By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

बाढ़ की ‘खोभिया लाई’ और बड़हिया के ‘रसगुल्ले’ ने बिहार विस को ललचाया

Swatva
Last updated: February 23, 2026 12:11 pm
By Swatva 205 Views
Share
3 Min Read
विधानसभा, RDX, धमकी, विस्फोट, बिहार, धमाका, ई-मेल
SHARE

पटना : बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सोमवार को उस समय एक बेहद दिलचस्प नजारा देखने को मिला, जब सदन में तीखी राजनीतिक नोक-झोंक की जगह बिहार की पारंपरिक मिठाइयों पर चर्चा होने लगी। मौका था तारांकित प्रश्नों का, लेकिन चर्चा का केंद्र बन गई बाढ़ की ‘खोभिया लाई’ और बड़हिया का ‘रसगुल्ला’। बहस की शुरुआत बाढ़ से भाजपा विधायक डॉ. सियाराम सिंह ने की।

- Advertisement -

उन्होंने अपने क्षेत्र की प्रसिद्ध “खोभिया लाई” की विशिष्टता का जिक्र करते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने और जीआई (Geographical Indication) टैग देने की मांग उठाई। उन्होंने तर्क दिया कि यह मिठाई न केवल स्वादिष्ट है, बल्कि इसकी अपनी एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान है। विधायक की मांग पर चुटकी लेते हुए उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा भी चर्चा में कूद पड़े। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि अगर बाढ़ की लाई को सम्मान मिल रहा है, तो बड़हिया के प्रसिद्ध रसगुल्ले को कैसे भुलाया जा सकता है?

उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बड़हिया के रसगुल्ले के लिए भी जीआई टैग की वकालत की। इसके बाद तो मानो सदन में मिठाइयों की झड़ी लग गई; अलग-अलग क्षेत्रों के विधायकों ने अपने-अपने इलाके के लड्डू और स्थानीय पकवानों के नाम गिनाने शुरू कर दिए। माहौल को और हल्का-फुल्का बनाते हुए उपमुख्यमंत्री ने एक अनूठा सुझाव दिया।

उन्होंने कहा कि “क्यों न विधानसभा परिसर में एक दिन बिहार की सभी प्रसिद्ध मिठाइयों की प्रदर्शनी लगाई जाए? इससे सभी माननीय सदस्यों को राज्य की खाद्य विविधता का स्वाद चखने का मौका मिलेगा।” इस सुझाव पर पूरा सदन ठहाकों से गूंज उठा। उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल ने भी इस विषय पर जवाब देते हुए प्रक्रियात्मक पहलुओं पर जानकारी दी।

- Advertisement -

मालूम हो कि जीआई टैग किसी खास भौगोलिक क्षेत्र की विशिष्ट पहचान वाले उत्पाद को दिया जाता है। बिहार की शाही लीची, जर्दालू आम, कतरनी चावल और मगही पान को पहले ही यह दर्जा मिल चुका है। अब विधायकों की इस पहल से राज्य की मिठाइयों (जैसे मनेर का लड्डू, सिलाव का खाजा आदि के बाद अन्य स्थानीय व्यंजन) के लिए भी वैश्विक बाजार के रास्ते खुल सकते हैं।

TAGGED: पटना, बजट सत्र, बड़हिया के 'रसगुल्ले, बाढ़ की 'खोभिया लाई', बिहार विधानसभा
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

आयोजित सहयोग शिविर में लोगों ने अपनी समस्याएं रखी, प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन का निर्देश
बिहारी समाज
शराब, तस्कर, मुठभेड़, गोपालगंज, PMCH रेफर
गोपालगंज में शराब तस्कर से मुठभेड़, जबड़े में गोली लगने के बाद PMCH रेफर
अपराध बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
मनचाहा ट्रांसफर दूंगा, लेकिन इसके बाद पढ़ाई में कोई बहाना नहीं चलेगा : सीएम सम्राट चौधरी
बिहारी समाज
बंगला विवाद : नोटिस की अवधि खत्म, राबड़ी ने सरकार को पत्र लिखकर मांगा एक महीने का समय
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

आयोजित सहयोग शिविर में लोगों ने अपनी समस्याएं रखी, प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन का निर्देश
बिहारी समाज
शराब, तस्कर, मुठभेड़, गोपालगंज, PMCH रेफर
गोपालगंज में शराब तस्कर से मुठभेड़, जबड़े में गोली लगने के बाद PMCH रेफर
अपराध बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
मनचाहा ट्रांसफर दूंगा, लेकिन इसके बाद पढ़ाई में कोई बहाना नहीं चलेगा : सीएम सम्राट चौधरी
बिहारी समाज
बंगला विवाद : नोटिस की अवधि खत्म, राबड़ी ने सरकार को पत्र लिखकर मांगा एक महीने का समय
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

आयोजित सहयोग शिविर में लोगों ने अपनी समस्याएं रखी, प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन का निर्देश

अरवल -जिला पदाधिकारी अरवल अमृषा बैंस के मार्गदर्शन में अरवल जिला अंतर्गत…

By Swatva
शराब, तस्कर, मुठभेड़, गोपालगंज, PMCH रेफर
अपराध

गोपालगंज में शराब तस्कर से मुठभेड़, जबड़े में गोली लगने के बाद PMCH रेफर

गोपालगंज के श्रीपुर थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान शराब तस्करों…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

मनचाहा ट्रांसफर दूंगा, लेकिन इसके बाद पढ़ाई में कोई बहाना नहीं चलेगा : सीएम सम्राट चौधरी

कैमूर। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शिक्षकों के स्थानांतरण नीति को…

By Swatva
बिहारी समाज

बंगला विवाद : नोटिस की अवधि खत्म, राबड़ी ने सरकार को पत्र लिखकर मांगा एक महीने का समय

- लालू की सेहत का हवाला दे राबड़ी ने मांगी एक महीने…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?