By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

दरभंगा में निर्माण स्थल पर दोहरे बम धमाके, दो मजदूर गंभीर रूप से घायल, FSL जांच में जुटी

Swatva
Last updated: July 7, 2026 4:01 pm
By Swatva 159 Views
Share
2 Min Read
SHARE

दरभंगा : बिहार के दरभंगा जिले के पतोर थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदनपट्टी (चंचल नगर) में मंगलवार सुबह लगातार दो बम धमाकों से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। एक निर्माणाधीन चहारदीवारी (बाउंड्री वॉल) की शटरिंग हटाने के दौरान यह विस्फोट हुआ। इस हादसे में वहाँ काम कर रहे दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (DMCH) में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक, चंदनपट्टी में मोहम्मद नियाज की बताई जा रही एक जमीन पर पिछले करीब दो महीने से घेराबंदी का काम चल रहा था। मंगलवार सुबह जब मजदूर शटरिंग के तख्ते हटा रहे थे, तभी नीचे छिपाकर रखा गया विस्फोटक अचानक फट गया। कुछ ही सेकंड के अंतराल पर दूसरा जोरदार धमाका भी हुआ। धमाकों की गूंज से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

घटना के दौरान राम बाबू पासवान (35 वर्ष) की दाहिनी आंख और सिर के बाएं हिस्से में गंभीर चोट आई है। वहीँ, कमलेश पासवान उर्फ भुल्ला (27 वर्ष) का एक हाथ विस्फोट में बुरी तरह जख्मी हो गया है। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से दोनों को तुरंत DMCH पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

घटना की सूचना मिलते ही पतोर थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए FSL की टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य इकट्ठा किए हैं। परिजनों और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, संबंधित जमीन को पहले कई लोगों को बेचा जा चुका है। आशंका जताई जा रही है कि आपसी जमीन विवाद के कारण ही किसी ने तख्ते के नीचे बम छिपाकर रखा था। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर गहनता से छानबीन कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह किस प्रकार का विस्फोटक था और इसे किसने वहाँ रखा था।

- Advertisement -
TAGGED: BIHAR KHABAR, bihar news, Darbhanga news, दरभंगा, बिहार
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

700 मॉडल विद्यालयों में शुरू हुआ ‘बिहार विद्या साथी’ प्लेटफॉर्म
बिहारी समाज
वार्ड पार्षद, पिटाई, मुजफ्फरपुर, अतिक्रमण
मुजफ्फरपुर में अतिक्रमण हटाने पर बवाल, वार्ड पार्षद को पीटा
अपराध बिहारी समाज
वंदे भारत एक्सप्रेस से 11.7 लीटर शराब के साथ दो नाबालिग गिरफ्तार 
बिहारी समाज
60 लीटर देसी शराब बरामद, आरोपी गिरफ्तार 
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

700 मॉडल विद्यालयों में शुरू हुआ ‘बिहार विद्या साथी’ प्लेटफॉर्म
बिहारी समाज
वार्ड पार्षद, पिटाई, मुजफ्फरपुर, अतिक्रमण
मुजफ्फरपुर में अतिक्रमण हटाने पर बवाल, वार्ड पार्षद को पीटा
अपराध बिहारी समाज
वंदे भारत एक्सप्रेस से 11.7 लीटर शराब के साथ दो नाबालिग गिरफ्तार 
बिहारी समाज
60 लीटर देसी शराब बरामद, आरोपी गिरफ्तार 
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

700 मॉडल विद्यालयों में शुरू हुआ ‘बिहार विद्या साथी’ प्लेटफॉर्म

-विद्यार्थियों को 24 घंटे मिलेगा ऑनलाइन शिक्षक का सहयोग नवादा : राज्य के…

By Swatva
वार्ड पार्षद, पिटाई, मुजफ्फरपुर, अतिक्रमण
अपराध

मुजफ्फरपुर में अतिक्रमण हटाने पर बवाल, वार्ड पार्षद को पीटा

मुजफ्फरपुर में अतिक्रमण हटाने के विवाद में सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सोडा…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

वंदे भारत एक्सप्रेस से 11.7 लीटर शराब के साथ दो नाबालिग गिरफ्तार 

नवादा : ऑपरेशन सतर्क के तहत नवादा रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने वंदे…

By Swatva
बिहारी समाज

60 लीटर देसी शराब बरामद, आरोपी गिरफ्तार 

नवादा : जिले के अकबरपुर प्रखंड क्षेत्र के नेमदारगंज पुलिस ने अवैध शराब…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?