पटना/छपरा : छपरा के चर्चित पट्टीशित्तल कांड की गंभीरता को देखते हुए बिहार सरकार के पीएचईडी मंत्री Sanjay Singh ने मंगलवार को घटनास्थल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन दिया और आर्थिक सहायता भी प्रदान की।
मंत्री के साथ डीआईजी, एसपी सहित जिले के कई वरीय पुलिस अधिकारी और स्थानीय थाना प्रभारी भी मौजूद थे। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद मंत्री ने पुलिस अधिकारियों को निष्पक्ष और गहन जांच के निर्देश दिए।
निष्पक्ष और वैज्ञानिक जांच के निर्देश
मंत्री ने कहा कि मामले की जांच पूरी तरह वैज्ञानिक तरीके से की जाए। एफएसएल (फॉरेंसिक) टीम को हर साक्ष्य को बारीकी से एकत्र करने का निर्देश दिया गया, ताकि अदालत में केस मजबूत रहे।
स्पीडी ट्रायल पर जोर
उन्होंने स्पष्ट कहा कि पुलिस ऐसी चार्जशीट तैयार करे, जिससे ‘स्पीडी ट्रायल’ के माध्यम से दोषियों को जल्द से जल्द कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जा सके।
फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश
मंत्री ने सख्त लहजे में कहा कि जो भी आरोपी अभी फरार हैं, उन्हें हर हाल में जल्द गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार का राजनीतिक या स्थानीय दबाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
पीड़ित परिवार को सुरक्षा
मंत्री ने पुलिस को निर्देश दिया कि पीड़ित परिवार और गवाहों को पूरी सुरक्षा प्रदान की जाए, ताकि वे बिना किसी भय के अपनी बात रख सकें।
मंत्री का बयान
इस मौके पर मंत्री Sanjay Singh ने कहा कि यह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है। बिहार में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। हम सुनिश्चित करेंगे कि बिटिया को न्याय मिले और दोषियों को ऐसी सजा मिले जो मिसाल बने।” इस दौरे के बाद प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई तेज होने की उम्मीद जताई जा रही है।
सत्यनारायण चतुर्वेदी की रिपोर्ट