पटना/हाजीपुर : बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के मंत्री संजय सिंह का हाजीपुर में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। यह अभिनंदन समारोह हाजीपुर के रामाशीष चौक के समीप आयोजित किया गया, जिसका नेतृत्व चर्चित कार्यकर्ता सहदेव राय ने किया।
जानकारी के अनुसार, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री संजय सिंह महुआ प्रस्थान के दौरान हाजीपुर पहुंचे थे। इसी क्रम में नागरिकों, समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों के अभिनंदन से अभिभूत मंत्री संजय सिंह ने हाजीपुर की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने आश्वस्त किया कि लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग से जुड़े विकास कार्यों का निष्पादन पूरी गंभीरता और पारदर्शिता के साथ किया जाएगा तथा जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।
सत्यनारायण चतुर्वेदी की रिपोर्ट