अरवल -भाकपा माले के जिला सचिव जितेंद्र यादव और पूर्व विधायक महानंद सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव कामरेड दीपांकर भट्टाचार्य 04 अगस्त को अरवल आयेंगे।वे फरखरपुर रागनी कुशवाहा के परिवार से मुलाकात करेंगे।रागनी का मौत सीजीरियन ऑपरेशन के दौरान सदर अस्पताल अरवल में चिकित्सक के लापरवाही के कारण हो गई थी।
इसको लेकर महज सवाल करने पर पूर्व विधायक महानन्द सिंह को झूठे मुकदमा में राजनीतिक दबाव में फंसा दिया गया है। वहां से भादसी में कामरेड चूरामन भगत के परिवार से मिलेंगे।कामरेड चूरामन भगत टाडा जैसी फर्जी मुकदमा में 23 वर्ष कठिन परिश्रम से जेल में समय बिताने के बाद पार्टी ने लगातार आंदोलन कर उन्हें जेल से रिहाई कराई थी। बिगत 30 जुलाई को घर पर ही उनकी मृत्यु हो गई।
इसके बाद कामरेड दीपांकर भट्टाचार्य हैबतपुर में हाजत में हुई मौत अनिल सिंह उर्फ टुनटुन महतो के पीड़ित परिवार से मिलेंगे। अनिल कुशवाहा की हाजत में हत्या को लेकर लगातार भाकपा माले और नागरिक समाज ने आंदोलन किया। जिसका नतीजा हुआ कि दोषी पुलिस वाले को सिर्फ अभी लाईन हाजिर ही किया गया है। माले नेता द्वय ने लोगो से अपील करते हुए कहा कि जब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती और पीड़ित परिवारों को मुआवजा और एक परिवार का नौकरी नहीं मिल जाती है तबतक आंदोलन जारी रखे।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट