By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

कुछ लोग भारत को कमजोर या विखंडित करने के उद्देश्य से वैचारिक सभाओं का आयोजन करते हैं : रामाशीष सिंह

Swatva
Last updated: February 17, 2026 9:47 pm
By Swatva 75 Views
Share
4 Min Read
SHARE

– भारत की अवधारणा पर 22वीं विजयश्री स्मृति व्याख्यानमाला आयोजि

Patna : कुछ लोग भारत को कमजोर या विखंडित करने के उद्देश्य से वैचारिक सभाओं का आयोजन करते हैं, किंतु भारत की मूल आत्मा समावेशी और उदार रही है। भारत ने कभी किसी धर्म या उसके अनुयायियों का विरोध नहीं किया, बल्कि सदैव सभी आस्थाओं और परंपराओं को सम्मान दिया है। भारत वह देश है जहाँ पुरुष और नारी को समान दृष्टि से देखा जाता है। यहाँ ईश्वर को भी नर और नारी—दोनों रूपों में स्वीकार किया जाता है, जो भारतीय संस्कृति की व्यापकता और आध्यात्मिक उदारता का प्रतीक है।

- Advertisement -

उक्त बातें बी.डी. कॉलेज, मीठापुर में आयोजित 22 वीं विजयश्री स्मृति व्याख्यानमाला में “भारत की अवधारणा” विषय पर मुख्य वक्ता के रूप में प्रसिद्ध विचारक एवं चिंतक रामाशीष सिंह (वाराणसी) ने सभा को संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि भारतीय परंपरा में विभिन्न धर्मों, संप्रदायों और समुदायों के बीच आपसी सम्मान और सह-अस्तित्व की भावना रही है। देश ने सदैव सभी संप्रदायों के आचार्यों और उत्तराधिकारियों को सम्मान दिया है और सामाजिक समरसता को प्राथमिकता दी है। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से आह्वान किया कि भारत की सांस्कृतिक एकता, आध्यात्मिक विरासत और सामाजिक सद्भाव को बनाए रखने के लिए सभी को सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए। कार्यक्रम में देश के विभिन्न शिक्षाविदों, चिंतकों एवं गणमान्य अतिथियों ने भाग लिया।

मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान की चेयरपर्सन प्रो॰ (डाॅ॰) शशि प्रभा कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि भारत कोई जमीन का टुकड़ा नहीं, बल्कि हमारी माता है और हम उसके पुत्र हैं। यह देवभूमि है, जहाँ मानवता ही सबसे बड़ा धर्म है। व्याख्यानमाला का उद्घाटन पाटलीपुत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो॰ उपेन्द्र प्रसाद सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि भारत अपनी विशेषताओं के कारण पुनः विश्वगुरु बनने की दिशा में अग्रसर है। विशिष्ट अतिथि के रूप में मगध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो॰ एस.पी. शाही ने भारत की गौरवशाली परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि यह धरती त्याग और भोग, दोनों की भूमि है। आशीर्वचन देते हुए रामकृष्ण मिशन आश्रम, मुजफ्फरपुर के सचिव स्वामी भावात्मानंद जी ने कहा कि भारत आत्मबल से नहीं, बल्कि आत्मज्ञान से विश्व विजयी बनेगा।

वहीं, विषय प्रवेश करते हुए भारत विकास विकलांग न्यास के संस्थापक महासचिव पद्मश्री (डाॅ॰) बिमल कुमार जैन ने उपस्थित जनों से ‘इंडिया’ के स्थान पर ‘भारत’ कहने का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने की अपील की। कार्यक्रम में सभी अतिथियों का स्वागत कॉलेज की प्राचार्या प्रो॰ रत्ना अमृत ने पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंटकर किया। स्मृतिशेष विजयश्री का जीवन परिचय प्रो॰ वीणा अमृत ने प्रस्तुत किया। विवेक माथुर ने प्रो॰ शशि प्रभा कुमार का जीवन परिचय दिया तथा भारत विकास एवं संजय आनंद विकलांग अस्पताल की सेवाओं की जानकारी दी।

