By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

बोधगया बना हाई सिक्योरिटी जोन, महाबोधि मंदिर पहुंचे म्यांमार के राष्ट्रपति

Amit Dubey
Last updated: May 30, 2026 1:54 pm
By Amit Dubey 58 Views
Share
3 Min Read
बोधगया, महाबोधि मंदिर, म्यांमार, राष्ट्रपति, हाई सिक्योरिटी
SHARE

भारत के पड़ोसी देश म्यांमार के राष्ट्रपति जनरल मिन आंग ह्लाइंग आज शनिवार को बोधगया स्थित विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर विश्व शांति और मानव कल्याण की कामना की। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर बोधगया में अभूतपूर्व सुरक्षा को प्रबंध किया गया था और उनकी यात्रा के दौरान प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मुस्तैद रहे। शनिवार सुबह करीब नौ बजे राष्ट्रपति जनरल मिन आंग ह्लाइंग विशेष विमान से गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे। बिहार के राज्यपाल और अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट से राष्ट्रपति का काफिला कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सड़क मार्ग से बोधगया रवाना हुआ। उनके साथ म्यांमार सरकार के वरिष्ठ अधिकारी और उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद था।

Contents
महाबोधि मंदिर में की पूजा-अर्चनासुजाता मंदिर, बर्मीज मठ का दौरा
- Advertisement -

महाबोधि मंदिर में की पूजा-अर्चना

बोधगया पहुंचने के बाद राष्ट्रपति ने विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर में दर्शन-पूजन किया। उन्होंने मंदिर परिसर में कुछ समय व्यतीत कर बौद्ध परंपराओं के अनुसार पूजा-अर्चना की। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। श्रद्धालुओं और पर्यटकों की गतिविधियों पर भी प्रशासन की पैनी नजर रही। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में रही। महाबोधि मंदिर से लेकर एयरपोर्ट मार्ग तक सुरक्षा के बहुस्तरीय इंतजाम किए गए थे। इस दौरान विशेष सुरक्षा बल और खुफिया एजेंसियों की टीमें विभिन्न स्थानों पर तैनात थीं।

सुजाता मंदिर, बर्मीज मठ का दौरा

महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद राष्ट्रपति ने सुजाता बाईपास रोड स्थित बर्मीज बौद्ध मठ का भ्रमण किया। इसके बाद बकरौर स्थित ऐतिहासिक सुजाता मंदिर पहुंचकर भी पूजा-अर्चना की। इस दौरान उनके प्रतिनिधिमंडल के सदस्य भी साथ रहे। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर प्रशासन ने पहले से ही व्यापक तैयारी कर रखी थी। सुरक्षा, यातायात नियंत्रण और प्रोटोकॉल व्यवस्था के कारण पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। दौरे के बाद राष्ट्रपति गया एयरपोर्ट से अपने अगले गंतव्य के लिए नई दिल्ली रवाना हो गए जहां आज उनकी भारत के प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात तय है।

TAGGED: बोधगया, महाबोधि मंदिर, म्यांमार, राष्ट्रपति, हाई सिक्योरिटी
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

बहुमंजिला इमारत पर गहराया विवाद : आरटीआई में नक्शा गायब, अंचल कार्यालय ने बताया ‘गैरमजरूआ’ भूमि
बिहारी समाज
फोरलेन किनारे पड़ा मिला अज्ञात शव, जांच में जुटी पुलिस
बिहारी समाज
मॉल और कोचिंग फ्रेंचाइजी के नाम पर 48 लाख की साइबर ठगी में भागलपुर पुलिस ने नवादा के तीन युवकों को किया गिरफ्तार
बिहारी समाज
विधायक ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

बहुमंजिला इमारत पर गहराया विवाद : आरटीआई में नक्शा गायब, अंचल कार्यालय ने बताया ‘गैरमजरूआ’ भूमि
बिहारी समाज
फोरलेन किनारे पड़ा मिला अज्ञात शव, जांच में जुटी पुलिस
बिहारी समाज
मॉल और कोचिंग फ्रेंचाइजी के नाम पर 48 लाख की साइबर ठगी में भागलपुर पुलिस ने नवादा के तीन युवकों को किया गिरफ्तार
बिहारी समाज
विधायक ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

बहुमंजिला इमारत पर गहराया विवाद : आरटीआई में नक्शा गायब, अंचल कार्यालय ने बताया ‘गैरमजरूआ’ भूमि

नवादा : नगर के मिर्जापुर मुहल्ले में एक चार मंजिला भवन और…

By Swatva

फोरलेन किनारे पड़ा मिला अज्ञात शव, जांच में जुटी पुलिस

नवादा : जिले के अकबरपुर प्रखंड नेमदारगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को…

By Swatva
बिहारी समाज

मॉल और कोचिंग फ्रेंचाइजी के नाम पर 48 लाख की साइबर ठगी में भागलपुर पुलिस ने नवादा के तीन युवकों को किया गिरफ्तार

नवादा : भागलपुर साइबर थाना पुलिस ने 48 लाख रुपये की साइबर…

By Swatva
बिहारी समाज

विधायक ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण

नवादा : जिले की वारिसलीगंज विधानसभा क्षेत्र की विधायक अनीता देवी ने…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?