पटना: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत अपने तीन दिवसीय प्रवास के क्रम में बिहार आए। आज सुबह पटना स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण हवाई अड्डा पहुंचे।
दक्षिण बिहार के प्रांत प्रचार प्रमुख अभिषेक कुमार ने रविवार को इस सबंध में बताया कि सरसंघचालक आज ही मुंगेर चले जायेंगे। मुंगेर में कार्यकर्ता विकास वर्ग लगा है। यह वर्ग 24 मई से प्रारंभ है। पूजनीय सरसंघचालक जी वर्ग में 3 दिन रहेंगे। उसके बाद 10 जून को आगे के प्रवास के लिए निकल जाएंगे।