- Advertisement -

इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री डाॅ॰ संजय पासवान, पूर्व कुलपति के.सी. सिन्हा, अरुण कुमार सिन्हा, प्रो॰ रत्ना चौधरी, डाॅ॰ नंदिनी मेहता, डाॅ॰ वीणा अमृत, डाॅ॰ पूनम सिंह, डाॅ॰ राजेश कुमार सिन्हा एवं प्रो॰ श्यामल किशोर सहित कई विद्वानों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। सभा के अंत में पूर्व चेयरमैन, भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद, भारत सरकार प्रो॰ (डाॅ॰) रमेशचन्द्र सिन्हा ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संयोजन प्रो॰ (डाॅ॰) दिवाकर कुमार पाण्डेय ने किया तथा कॉलेज की ओर से धन्यवाद ज्ञापन डाॅ॰ सिकंदर जमील ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् तथा समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

TAGGED: bihar news, बिहार अपडेट, बिहार न्यूज, बिहारी खबर, रामाशीष सिंह
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

निगरानी, दारोगा, घूस, 15 हजार, दबोचा, DAO, मुजफ्फरपुर
DAO के बाद अब मुजफ्फरपुर में निगरानी ने दारोगा को 15 हजार की घूस लेते दबोचा
अपराध बिहारी समाज
उत्पाद अधिनियम के तीन फरार गिरफ्तार 
बिहारी समाज
सुनील सिंह, RJD, MLC, अशोक चौधरी, मंत्री, विधान परिषद, भिड़ंत, नकली डिग्री, कटाक्ष, हंगामा
विधान परिषद में फिर भिड़े RJD के सुनील सिंह और अशोक चौधरी, राजद MLC का नकली डिग्री पर कटाक्ष…हंगामा
देश-विदेश राजनीति राजपाट शिक्षा
नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म मामले में सरकारी सेवक आरोपित गिरफ्तार
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

निगरानी, दारोगा, घूस, 15 हजार, दबोचा, DAO, मुजफ्फरपुर
DAO के बाद अब मुजफ्फरपुर में निगरानी ने दारोगा को 15 हजार की घूस लेते दबोचा
अपराध बिहारी समाज
उत्पाद अधिनियम के तीन फरार गिरफ्तार 
बिहारी समाज
सुनील सिंह, RJD, MLC, अशोक चौधरी, मंत्री, विधान परिषद, भिड़ंत, नकली डिग्री, कटाक्ष, हंगामा
विधान परिषद में फिर भिड़े RJD के सुनील सिंह और अशोक चौधरी, राजद MLC का नकली डिग्री पर कटाक्ष…हंगामा
देश-विदेश राजनीति राजपाट शिक्षा
नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म मामले में सरकारी सेवक आरोपित गिरफ्तार
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
निगरानी, दारोगा, घूस, 15 हजार, दबोचा, DAO, मुजफ्फरपुर
अपराध

DAO के बाद अब मुजफ्फरपुर में निगरानी ने दारोगा को 15 हजार की घूस लेते दबोचा

कल जिला कृषि पदाधिकारी की गिरफ्तारी के बाद अब आज बुधवार को…

By Amit Dubey

उत्पाद अधिनियम के तीन फरार गिरफ्तार 

नवादा : जिले की अकबरपुर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापामारी कर…

By Swatva

नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म मामले में सरकारी सेवक आरोपित गिरफ्तार

- अश्लील वीडियो बना ब्लैकमेल कर लगातार संबंध बनाता रहा आरोपित नवादा…

By Swatva
विधानसभा, शराबबंदी, आरक्षण, हंगामा, तकरार, वेल, वॉकआउट, कांग्रेस,RJD
लेटेस्ट न्यूज़

शराबबंदी और आरक्षण पर तकरार, वेल में RJD का हंगामा…सदन से वॉकआउट

बिहार विधानसभा में आज बजट सत्र के 12वें दिन भी पक्ष और…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?