By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

BSSC और बिहार सरकार को छात्र नेता दिलीप का अल्टीमेटम, 10 दिन में एग्जाम डेट दो…वरना महाआंदोलन

Amit Dubey
Last updated: June 29, 2026 4:38 pm
By Amit Dubey 39 Views
Share
3 Min Read
अल्टीमेटम, छात्र नेता, दिलीप, BSSC, बिहार सरकार, 10 दिन, एग्जाम डेट, आंदोलन
SHARE

बिहार के छात्रों में बेचैनी है। सरकार द्वारा चुनाव पूर्व वोट के समय छात्रों के लिए कई बड़ी बहालियों की घोषणा, परंतु चुनाव बाद इन रिक्तियों के जारी नहीं होने से बेरोजगार युवाओं का आक्रोश चरम पर है। इसी सब के बीच अब बिहार के छात्रों ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरने का ऐलान कर दिया है। इस सिलसिले में छात्र नेता दिलीप कुमार ने BSSC की परीक्षाओं में देरी को लेकर एक बार फिर बड़े छात्र आंदोलन का अल्टीमेटम सरकार को दे दिया है। दिलीप कुमार ने BSSC और सरकार को 10 दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर आयोग और सरकार इस समय-सीमा के भीतर BSSC 2nd इंटर लेवल और BSSC CGL 4 परीक्षाओं की आधिकारिक तारीखों की घोषणा नहीं करता है और हाल ही में लागू किए गए संविदा वेटेज नियम को वापस नहीं लेता है, तो पूरे बिहार में लाखों छात्र सड़कों पर उतरेंगे और एक महाआंदोलन शुरू करेंगे।

- Advertisement -

छात्र नेता दिलीप कुमार ने कहा कि सितंबर 2023 में ही बीएसएससी द्वितीय इंटर स्तरीय परीक्षा का विज्ञापन निकाला गया था। लेकिन अभी तक आयोग ने परीक्षा की तारीख घोषित नहीं की है। दूसरी तरफ, स्नातक स्तरीय पदों के लिए बीएसएससी सीजीएल 4 का विज्ञापन भी आए हुए लगभग 10 महीने बीत चुके हैं, लेकिन उसकी प्रारंभिक परीक्षा की तिथि को लेकर भी आयोग पूरी तरह मौन साधे बैठा है। दिलीप कुमार ने कहा कि विज्ञापन निकालकर दो-दो साल तक परीक्षा आयोजित न करना और तारीखों के लिए छात्रों को तरसाना बिहार के मेधावी और ईमानदार युवाओं के भविष्य के साथ घोर अन्याय और नाइंसाफी है।

भर्ती नियमों में शामिल किए गए संविदा वेटेज को लेकर दिलीप कुमार ने कहा कि संविदा वेटेज का सीधा और साफ मतलब यह है कि जो रात-दिन मेहनत करने वाले नए और मेधावी छात्र हैं, उन्हें अब नौकरी मिलने से रही। इस नियम के आने के बाद जो लोग पहले से संविदा (कॉन्ट्रैक्ट) पर बहाल हैं, अधिकांश सीटों पर वही आ जाएंगे। तो फिर नई वैकेंसी निकालने का क्या मतलब रह गया? संविदा वेटेज असल में धांधली और बैकडोर सेटिंग करने के लिए खोला गया एक नया चोर दरवाजा है। यह पूरी तरह से ईमानदार छात्रों के साथ अन्याय है और इसे हर हाल में हटाना होगा।

 

- Advertisement -
TAGGED: 10 दिन, BSSC, अल्टीमेटम, आंदोलन, एग्जाम डेट, छात्र नेता, दिलीप, बिहार सरकार
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

जिले में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आपूर्ति व्यवस्था सामान्य
बिहारी समाज
एसडीएम बनने पर अभिनाश कुमार को भाकपा माले नेताओं ने दी बधाई
बिहारी समाज
मेसकौर में राजकीय डिग्री कॉलेज खुला, नामांकन शुरू; 1 जुलाई से शुरू होगी पढ़ाई
बिहारी समाज
प्रतिभा का सम्मान, समाज का अभिमान
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

जिले में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आपूर्ति व्यवस्था सामान्य
बिहारी समाज
एसडीएम बनने पर अभिनाश कुमार को भाकपा माले नेताओं ने दी बधाई
बिहारी समाज
मेसकौर में राजकीय डिग्री कॉलेज खुला, नामांकन शुरू; 1 जुलाई से शुरू होगी पढ़ाई
बिहारी समाज
प्रतिभा का सम्मान, समाज का अभिमान
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

जिले में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आपूर्ति व्यवस्था सामान्य

अरवल - जिला पदाधिकारी अरवल अमृषा बैंस के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन…

By Swatva
बिहारी समाज

एसडीएम बनने पर अभिनाश कुमार को भाकपा माले नेताओं ने दी बधाई

अरवल - सदर प्रखंड के ग्राम प्रसादी इंग्लिश निवासी एवं पूर्व मुखिया…

By Swatva
बिहारी समाज

मेसकौर में राजकीय डिग्री कॉलेज खुला, नामांकन शुरू; 1 जुलाई से शुरू होगी पढ़ाई

नवादा : जिले के मेसकौर प्रखंड के विद्यार्थियों का वर्षों पुराना इंतजार…

By Swatva
बिहारी समाज

प्रतिभा का सम्मान, समाज का अभिमान

नवादा : जिला तैलिक साहू सभा की ओर से जिले के गोविंदपुर…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?