएगा NDA

बिहार में 16 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए एनडीए…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?