By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

संजय सिंह दोषी हुए तो मंत्री पद के साथ पार्टी से होंगे बर्खास्त, होटल कांड पर चिराग सख्त

Amit Dubey
Last updated: August 31, 2026 3:53 pm
By Amit Dubey 8 Views
Share
3 Min Read
चिराग, होटल, कांड, मंत्री, संजय सिंह, दोषी, बर्खास्तगी
SHARE

बिहार सरकार में मंत्री और महुआ से LJP R के विधायक संजय कुमार सिंह पर दिल्ली के एक आलीशान होटल की महिला कर्मचारी से कथित दुर्व्यवहार के आरोप लगने के बाद राज्य की सियासत गरमा गई है। तेज प्रताप यादव ने इस होटल कांड को लेकर मंत्री संजय सिंह पर कई आरोप लगाए। इसके बाद अब आज पटना पहुंचे केंद्रीय मंत्री और LJP R के नेता चिराग पासवान ने इस पूरे घटनाक्रम पर मीडिया के सवालों पर जवाब देते हुए कहा कि महिला सुरक्षा के विषय पर किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर इस होटल कांड में संजय सिंह दोषि सिद्ध होते हैं तो बिना किसी देरी के वे उन्हें मंत्री पद और पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा देंगे।

Contents
दोषी अपने हों या पराए, मिले सख्त सजामंत्री पद के साथ जाएगी पार्टी सदस्यता
- Advertisement -

दोषी अपने हों या पराए, मिले सख्त सजा

चिराग पासवान ने कहा कि यदि निष्पक्ष जांच के बाद आरोप सच पाए जाते हैं, तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ बिना किसी हिचकिचाहट के सख्त कदम उठाए जाएंगे। चिराग ने कहा कि उनकी पार्टी के विधायक पर लगे आरोप संगीन हैं। पार्टी ने उनसे जवाब-तलब भी किया है। बिहार सरकार अच्छे से इसकी जांच कराए। उनके ऊपर लगे आरोप सही पाए गए तो कड़ी कार्रवाई होगी। चिराग ने जोर देकर कहा कि गलत काम करने वाले का समर्थन कभी नहीं किया जा सकता। आरोपी अगर उनके परिवार का सदस्य ही क्यों न हो, यदि उसने किसी महिला से अभद्रता की है तो जांच के जरिए सच्चाई सामने आनी ही चाहिए।

मंत्री पद के साथ जाएगी पार्टी सदस्यता

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने अपनी नीति साफ करते हुए कहा कि केवल संवैधानिक या सरकारी पद से हटा देना ही काफी नहीं होगा। यदि जांच में आरोप सिद्ध होते हैं, तो आरोपी को मंत्री पद से बर्खास्त करने के साथ-साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। विदित हो कि इस विवाद की शुरुआत जेजेडी नेता तेज प्रताप यादव के एक सोशल मीडिया पोस्ट से हुई थी। अपने पोस्ट में तेज प्रताप ने दावा किया था कि दिल्ली के एक नामी होटल में प्रवास के दौरान मंत्री संजय कुमार सिंह ने एक महिला कर्मचारी के साथ अभद्र व्यवहार और शोषण का प्रयास किया। उन्होंने इस मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग उठाई थी। वहीं, मंत्री संजय सिंह ने इन सभी आरोपों को सिरे से नकारते हुए तेज प्रताप यादव को कानूनी नोटिस भी भेजा है।

TAGGED: कांड, चिराग, दोषी, बर्खास्तगी, मंत्री, संजय सिंह, होटल
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

साधु यादव, महिला, पुलिस, कानून व्यवस्था, नीतीश
महिला पुलिस से बिगड़ी बिहार की कानून-व्यवस्था, साधु यादव का गजब तर्क
अपराध देश-विदेश राजनीति लेटेस्ट न्यूज़
वैशाली, भाई, गोली, हत्या, SSP, सरेंडर, जमीन-मकान, विवाद
वैशाली में सहोदर भाई गोली से उड़ाने के बाद SSP के सामने किया सरेंडर, जमीन-मकान विवाद में घटना
अपराध बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
अनंत, गैस, MLC, चुनाव, नीरज, सर्वे रिपोर्ट
गैस निकाल दिए हैं.., जानें MLC चुनाव में अनंत के नीरज पर जीत के दावों का सर्वे रिपोर्ट
देश-विदेश राजनीति राजपाट
मधुवन-मोतनाजे में जमीन अधिग्रहण पर किसानों का आंदोलन तेज, 26 अक्टूबर को डीएम से मांगेंगे जवाब
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

साधु यादव, महिला, पुलिस, कानून व्यवस्था, नीतीश
महिला पुलिस से बिगड़ी बिहार की कानून-व्यवस्था, साधु यादव का गजब तर्क
अपराध देश-विदेश राजनीति लेटेस्ट न्यूज़
वैशाली, भाई, गोली, हत्या, SSP, सरेंडर, जमीन-मकान, विवाद
वैशाली में सहोदर भाई गोली से उड़ाने के बाद SSP के सामने किया सरेंडर, जमीन-मकान विवाद में घटना
अपराध बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
अनंत, गैस, MLC, चुनाव, नीरज, सर्वे रिपोर्ट
गैस निकाल दिए हैं.., जानें MLC चुनाव में अनंत के नीरज पर जीत के दावों का सर्वे रिपोर्ट
देश-विदेश राजनीति राजपाट
मधुवन-मोतनाजे में जमीन अधिग्रहण पर किसानों का आंदोलन तेज, 26 अक्टूबर को डीएम से मांगेंगे जवाब
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
साधु यादव, महिला, पुलिस, कानून व्यवस्था, नीतीश
अपराध

महिला पुलिस से बिगड़ी बिहार की कानून-व्यवस्था, साधु यादव का गजब तर्क

पूर्व सीएम लालू यादव के साले साधु यादव ने बिहार की बिगड़ी…

By Amit Dubey
अनंत, गैस, MLC, चुनाव, नीरज, सर्वे रिपोर्ट
देश-विदेश

गैस निकाल दिए हैं.., जानें MLC चुनाव में अनंत के नीरज पर जीत के दावों का सर्वे रिपोर्ट

बिहार में कल 23 अक्टूबर को हुए 8 सीटों के एमएलसी चुनाव…

By Amit Dubey
सिवान, पटाखा, ब्लास्ट, 7 मरे, SHO, चौकीदार, निलंबित
अपराध

सिवान पटाखा ब्लास्ट में मृतकों की संख्या 7 हुई, SHO और चौकीदार निलंबित

सिवान में बीती शाम जामो थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव स्थित एक…

By Amit Dubey
MLC, चुनाव, छोटू सिंह, डिटेन, वोटिंग, अनंत सिंह, घर, आतिशबाजी
देश-विदेश

छोटू सिंह को पुलिस ने किया डिटेन, वोटिंग के बीच अनंत सिंह के घर आतिशबाजी

बिहार में चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए आज…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?