By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
अपराध

एक साल से बंद कमरे में कैद थी नाबालिग, जबरन कराया जाता था काम, मां गिरफ्तार

Swatva
Last updated: July 1, 2026 5:08 pm
By Swatva 33 Views
Share
4 Min Read
SHARE

सुपौल। जिले के सदर थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला और मानवीय संवेदनाओं को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। नगर परिषद इलाके के कृष्णापुरी (वार्ड-4) में एक मकान के बंद कमरे से पुलिस ने एक नाबालिग बच्ची को सुरक्षित बरामद किया है, जिसे कथित तौर पर पिछले करीब एक साल से बंधक बनाकर रखा गया था। पीड़ित बच्ची का आरोप है कि उसे जबरन कमरे में कैद रखकर घर का सारा काम कराया जाता था और विरोध करने पर उसके साथ बुरी तरह मारपीट की जाती थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका साथी फिलहाल फरार है।

- Advertisement -

इस खौफनाक वारदात का खुलासा तब हुआ जब पिपरा थाना क्षेत्र के कौशलीपट्टी निवासी मनीष कुमार को अपनी बेटियों के बारे में सुराग मिला। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को लिखित आवेदन दिया। पुलिस को दिए आवेदन के अनुसार, करीब एक साल पहले मनीष की पत्नी उनकी दो बेटियों (ब्यूटी और सृष्टि) को लेकर अचानक लापता हो गई थी। काफी खोजबीन के बाद भी जब उनका पता नहीं चला, तो इसी बीच मनीष को अपनी पत्नी की किसी अन्य व्यक्ति के साथ शादी की तस्वीर मिली। इसके बाद उन्होंने यह सोचकर तलाश बंद कर दी कि शायद बच्चे सुरक्षित होंगे।

घटनाक्रम में मोड़ तब आया जब बड़ी बेटी ब्यूटी कुमारी ने किसी तरह एक रिश्तेदार को फोन कर अपनी और छोटी बहन के सुपौल के बीएसएस कॉलेज के पीछे होने की जानकारी दी। परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और ब्यूटी को सुरक्षित वापस ले आए। इसके बाद, ब्यूटी की निशानदेही पर पिता मनीष कुमार मंगलवार को बीएसएस कॉलेज के पीछे स्थित एक पानी प्लांट के पास पहुंचे। वहां एक मकान के कमरे पर बाहर से ताला लटका हुआ था।

जब पुलिस और परिजनों की मौजूदगी में कमरे का ताला खोला गया, तो अंदर का नजारा देखकर पिता की आंखें नम हो गईं। कमरे के भीतर उनकी छोटी बेटी सृष्टि बंद थी। लंबे समय बाद पिता को देख बच्ची भावुक हो गई। बच्ची ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि उसे बीबी लालो और माधव झा नाम के व्यक्ति (जो पति-पत्नी की तरह रह रहे थे) अपने पास रखते थे। उसे किसी से भी मिलने या बाहर जाने की इजाजत नहीं थी।

- Advertisement -

सदर थानाध्यक्ष रामसेवक रावत ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर बच्ची को सकुशल रेस्क्यू किया। इस संबंध में सुपौल थाना कांड संख्या 427/2026 दर्ज कर ली गई है। नामजद महिला आरोपी बीबी लालो को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, वहीं फरार आरोपी माधव झा की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पिता ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त सजा की मांग की है और साथ ही अपनी पत्नी की तलाश करने की भी गुहार लगाई है ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके।

TAGGED: bihar crime news, crime khabar, supaul news, सुपौल
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

अकबरपुर मध्य विद्यालय के अस्तित्व पर खतरा, पूर्व छात्रों ने खोला मोर्चा
बिहारी समाज
अकबरपुर इंटर विद्यालय में परीक्षा के दौरान विवाद, ड्रेस नहीं पहनने पर कार्रवाई, 50 से अधिक छात्रों को परीक्षा से किया निष्कासित
बिहारी समाज
ट्रांसफर, पंकज दराद, 12 IPS, टेंडर घोटाला
टेंडर घोटाले की मॉनिटरिंग कर रहे पंकज दराद SVU से हटाए गए, 12 IPS अफसरों का ट्रांसफर
अपराध बिहारी समाज राजपाट लेटेस्ट न्यूज़
वेबीनार, रामालयम, शिक्षा और समाज
शिक्षा और समाज विषय पर अंतरा​ष्ट्रीय वेबीनार आयोजित
देश-विदेश बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़ शिक्षा
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

अकबरपुर मध्य विद्यालय के अस्तित्व पर खतरा, पूर्व छात्रों ने खोला मोर्चा
बिहारी समाज
अकबरपुर इंटर विद्यालय में परीक्षा के दौरान विवाद, ड्रेस नहीं पहनने पर कार्रवाई, 50 से अधिक छात्रों को परीक्षा से किया निष्कासित
बिहारी समाज
ट्रांसफर, पंकज दराद, 12 IPS, टेंडर घोटाला
टेंडर घोटाले की मॉनिटरिंग कर रहे पंकज दराद SVU से हटाए गए, 12 IPS अफसरों का ट्रांसफर
अपराध बिहारी समाज राजपाट लेटेस्ट न्यूज़
वेबीनार, रामालयम, शिक्षा और समाज
शिक्षा और समाज विषय पर अंतरा​ष्ट्रीय वेबीनार आयोजित
देश-विदेश बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़ शिक्षा
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

अकबरपुर मध्य विद्यालय के अस्तित्व पर खतरा, पूर्व छात्रों ने खोला मोर्चा

नवादा : कभी बिहार-झारखंड में विशिष्ट स्थान रखने वाले जिले के अकबरपुर…

By Swatva
बिहारी समाज

अकबरपुर इंटर विद्यालय में परीक्षा के दौरान विवाद, ड्रेस नहीं पहनने पर कार्रवाई, 50 से अधिक छात्रों को परीक्षा से किया निष्कासित

नवादा : विद्यालय शिक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों को ज्ञान, अनुशासन और समान…

By Swatva
ट्रांसफर, पंकज दराद, 12 IPS, टेंडर घोटाला
अपराध

टेंडर घोटाले की मॉनिटरिंग कर रहे पंकज दराद SVU से हटाए गए, 12 IPS अफसरों का ट्रांसफर

बिहार की सम्राट चौधरी सरकार ने आज बुधवार को 12 सीनियर IPS…

By Amit Dubey
वेबीनार, रामालयम, शिक्षा और समाज
देश-विदेश

शिक्षा और समाज विषय पर अंतरा​ष्ट्रीय वेबीनार आयोजित

वर्तमान युग, जिसमें ज्ञान केवल सूचना तक सीमित न रहकर सामाजिक परिवर्तन…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?