By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

जदयू और भाजपा ने एक चरण में चुनाव कराने की रखी मांग, बुर्का बैन का भी प्रस्ताव

Amit Dubey
Last updated: October 4, 2025 2:50 pm
By Amit Dubey 256 Views
Share
4 Min Read
बिहार चुनाव, एक चरण, जदयू, भाजपा, चुनाव आयोग, बुर्का बैन
SHARE

देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने दोनों चुनाव आयुक्तों संग आज शनिवार को पटना के एक निजी होटल में राजनीति दलों के साथ बैठक की। इस बैठक में बीजेपी, जदयू, राजद, कांग्रेस, लेफ्ट पार्टियों समेत 12 मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को बुलाया गया है। लेकिन इस मीटिंग में जीतन राम मांझी की HAM, मुकेश सहनी की वीआईपी और उपेंद्र कुशवाहा की RLM को आने का निमंत्रण नहीं मिला है। इसबीच खबर है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू ने इस बैठक के दौरान चुनाव आयोग से एक चरण में ही बिहार विधानसभा चुनाव कराने की मांग रखी है। वहीं भाजपा ने भी एक या दो चरणों में चुनाव कराए जाने की बात पर जोर दिया और धार्मिक स्थलों पर बनाए गए बूथों को हटाने तथा बुर्का पहनी महिलाओं के बूथ में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव दिया है।

Contents
जानें…जदयू ने आयोग से क्या मांग रखीभाजपा एक या दो चरणों में चुनाव चाह रही
- Advertisement -

जानें…जदयू ने आयोग से क्या मांग रखी

जानकारी के अनुसार चुनाव आयोग की टीम के साथ बैठक में सीएम नीतीश कुमार की पार्टी ने राज्य में एक चरण में ही चुनाव कराने की मांग की। खबर है कि जदयू की इस मांग को भारतीय जनता पार्टी ने भी समर्थन दिया। जदयू के सांसद संजय कुमार झा ने बैठक के बाद कहा कि हमने चुनाव आयोग के समक्ष अपनी बात रखी। बिहार में मतदाता पुनरीक्षण कार्य हुआ है, और बिहार देश को दिखाएगा कि यह कैसे किया जाता है। हमने आग्रह किया है कि बिहार में चुनाव एक ही चरण में कराए जाएं। राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहतर है। अगर महाराष्ट्र में एक चरण में चुनाव हो सकते हैं, तो बिहार में क्यों नहीं?

भाजपा एक या दो चरणों में चुनाव चाह रही

बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने भी चुनाव आयोग से आग्रह किया कि आगामी विधानसभा चुनाव एक या दो चरणों में कराए जाएं और चुनाव प्रक्रिया को अनावश्यक रूप से लंबा न खींचा जाए। साथ ही बूथ पर आने वाली बुर्का पहनी महिलाओं के चेहरों का मिलान उनके वोटर आईडी कार्ड से सुनिश्चित किया जाए ताकि केवल वास्तविक मतदाता ही वोट डाल सकें। जायसवाल ने बताया कि उनकी अगुवाई में भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने आयोग से बूथ कैप्चरिंग और मतदाताओं के डराने-धमकाने की घटनाओं की आशंका वाले इलाकों में अर्धसैनिक बलों की पर्याप्त तैनाती की मांग की है। यह मांग भी हुई कि कमजोर वर्गों, अत्यंत पिछड़े वर्गों की अधिकता वाले गांवों में अर्धसैनिक बलों की तैनाती मतदान से कुछ दिन पहले ही की जाए और फ्लैग मार्च जैसे अभियानों के जरिए मतदाताओं में विश्वास पैदा किया जाए।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजनीतिक दलों के साथ इस बैठक के बाद पुलिस और प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। साथ ही प्रमंडलीय आयुक्त, सभी जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी और एसएसपी व एसपी के साथ बैठक करेंगे। रविवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार अपनी टीम के साथ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद मुख्य सचिव, सचिव, डीजीपी, समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। यह जानकारी चुनाव आयोग के अधिकारियों ने दी। 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है और राज्य में चुनाव अक्टूबर के अंत या नवंबर में कई चरणों में कराए जा सकते हैं।

- Advertisement -
TAGGED: एक चरण, चुनाव आयोग, जदयू, बिहार चुनाव, बुर्का बैन, भाजपा
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

अनुमंडल में 09 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण इंटरमीडिएट परीक्षा की पूरी तैयारी
बिहारी समाज
परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन हेतु निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
माघी पूर्णिमा मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, प्रशासनिक निर्देशों की उड़ाई गई धज्जियां, अवैध वसूली का आरोप
बिहारी समाज
अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने मनायी मां- पिता जी की बरसी, गरीबों को तस्लीम की वस्त्र व भोजन 
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

अनुमंडल में 09 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण इंटरमीडिएट परीक्षा की पूरी तैयारी
बिहारी समाज
परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन हेतु निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
माघी पूर्णिमा मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, प्रशासनिक निर्देशों की उड़ाई गई धज्जियां, अवैध वसूली का आरोप
बिहारी समाज
अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने मनायी मां- पिता जी की बरसी, गरीबों को तस्लीम की वस्त्र व भोजन 
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
मुजफ्फरपुर, होटल, बाप-बेटा, लटकता शव, कोलकाता, बकाया, वसूली
अपराध

मुजफ्फरपुर के होटल में बाप-बेटे का लटकता मिला शव, कोलकाता से आए थे बकाया वसूलने

मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बैरिया बस स्टैंड के पास स्थित…

By Amit Dubey
CBI, जांच, सिफारिश, NEET छात्रा, हैवानियत, मौत, नीतीश सरकार
अपराध

NEET छात्रा से हैवानियत और मौत की CBI जांच की सिफारिश, सरकार ने आखिर हत्या माना

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET छात्रा के साथ हैवानियत और…

By Amit Dubey
RLM, विधायक, आलोक सिंह, बिहार अध्यक्ष, कुशवाहा
देश-विदेश

RLM में अब सब ठीक, विधायक आलोक सिंह होगे रालोमो के बिहार अध्यक्ष! कुशवाहा करने वाले हैं PC

बिहार में उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) में अब…

By Amit Dubey
नीतीश, कैबिनेट, सरकारी, सेवक, डिजिटल, प्रतिबंधन, रील, पोस्ट, कमेंट
देश-विदेश

सरकारी कर्मियों के रील, लाइव, कमेंट और पोस्ट पर सख्त डिजिटल प्रतिबंध, नीतीश कैबिनेट का फैसला

बिहार सरकार ने सरकारी कर्मियों के सोशल मीडिया पोस्ट पर अब आचार…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?