बिहार समेत 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की तारीखों का ऐलान आज बुधवार को कर दिया गया। चुनाव आयोग के अनुसार राज्यसभा की खाली हो रही 37 सीटों के लिए 16 मार्च को चुनाव कराया जाएगा। इन सीटों में से महाराष्ट्र की सात, पश्चिम बंगाल और बिहार की 5-5 सीटों के अलावा तमिलनाडु की 6 सीटों, आडिसा की 4, असम की 3, छत्तीसगढ़ तथा हरियाणा की 2—2 एवं हिमाचल की 1 सीट पर चुनाव कराए जायेंगे। राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश के साथ ही राज्यसभा के मौजूदा सदस्यों शरद पवार, रामदास अठावले, कणिमोझी तथा तिरुचि शिवा का कार्यकाल 2 से 9 अप्रैल 2026 के बीच समाप्त हो रहा है। इन सभी की खाली हो रही सीटों पर ये चुनाव कराए जायेंगे।
शेड्यूल जारी, बिहार की 5 सीटों पर चुनाव
जानकारी के अनुसार राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव के लिए 26 फरवरी को नोटिफिकेशन जारी होगा। 5 मार्च तक कैंडिडेट नामांकन भर पाएंगे तथा 6 मार्च को नामंकन पत्रों की जांच होगी। 9 मार्च तक कैंडिडेट अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। 16 मार्च को इन सभी सीटों के लिए वोटिंग होगी। मतदान 16 मार्च को सुबह 9 से शाम 4 बजे तक कराया जाएगा। और उसी दिन शाम 5 बजे से वोटों की गिनती होगी। 20 मार्च तक राज्यसभा चुनाव की यह पूरी प्रक्रिया खत्म हो जाएगी तथा नतीजे घोषित कर दिये जाएंगे।
किस राज्य में कितनी सीटों पर वोटिंग
महाराष्ट्र की सात सीटें खाली हो रही हैं, जबकि तमिलनाडु की 6 सीटें और पश्चिम बंगाल तथा बिहार से 5—5 सीटें खाली हो रही हैं। इसी तरह ओडिशा में चार, असम में तीन, छत्तीसगढ़ और हरियाणा में दो—दो सीटें खाली हो रही हैं। हिमाचल प्रदेश में एक सीट खाली हो रही है जबकि तेलंगाना में दो सीटों पर वोटिंग होगी।
इन नेताओं का 2 से 9 अप्रैल के बीच खत्म हो रहा कार्यकाल
बिहार
अमरेंद्र धारी सिंह
प्रेम चंद गुप्ता
रामनाथ ठाकुर
उपेंद्र कुशवाहा
हरिबंश नारायण सिंह
महाराष्ट्र
डॉ भागवत किशनराव कराड
डॉ फौजा तहसीन अहमद खान
प्रियंका चतुर्वेदी
शरद पवार
धैर्याशील मोहन पाटिल
रजनी अशोकराव पाटिल
रामदास अठावले
ओडिशा
ममता महंता
मुजिबुल्ला खान
सुजीत कुमार
निरंजन बिशी
तमिलनाडु
एन आर इलान्गो
पी सेल्वारसू
एम थंबीदुरई
तिरुचि शिवा
डॉ कणिमोझी
जी के वासन
पश्चिम बंगाल
साकेत गोखले
रीताव्रत बनर्जी
बिकास रंजन भट्टाचार्य
मौसम नूर
सुब्रत बख्शी
असम
रामेश्वर तेली
भुवनेश्वर कलिता
अजीत कुमार भुइंया
छत्तीसगढ़
कवि तेजपाल सिंह तुलसी
फुले देवी नेताम
हरियाणा
किरण चौधरी
राम चंद्रर जंगरा
हिमाचल प्रदेश
इंदु बाला गोस्वामी
तेलंगाना
डॉ अभिषेक मनु सिंघवी
के आर सुरेश रेड्डी