बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन का कल अंतिम दिन है। लेकिन इससे पहले ही आज गुरुवार को एनडीए गठबंधन के बड़े दलों—भाजपा और जदयू ने अपने सभी 101—101 उम्मीदवारों की सीटें तय कर दी हैं। जहां BJP ने 16 प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट तो JDU ने 44 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी। भाजपा से टिकट पाने वालों में चर्चित लोक गायिका मैथिली ठाकुर और असम कैडर के पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा का नाम भी शामिल है। इसके साथ ही एनडीए के इन दोनों बड़े दलों ने अपने कोटे की सभी सीटों पर अपने प्रत्याशियों को टिकट बांट दिये। कुल मिलाकर देखा जाए तो BJP ने अपने 101 उम्मीदवारों की लिस्ट में कुल 16 विधायकों के टिकट पर कैंची चलाई है। वहीं जनता दल यूनाइटेड ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए जारी दूसरी लिस्ट में 4 मुस्लिम चेहरों को टिकट दिया है। दूसरी लिस्ट में पार्टी की तरफ से 44 नामों की घोषणा की गई है।
गोपाल मंडल का कट गया टिकट, बुलो मंडल मैदान में
जदयू की दूसरी लिस्ट में सीएम हाउस के बाहर धरना देने वाले गोपालपुर के वर्तमान विधायक और जदयू नेता गोपाल मंडल का टिकट काट दिया गया है। इस बार जदयू ने उनकी जगह बुलो मंडल को गोपालपुर से उम्मीदवार बनाया है। इस लिस्ट में केसरिया से शालिनी मिश्रा, शिवहर से श्वेता गुप्ता और सुरसंड सीट के लिए नागेंद्र राउत को टिकट दिया गया है। जेडीयू ने पहली लिस्ट में 57 और दूसरी लिस्ट में 44 उम्मीदवारों को टिकट दिया है।
जदयू की दूसरी सूची में इनको मिला टिकट
- जमा खान से चैनपुर
- चेतन आनंद से नवीनगर
- महाबली सिंह से काराकाट
- सबा जफर से आमौर
- मंजर आलम से जोखी हाट
- सगुफ्ता अजीम से अररिया
- शालिनी मिश्रा से केसरिया
- श्वेता गुप्ता से शिवहर
- सतीश साह से लौकहा
- चंद्रेश्वर चंद्रवंशी से जहानाबाद
- ऋतुराज कुमार से घोसी
- वशिष्ठ सिंह से करगहर
- वाल्मीकिनगर से धीरेन्द्र प्रताप उर्फ रिंकु सिंह
- सिकटा से समृद्ध वर्मा
- नरकटिया से विशाल साह
- केसरिया से शालिनी मिश्रा
- शिवहर से श्वेता गुप्ता
- सुरसंड से नागेन्द्र राऊत
- रुन्नीसैदपुर से पंकज मिश्रा
- हरलाखी से सुधांशु शेखर
- बाबूबरही से मीना कामत
- फुलपरास से शीला मंडल
- लौकहा से सतीश साह
- निर्मली से अनिरूद्ध प्रसाद यादव
- पिपरा से राम विलास कामत
- सुपौल से विजेन्द्र प्रसाद यादव
- त्रिवेणीगंज (अ.जा.) से सोनम रानी सरदार
- रानीगंज (अ.जा.) से अचमित ऋषिदेव
- अररिया से शगुफ्ता अजीम
- जोकीहाट से जनाब मंजर आलम
- ठाकुरगंज से गोपाल अग्रवाल
- अमौर से सबा जफर
- रूपौली से कलाधर मंडल
- धमदाहा से लेशी सिंह
- कदवा से दुलालचंद्र गोश्वामी
- मनिहारी (अ.ज.जा.) से शंभु सुमन
- बरारी से विजय सिंह निषाद
- गोपालपुर से बुलो मंडल
- सुल्तानगंज से डॉ. ललीत नारायण मंडल
- कहलगांव से शुभानंद मुकेश
- अमरपुर से जयंत राज
- धोरैया (अ.जा.) से मनीष कुमार
- बेलहर से मनोज यादव
- चैनपुर से मो० जमा खान
- करगहर से बशिष्ठ सिंह
- काराकाट से महाबली सिंह
- नोखा से नागेन्द्र चन्द्रवंशी
- कुर्था से पप्पू कुमार वर्मा
- जहानाबाद से चंद्रेश्वर चन्द्रवंशी
- घोसी से ऋतुराज कुमार
- नबीनगर से चेतन आनंद
- रफीगंज से प्रमोद कुमार सिंह
जदयू की सभी 101 प्रत्याशियों की लिस्ट में पिछड़े वर्ग से 37, अतिपिछड़ा 22, सामान्य से 22, अनुसूचित जाति से 15, अल्पसंख्यक से चार, अनुसूचित जनजाति से एक प्रत्याशी शामिल हैं। वहीं कुल 101 प्रत्याशियों में 13 महिला भी हैं। जदयू ने सबसे अधिक कुशवाहा समाज के 13 प्रत्याशी, कुर्मी समाज के 12 प्रत्याशी, राजपूत समाज के 10 प्रत्याशी भूमिहार समाज के 9 प्रत्याशी, यादव और धानुक समाज के आठ प्रत्याशियों को टिकट दिया है।